फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Assembly Session 2026 Live: सीएम योगी बोले- यूपी अब स्टार्टअप का हब, सपा का स्टार्टअप कट्टा और बम बनाना था

Fri, 20 Feb 2026 05:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

खास बातें

UP Legislature Assembly Session 2026 Live: यूपी विधानसभा की कार्यवाही आज हंगामेदार रही। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विपक्ष ने अपने सवाल दागे, जिसका सरकार की तरफ से जवाब दिया गया। आगे पढ़ें हर अपडेट...
विज्ञापन
सदन में बोलते सीएम योगी - फोटो : DD UP YT
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:29 AM, 20-Feb-2026

यूपी में सर्वाधिक कारखाने स्थापित किए गए हैं

सीएम योगी ने कहा कि बीते एक साल में सर्वाधिक कारखाने स्थापित करने वाले राज्यों में पहले स्थान पर है। सरकार की ओर से एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को पेंशन दिया जाता है।

अच्छे सुझाव दे विपक्ष हम लागू करेंगे
सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष लगातार विरोध करता है। हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अच्छे सुझाव भी दें। हम उन्हें लागू करेंगे।

हमने 9 लाख 12 हजार का बजट पेश किया है। यही तो साइकिल और डबल इंजन की बुलेट ट्रेन के बीच का फर्क है।

सीएम योगी ने अपने बजट भाषण के अंत में कहा कि नमामि गंगे योजना की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण प्रयागराज महाकुंभ की सफलता है। मोदी जी के आने से पहले काशी की गंगा का जल नहाने तो दूर आचमन करने योग्य नहीं था। कोई स्नान कर ले तो शरीर में कोई बीमारी हो जाती थी। आज काशी में शुद्ध गंगाजल मिलता है। कानपुर में गंगा की सफाई की गई। महाकुंभ की सफलता, माघ मेले की सफलता नमामि गंगे की सफलता है।

08:06 AM, 20-Feb-2026

"एसजीपीजीआई लखनऊ में पार्टनरी हेल्थ केयर सेंटर का निर्माण करेंगे"

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य विभाग ने 75 हजार नियुक्तियां की हैं। अब हम एसजीपीजीआई लखनऊ में पार्टनरी हेल्थ केयर सेंटर उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। इसके लिए 859 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वहीं, अयोध्याधाम में 500 बेड के अस्पताल की घोषणा हमने की है। 27 मेडिकल कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था की गई है। 

प्रदेश के अंदर हर एक सेक्टर में यूपी आगे बढ़ा है। हमने छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। इसके बाद भी सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाएं उनके लिए बंद नहीं की जाएंगी।

07:55 AM, 20-Feb-2026

विकसित भारत जी राम जी ज्यादा व्यावहारिक

सीएम योगी ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना ज्यादा व्यावहारिक है। पहले 100 दिन का रोजगार दिया जाता था। अब 125 दिन का दिया जाएगा। अगर उन्हें रोजगार नहीं दिया गया तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मनरेगा तो सिर्फ गड्ढा खोदने और पाटने की योजना थी। अब पक्का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मनरेगा तो कांग्रेस की तरह की ही योजना थी। 

विज्ञापन
07:44 AM, 20-Feb-2026

यूपी बना ग्रोथ इंजन, 50 लाख से ज्यादा निवेश प्रस्ताव मिले

सीएम योगी ने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। प्रदेश को निवेश के 50 लाख से ज्यादा प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिससे प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इससे जिन प्रदेशों में यूपी के युवा काम करने जाते थे वहां अब लेबर क्राइसिस हो गया है। हमने स्नातक और परास्नातक के बच्चों के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए बजट की व्यवस्था की है।

पहले यूपी में भय के कारण पर्यटक नहीं आते थे। अब करोड़ों पर्यटक अयोध्या और काशी में आ रहे हैं। पर्यटकों के आने के कारण वहां की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है जिसका लाभ युवाओं को मिलता है।

07:34 AM, 20-Feb-2026

हर जिले में बनेगा इंप्लायमेंट जोन

सीएम योगी ने कहा कि हमने हर एक जनपद में सरदार पटेल के नाम पर एक इंप्लायमेंट जोन स्थापित करने की बात बजट में कही है। इस योजना के तहत एक छत के नीचे सारे कार्य होंगे। यहां पर युवाओं का कौशल विकास होगा और उन्हें जॉब देने तक का काम एक जोन में होगा। इसी तरह हमने एक जिला एक व्यंजन योजना के लिए बजट का प्रावधान किया है। 

अगले पांच साल में 100 नई टाउनशिप बनाएंगे 
सीएम योगी ने कहा कि हमने तय किया है कि अगले पांच साल में 100 नई टाउनशिप बनाएंगे। इसके लिए हर जिले में एक लैंड बैंक बनाएंगे। ये प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
07:26 AM, 20-Feb-2026

सीएम योगी बोले, सपा का स्टार्टअप कल्चर कट्टा-बम बनाना था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्टार्टअप में यूपी परफॉर्मर स्टेट के रूप में सामने आया है। प्रदेश में इस समय 20,000 से ज्यादा स्टार्टअप हैं। सपा को इससे कुछ लेना देना नहीं था क्योंकि सपा का स्टार्टअप कल्चर तो कट्टा और बम बनाना था। आज प्रदेश में जो भी स्टार्टअप हैं उसमें से आधे महिलाओं की ओर से लीड किए जा रहे हैं। 

07:15 AM, 20-Feb-2026

यूपी के विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट की फाइलिंग

सीएम योगी ने बताया कि विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट की फाइलिंग हुई है जिसमें 300 से ज्यादा स्वीकृत हो चुके हैं। 2017 के पहले निजी विश्वविद्यालयों की स्वीकृति के लिए पिक एंड चूज किया जाता था। प्रदेश के छह मंडल तो ऐसे थे कि जहां एक भी विश्वविद्यालय नहीं था। हमने मां शाकुभरी विश्वविद्यालय की स्थापना की। अब इन मंडलों में विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। हम सिर्फ राज्य के ही विश्वविद्यालय नहीं बना रहे हैं बल्कि निजी विश्वविद्यालय को भी बढ़ावा दे रहे हैं साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों को बुला रहे हैं जिससे कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा कर सकें।

04:25 PM, 20-Feb-2026

शिक्षामित्रों-अनुदेशकों के लिए बड़ी घोषणा

सीएम ने आगे कहा कि जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार देंगे। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। 

04:13 PM, 20-Feb-2026

यूपी में चलेगी डिजिटल एन्टरप्रेन्योर योजना

सीएम ने डिजिटल एन्टरप्रेन्योर योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके तहत गांवों में आठ हजार डिजिटल उद्यमी स्थापित करेंगे। इसमें 50 फीसदी महिला आरक्षण होगा। यूनियन बजट में कई गई सीमार्ट की घोषणा के तर्ज पर प्रदेश में महिला उद्यमी विपणन उद्योग केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यूपी में पहले मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर की स्थिति बहुत खराब थी। हमने संस्थागत प्रसव की व्यवस्था की, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहें। इसके लिए एक हजार करोड़ की व्यवस्था करने जा रहे हैं। 

कृषि एक्सपोर्ट के लिए भी हमने बजट में 100 करोड़ की व्यवस्था की है। 40 लाख ट्यूबवेल यूपी में हैं। सपा काल में न लाइट आती थी, न किसान काम कर पाता था। आज 16 लाख किसानों को फ्री बिजली दी जी रहा है। हम किसानों सोलर पैनल भी देने जा रहे हैं। आज 'खेती की बात खेत में' होती है। सीएम ने बीच में चुटकी ली कि हालांकि कृषि मंत्री की सेहत नहीं बताती कि वह खेती करते होंगे। 

03:58 PM, 20-Feb-2026

गरीब ब्राह्मण को ही सपा स्कॉलरशिप दे देती

सीएम ने कहा कि गरीब ब्राह्मण को ही सपा स्कॉलरशिप दे देती। 2030 तक पांच गीगवाट डाटा सेंटर क्लस्टर बनाने की योजना है। यदि कोई व्यक्ति एक कुंतल का बोरा गाड़ियों में लाद रहा है, वास्तव में यह अनह्यूमन है। इसकी जगह रोबोटिक्स ले सकता है। इसके लिए हमने 100 करोड़ की व्यवस्था की है। खेतों में दवा डालने, पेस्टीसाइड डालने से किसानों को नुकसान होता था। आज इसकी जगह ड्रोन ले रहा है।

आने वाले समय एआई गेम चेंजर होने वाला है। यूपी सरकार युवाओं को फ्री में एआई टूल उपलब्ध कराएगी। इसके लिए हमने बजट में व्यवस्था की है। लखनऊ और उसके आसपास के जनपदों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित करेंगे। दूसरा काशी-मिर्जापुर यानी विंध्याचल तक इकोनॉमिक जोन विकसित करने जा रहे हैं। सरकार जन विश्वास सिद्धांत के रूप में कार्यक्रम आगे बढ़ाएगी। 

03:52 PM, 20-Feb-2026

हमने कम किया ड्रॉप आउट रेट- सीएम

सीएम ने कहा कि शिक्षा में ड्रॉप आउट रेट सपा के शासनकाल में लगभग 6 था। आज हम इसे 0-3 पर ले आए हैं। आठ हजार न्याय पंचायत तक कंपोजिट विद्यालय ले जाने का लक्ष्य है। पहले हर विधानसभा में एक-एक, फिर हर ब्लॉक में फिर हर न्याय पंचायत तक ले जाएंगे। जहां एक ही छत के नीचे 12वीं तक की पढ़ाई और कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा। 

स्कूलों में शौचालय, पेयजल की व्यवस्था न होने से बच्चियां स्कूल छोड़ देती थीं। हमने हर स्कूल में इनकी सुविधा दी। इससे ड्रॉप आउट रेट कम हुआ। फटा कुर्ता पहनकर, नंगे पैर, फटा बैग लेकर बच्चे स्कूल जा रहा था। जब हमने उसे पैसा देना चाहा तो उसने नहीं लिया। उसने बताया कि भाई है लेकिन वह निजी स्कूल में जाता है। ये कहानी सुनकर हमने प्रदेशभर में हर बेटी को दो जोड़ी ड्रेस, सूज, बैग देने की व्यवस्था की। बाद में हमने सभी बच्चों देने का काम शुरू किया। किसी का जाति, मत मजहब नहीं देखा। सरकार के लिए यह पाप है, यदि सरकार ये सब देखे। 

03:36 PM, 20-Feb-2026

यूपी में डाटा सेंटर की स्थापना की जाएगी- सीएम

उन्होंने कहा कि हमने बजट में डाटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना की बात कही है। अब तक कई डाटा सेंटर स्थापित हो चुके हैं। जहां शुद्ध पेयजल का आभाव और खुले में शौच जाते थे लोग वहां इंसेफेलाइटिस से लोग मरते थे। हमने इनको ठीक किया, मौतों का आंकड़ा कम हो गया। सपा सरकार में हर साल 1200 से 1500 एससी, एसटी को बच्चों की मौतें होती थीं। हमने डाटा कलेक्ट किया। 2019 के बाद से इंसेफेलाइटिस का उन्मूलन हो चुका है। 

सीएम ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता पढ़कर विपक्ष को घेरा। 'मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का, धनुष छोड़कर और गोत्र क्या होता है रणधीरों का? पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर, 'जाति-जाति' का शोर मचाते केवल कायर क्रूर'। हमने यूपी के हर नागरिक को पूरी दुनिया के सामने गर्व के साथ सीना चौड़ा करके जाने का गौरव दिया। आज हर बड़ा उद्यमी यूपी में निवेश करने को तैयार है। सब कुछ पारदर्शी है। पिक एंड चूज कुछ भी नहीं है।   

03:27 PM, 20-Feb-2026

1.10 लाख युवाओं को अब तक ब्याजमुक्त लोन दिया गया

सीएम युवा योजना से ब्याजमुक्त गारंटीयुक्त लोन दिया जा रहा है। प्रदेश में 1.10 लाख युवाओं को अब तक लोन दिया गया। पीएम की अध्यक्षता में गठित नीति आयोग ने यूपी को सबसे अच्छा माना है। सीएजी ने भी सराहना की है। पहली बार यूपी ने अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में पेश किया। लॉ एंड आर्डर से आज यूपी निवेश के ड्रीम के रूप में स्थापित है। इंडस्ट्री 5.0 में एआई औद्योगिक क्रांति का सबसे महत्वपूर्ण बनने जा रहा है। हमने बजट में इसके लिए व्यवस्था की है। भारत मंडपम में कांग्रेस के नेताओं बहुत ही घृणित काम किया। ये लोग देश की कीमत पर सौदेबाजी करते हैं। 

03:21 PM, 20-Feb-2026

हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया- सीएम

उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया। इससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरी। जब हम किसी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पैसे लगाते हैं। तो वह पैसे वापस देता है, रोजगार जनरेट होता है। यूपी का पैसा यूपी में लगे, इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा है। जिस राज्य के पास एमएसएमई का पावर होगा, वह राज्य अग्रणी होगा। मेरठ के ब्रास, गोरखपुर का टेराकोटा, आजमगढ़ की ब्लैक क्राकरी, भदोही की कालीन समेत यूपी के अन्य जिलों के उत्पादों को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट से आगे बढ़ाया। हमने विश्वकर्मा श्रम सम्मान से टूल किट वितरित किया। 

03:12 PM, 20-Feb-2026

सपा सरकार में नीचे से तीसरे नंबर पर था यूपी

सीएम ने आगे कहा कि 2016-17 में यूपी देश के अंदर नीचे से तीसरे नंबर पर था। आज डबल इंजन की सरकार ने बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्यों तक पहुंचाया है। आज परसेप्सन बदला है। कुछ जनपद ऐसे थे, जिनका नाम सुनकर लोग उसे होटल में कमरे नहीं देते थे। यूपी अब वन ट्रिलियन की इकोनॉमी बनेगा। बड़ा कार्य करने के लिए बड़ा लक्ष्य रखा जाता है। फिर, उसी हिसाब से परिश्रम किया जाता है। जब किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सोचा तब भी पैसे की समस्या आई। लेकिन, हमने योजना बनाई और अपने बजट से 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। 

03:00 PM, 20-Feb-2026

बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में सीएम योगी का संबोधन

सदन में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष ने सार्थक चर्चा की। इसके लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद, कि उन्होंने सदन में भाग लिया। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लगे, वह स्वस्थ रहें।

सीएम ने कहा कि राजकोषीय घाटे की बात का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है नेता प्रतिपक्ष पर चच्चू (शिवपाल यादव) का असर आ गया है। 2016-17 में ऋण ग्रसत्ता लगभग 30 फीसदी थी। हमने इसे 27 फीसदी किया। आगे इसे 23 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य है। प्रति वयक्ति आय इसी वित्त वर्ष में 1.20 लाख क्रास कर जाएगी। सपा सरकार में यह 43 हजार थी। 

02:02 PM, 20-Feb-2026

प्रदेश में कर्ज को लेकर छिड़ी बहस

बजट सत्र में प्रदेश में कर्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज प्रदेश में 9 लाख से ज्यादा का कर्ज है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विरोध जताया। हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि इतना कर्ज है। 

नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर अंगुली उठाते हुए कहा कि अस्पतालों में तो छोड़ो, मेडिकल कॉलेज तक में रेफर करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग जीवन-मरण से संबंधित है, इसलिए इस विभाग में संविदा में कर्मी नहीं रखे जांए। आज एक हजार पर 0.37 डॉक्टर है, जबकि WHO का मानक है एक हजार पर 1 डॉक्टर हो। सरकार अभी तक इस मानक तक नहीं पहुंची है। 

शिक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर कानून बनाकर रोक लगनी चाहिए। गलगोटिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि यो लोग बहुत फीस लेते हैं। आजकल गलगोटिया अपना कुत्ता खोज रहे हैं, कह रहे हैं कि इसे हमने बनाया है। एक समय में इलाहाबाद विवि एख समय अधिकारी बनाने का कारखाना थी। लेकिन, पढ़ाई की गुणवत्ता आज काफी खराब हो गई है। विश्व विद्यालयों में गुणवत्ता सुधारने की जरूरत है। गंगा मैया आज गंदगी से बिलख रही हैं। इसकी सफाई पर भी सरकार ध्यान दे।

01:55 PM, 20-Feb-2026

शिवपाल सिंह ने बजट पर अपना विरोध जताया

बजट सत्र में सपा विधायक शिवपाल सिंह ने शायरी पढ़कर बजट पर अपना विरोध जताया। 

01:46 PM, 20-Feb-2026

बिजली विभाग की विजिलेंस टीम से जनता त्रस्त - राजा भैया

बजट पर चर्चा में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने संसदीय कार्य मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम लोग कोई कार्य लेकर आएं तो प्रमुखता से सुनें। बजट के लिए 9 लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि आंवटित हुई है, तो यह बजट व्यय भी हो। जो भी प्रस्ताव मिलें, आप उसे पास करें।

उन्होंने पेयजल की समस्या भी उठाई। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जब तक सभी जगहों पर पानी की टंकियां शुरू नहीं हो जाती, तब तक हैंडपंप रिबोर की व्यवस्था बनाएं रखें। गर्मी में पानी की किल्लत होती है तो इस पर ध्यान देना चाहिए। बिजली की समस्या तो ठीक है। लेकिन, विजिलेंस की टीम से क्षेत्र की जनता त्रस्त है। तंज कसा कि इनकी निगरीनी के लिए भी एक विजिलेंस लगानी पड़ेगी। 

उन्होंने सदन में संस्कृत आज दम तोड़ रही है। संस्कृत को राजाश्रय की जरूरत है। इस भाषा के प्रोत्साहन लिए भी बजट आवंटित होना चाहिए।  

01:37 PM, 20-Feb-2026

37,500 है प्रति व्यक्ति कर्ज

सरकार के प्रति व्यक्ति आय के जवाब में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने प्रति व्यक्ति कर्ज बताया। उन्होंने कहा कि 2020-21 में प्रदेश पर 05 लाख 64 हजार का कर्ज था। अब 2024-25 में 08 लाख 46 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो चुका है। आज प्रति व्यक्ति पर लगभग 37,500 का कर्ज है।

12:19 PM, 20-Feb-2026

सपा ने वाकआउट किया

सवालों के जबाव न देने पर रोजगार और पलायन के मुद्दे पर सपा ने वाकआउट किया। 

11:54 AM, 20-Feb-2026

यूपी के कामगारों की डिमांड सबसे ज्यादा

जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पलायन शब्द अब यूपी से बाहर हो गया है। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड यूपी के कामगारों की है। 

11:52 AM, 20-Feb-2026

सपा ने खोली रोजगार मेलों की पोल

सपा विधायक संग्राम सिंह ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोजगार मेलों की पोल खोलते हुए आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर समेत अन्य जिलों से युवा नौकरी को दूसरे राज्यों को गए। यदि रोजगार दिया जा रहा है तो युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? सरकार पलायन रोकने के लिए क्या कर रही है?    

11:32 AM, 20-Feb-2026

चली-चला की बेला है- माता प्रसाद पांडेय

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर तंज कसा कि इस बार चली-चला की बेला है। 

11:21 AM, 20-Feb-2026

हम केवल केंद्र सरकार को रिपोर्ट दे सकते हैं

इसका जवाब मंत्री ने देते हुए कहा कि हम केवल केंद्र सरकार को रिपोर्ट दे सकते हैं। नौ वर्षों में सरकार ने एक भी टैक्स नहीं लगाया। बोतल की बात पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को बोतल की बड़ी चिंता है। बोतल के दाम तो बढ़ गए हैं। इसका सपा ने विरोध किया। इस पर कुछ देर के लिए हंगामा हुआ। खाद के दाम प्रदेश सरकार नहीं कम कर सकती। वह केंद्र सरकार ही कर सकती है।

11:14 AM, 20-Feb-2026

किसान परेशान, बिचौलिया मालामाल

सपा विधायक आरके वर्मा ने महंगाई पर सवाल पूछा। उन्होंने कविता से सरकार पर निशाना साधा। 'तेल की बोतल पूछ रही है ये, पहले तुम ही खरीदते तो मुझे...आज क्यों सोच रहे हो'। उन्होंने कहा कि आलू किसान परेशान हैं। बिचौलिया मालमाल हैं। 

11:06 AM, 20-Feb-2026

निविदा में कार्य अवधि निर्धारित होती है

इसके जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि निविदा में कार्य अवधि निर्धारित होती है। कंपनियां बदल सकती हैं, लेकिन कर्मी नहीं बदले जाते हैं। ये आदेश 2009, 2016 के हैं। हमने इसमें कोई निर्णय नहीं लिया है। 

11:03 AM, 20-Feb-2026

सदन में उठा आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन बढ़ाने का मुद्दा

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ पहला सवाल श्रम एवं रोजगार मंत्री से सपा विधायक रागिनी सोनकर ने किया। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर सवाल किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के बराबर आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन देने की मांग की। 

10:49 AM, 20-Feb-2026

UP Assembly Session 2026 Live: सीएम योगी बोले- यूपी अब स्टार्टअप का हब है, सपा का स्टार्टअप कट्टा और बम बनाना था

यूपी विधानसभा के आज हंगामेदार रहने का अंदेशा है। सरकार को आज कैग रिपोर्ट पेश करने के साथ-साथ राष्ट्रपति का अभिभाषण पास कराना है। दोपहर बाद 3.00 बजे सीएम योगी सदन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें