फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2023 : हाईस्कूल में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, सीतापुर की प्रियांशी पहले स्थान पर

Wed, 26 Apr 2023 01:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
up board 10th topper 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम आज आएगा। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

UP Board Result 2023 SMS पर पाने के लिए करें फ्री रजिस्ट्रेशन

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।

UP Board 12th Result: कैसे चेक कर सकेंगे कक्षा 12वीं का परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
अब यहां 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

यूपी बोर्ड एक और उपलब्धि करेगा अपने खाते में दर्ज

माध्यमिक शिक्षा परिषद की दोनों परीक्षाओं का परिणाम आज जारी होगा। नतीजा घोषित कर यूपी बोर्ड एक और उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करने जा रहा है। 100 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बोर्ड 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी करेगा।

UP Board Result Live: परीक्षा में उम्मीद से कम नंबर मिले तो क्या?

यूपी बोर्ड के छात्रों को परीक्षा में मिले नंबर उम्मीद से कम लगते हैं, तो छात्र कॉपियों की फिर से री-चेकिंग करा सकते हैं। इसके बाद फिर नए तरीके से उनकी कॉपी चेक की जाती है। 

UP Board Result Live: री-चेकिंग करा सकते हैं छात्र

यदि किसी तरह की कोई गलती होती है, तो दोबारा उस छात्र के मार्क्स बढ़ जाते हैं। इसके लिए छात्रों को स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा और जिस विषय की कॉपी री-चेक करानी है। उसके लिए फीस भी भरनी होगी।

UP Board Result 2023 कब हुई थी 12वीं की परीक्षा?

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से चार मार्च तक किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।   

UP Board Result 2023 Live: आज डेढ़ बजे जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

UP Board Result 2023 Live: आज डेढ़ बजे जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, छात्र सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट MY Result Plus Results.AmarUjala.Com पर भी चेक कर सकेंगे।  

UP Board Result 2023 Live: सबसे पहले यहां मिलेगा परिणाम

सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in या esults.amarujala.com पर जाएं।
यहां पर आपको 10वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट खुल जाएगा।
जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
 

UP Board 2023 Result on Results.AmarUjala.Com

उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा। 

UP Board Result 2023 कब हुई थी 12वीं की परीक्षा?

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से चार मार्च तक किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।   

92518 परीक्षार्थियों ने दी है बोर्ड परीक्षा 

गोंडा में वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 92518 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसमें हाईस्कूल के 53,327 व इंटरमीडिएट के 39,191 परीक्षार्थी हैं।

86,556 परीक्षार्थियों ने दी है बोर्ड परीक्षा 

अयोध्या में वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 86, 556 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसमें हाईस्कूल के 44,741 व इंटरमीडिएट के 41,815 परीक्षार्थी हैं।
 

यूपी बोर्ड के एक लाख छात्रों के भविष्य का फैसला आज

कानपुर जिले में यूपी बोर्ड के एक लाख से अधिक छात्रों के भविष्य का फैसला मंगलवार को होगा। मंगलवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। हाईस्कूल में 51541 और इंटरमीडिएट में 49278 परीक्षार्थियों ने इस बार परीक्षा दी थी। डीआईओएस डॉ. फतेह बहादुर ने बताया कि परीक्षा परिणाम दोपहर 1:30 बजे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी छात्रों के पास अगर नंबर बढ़ाने या नंबरों को बदलाने के संबंध में फोन आता है तो उसके झांसे में न आएं। इसकी सूचना अपने विद्यालय में जरूर दें।

हाईस्कूल व इंटर का आज जारी होगा परिणाम

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम आएगा। इस बार औरैया के 86 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 25182 व इंटरमीडिएट में 21504 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्कूलों में परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएं करें। बताया कि दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा।
 

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे 77,889 परीक्षार्थी

सुल्तानपुर में साल 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 45,734 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था। इसमें से 42,952 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि 2,782 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। वहीं, इंटर मीडिएट की परीक्षा में 37,352 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था। 34,937 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 2,415 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। बोर्ड परीक्षा के लिए 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 16 फरवरी से चार मार्च तक परीक्षा हुई थी।
 

इंतजार खत्म, कुछ देर में घोषित होगा यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड का परिणाम आज जारी होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 71,744 परीक्षार्थियों का रिजल्ट दोपहर एक बजे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होगा। फतेहपुर जिले में हाईस्कूल के 40,117 और इंटरमीडएट के 31,627 परीक्षाथी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल 118 परीक्षा केंद्र बने थे। तीन मार्च तक हाईस्कूल की और चार मार्च तक इंटर की परीक्षा हुई। मूल्यांकन प्रक्रिया 28 मार्च को समाप्त हुई। मूल्यांकन के ठीक 28वें दिन यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है।

फतेहपुर जिले के 71744 छात्र-छात्राओं ने दी थी बोर्ड परीक्षा

यूपी की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले माध्यमिक स्कूलों ने मेधावी विद्यार्थियों को फोन कर स्कूल बुलाया है। जिले में पिछले कई साल से जय मां ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम के बच्चे प्रदेश की मेरिट में नाम दर्ज कराते आ रहे हैं। इस बार का परिणाम जानने को लेकर स्कूलों में खासी उत्सुकता है।

हरदोई: 90 हजार विद्यार्थियों की मेहनत का आज मिलेगा फल

माध्यमिक शिक्षा परिषद के 90 हजार विद्यार्थियों की वर्ष भर की मेहनत का परिणाम मंगलवार को सामने आएगा। परिणाम की तिथि की जानकारी होते ही विद्यार्थी परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबंध हरदोई जनपद में 627 विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में पंजीकृत एक लाख तीन हजार 265 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें हाई स्कूल के 59 हजार 703 और इंटर के 43 हजार 562 विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा के प्रथम दिन ही 12 हजार 444 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इनमें हाईस्कूल के 6993 और इंटर के 5451 विद्यार्थी शामिल थे। 

यहां देखें रिजल्ट

अब से कुछ ही देर में यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होगी। छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने घोषित किया दसवीं और बारहवीं का परिणाम


-- हाईस्कूल में 89.78 
बालक 86.64
बालिका 93.34

इंटरमीडिएट में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट बालकों का 69.54 बालिकाओं का लगभग 83 परसेंट

इंटर में 69.34 छात्र और 89 फीसदी छात्रा पास

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार हाई स्कूल में कुल पजीकृत छात्र 1316487 में से 89.76 फीसदी पास हुए। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 2769258 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। इंटर में 75.52 प्रतिशत पास हुए हैं। इंटर में 69.34 छात्र और 89 फीसदी छात्रा पास हुई हैं। हाई स्कूल में 86.64 प्रतिशत छात्र और 93.34 प्रतिशत छात्राओं ने बाज़ी मारी है। हाई स्कूल में प्रथम स्थान सीतापुर की प्रयांशी सोनी 600/590 प्राप्त कर पर रही हैं।
 

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित हो गया है। बाराबंकी के साई इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का पटेल को हाईस्कूल मिला प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। शिवम पटेल 483 अंकों के साथ इंटरमीडिएट में प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहे हैं।

सौरभ ने प्राप्त की दूसरी रैंक 

पीलीभीत के बीसलपुर निवासी छात्र सौरभ गंगवार ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त की है। बरेली के जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र क्षितिज सक्सेना ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 600 में से 584 अंक प्राप्त किए हैं। क्षितिज नाना के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता एंबुलेंस में टेक्नीशियन का काम करते हैं।

अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया

यूपी बोर्ड परीक्षा में अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट में डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर के छात्र सक्षम तिवारी को प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 600 अंकों में से उन्हें 585 अंक प्राप्त हुए हैं। चित बहाल बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा श्रेया मिश्रा ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है है। उन्हें कुल 97.3 प्रतिशत अंक मिले हैं।

अंबेडकरनगर जिले की हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा को मेरिट सूची में प्रदेश में पांचवां स्थान मिलाहै। नृपति नारायण सिंह इंटर कॉलेज अमिया बावनपुर की छात्रा अंशिका ने 500 अंकों में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 96.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।

मिस्कत नूर - फोटो : amar ujala
अयोध्या जिले के भी हाईस्कूल के दो छात्रों ने टॉप फाइव में जगह बनाई है। एक छात्र ने टॉप टेन में जगह बनाई। प्रदेश में दूसरे स्थान पर मिस्कत नूर रहीं। उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह कनौसा कांवेंट स्कूल की छात्रा हैं। चौथे स्थान पर आंशिक दुबे रहे। उन्होंने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ओपीएस इंटर कॉलेज इंटरमीडिएट में पांचवीं रैंक पर शगुन सिंह रहीं। उन्होंने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मिस्कत डॉक्टर बनना चाहती हैं।

सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया है। - फोटो : amar ujala
हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहीं प्रियांशी सोनी आईएएस बनना चाहती हैं। प्रियांशी जब नौ साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। बड़े भाई शोभित सोनी ने उसकी पढ़ाई का इंतजाम करवाया। शोभित ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। प्रियांशी का कहना है कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती हैं। कोई कोचिंग-ट्यूशन की मदद नहीं ली।

हाईस्कूल में अश्वनी तो इंटरमीडिएट में अर्चिता ने किया जिला टॉप
बहराइच जिले में हाईस्कूल में सराय मेहराबाद के डॉ. आरएमएलबीएसएस स्कूल के अवश्नी कुमार वर्मा ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में बाल शिक्षा निकेतन की अर्चिता यज्ञसैनी ने 95.60 प्रतिशत अंको के साथ जिले में शीर्ष पर रही। जिला टॉप करने पर दोनो मेधावियों को उनके परिजनों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

बाराबंकी जिले के टॉपर
इंटरमीडिएट
पांचवी रैंक शिवम पटेल 96.60 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
छठी रैंक साक्षी दीक्षित 96.40 महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कालेज बाराबंकी
छठी रैंक स्वीकार्य वर्मा 96.40 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
छठी रैंक तुषार भट्ट 96.40 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
छठी रैंक विवेक कुमार 96.40 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
नौवी रैंक लकी शुक्ला 95.80 पीबीवी मंदिर जीआईसी रामनगर
नौवीं रैंक सौम्या वर्मा 95.80 शिवराम सिंह इंटर कालेज जैदपुर रोड
10वीं रैंक सचिन गुप्ता आरएसवाई एसआईसी डीआर एसएस वाई एन मलिनपुर रामसनेहीघाट

बाराबंकी जिले के टॉपर
हाईस्कूल
छठी रैंक अनुष्का पटेल 97.17 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
नौवीं रैंक विवेक रस्तोगी 96.67 पायनियर मांटेसरी स्कूल सत्यप्रेमी नगर
नौवीं रैंक आकृति मिश्रा 96.67 बीआरजीपी इंटर कालेज बरैया सूरतगंज
10वीं रैंक नैंसी मिश्रा 96.50 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
10वीं रैंक स्वर्णिमा वर्मा 96.50 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग

शहान अंसारी, अंशित पटेल और श्रीकांत यादव। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के टॉपर
अवध कॉलेज के छात्र श्रीकांत यादव ने 10वीं की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
बाल निकुंज इंटर कॉलेज के अंशित पटेल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
बाल निकुंज इंटर कॉलेज के शहान अंसारी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

बलरामपुर में परीक्षा परिणाम पर खुशी जतातीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
प्रिंसी उपाध्याय बनीं बलरामपुर की टॉपर
हाईस्कूल में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की प्रिंसी उपाध्याय ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के आशीष कुमार कसौंधन ने 95.20 प्रतिशत अंको के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार जिले के 34017 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल में 20475 तो वहीं इंटरमीडिएट में 13043 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार हाईस्कूल में 600 में 574 अंक लाकर प्रिंसी उपाध्याय ने टॉप किया। वहीं 572 अंक पाकर बलरामपुर सिटी  मांटेसरी इंटर कॉलेज के आनंद मिश्र ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के पंकज कश्यप, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के अमन गुप्ता व स्कालर एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला की शिखा भट्ट ने 568 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र आशीष कुमार कसौंधन ने 500 में 476 अंक पाकर जिला टॉप किया। बलरामपुर माडर्न इंका की अंशिका पांडेय को 471 अंक मिले। वह जिले में दूसरे स्थान पर है। स्कालर एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला के मोहम्मद अरशल ने 468 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।

यूपी टॉप-10 में गोंडा के चार होनहारों ने बनाया स्थान
गोंडा जिले में हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप-10 सूची में दो छात्राओं और एक छात्र ने शामिल होकर जिले का मान बढ़ाया है। जबकि इंटरमीडियट की टाप-टेन सूची में एक छात्रा ने स्थान बनाया है। जिले में हाईस्कूल का परिणाम 93.38 फीसदी तो इंटर का परिणाम 72.44 फीसदी रहा। 

हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप-10 सूची में सातवें स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर मालवीयनगर के छात्र रचित शुक्ला (97 फीसदी) रहे। रचित ने 600 पूर्णांक में 582 अंक हासिल किया है। नौंवे स्थान पर किसान इंटर कॉलेज पिपरा स्माइल की तृप्ति  मिश्रा (96.67 फीसदी) हैं। उन्हें 600 में 580 अंक मिले हैं। इटियाथोक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतिमा द्विवेदी (96.5 फीसदी) ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। प्रतिमा ने 600 में 579 अंक अर्जित किये हैं। 

इंटरमीडियट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की टॉप-10 सूची में एसबीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज परसपुर की छात्रा अवंतिका सिंह (96 फीसदी) ने आठवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। अवंतिका को 500 पूर्णांक में 480 अंक मिले हैं।

यह पहली बार है यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम परीक्षाएं खत्म होने के महज 67 दिनों बाद ही घोषित कर दिया गया। यह 100 वर्षों में पहली बार हुआ है जब इतनी जल्द परिणाम घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सीएम योगी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हृदय से बधाई। आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' के स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तंभ हैं। मां सरस्वती की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है। 

राज्यपाल ने बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। राज्यपाल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है और सभी विद्यार्थी आगे भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इसी तरह कठिन परिश्रम कर आने वाली परीक्षाओं में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करें। मंत्री ने शिक्षकों को भी उनकी मेहनत के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें