फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2026 Day 2 Live: 'AI ने चीजें सरल कीं, यहीं बैठे-बैठे कंटेंट बन जाएगा', कंटेंट क्रिएटर आयुष्मान बोले

Tue, 19 May 2026 07:40 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बातचीत के साथ हुई। उन्होंने कहा कि भारत आज 2047 का विकसित भारत बनने के लिए संकल्पित है। मशहूर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कहा कि नमक बिना सबकुछ अधूरा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सवालों को जवाब दिया। सभी हस्तियां अपने-अपने विचार रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:25 PM, 19-May-2026

लाइट-कैमरा-एक्शन की दुनिया कितनी अलग है?

अगु स्टेनली: हर कंटेंट क्रिएटर एक आर्टिस्ट है। शुरुआत में मुझे बहुत नर्वस फील होता था। कैमरा के पीछे सौ-दो सौ लोग होते थे। मैं कैमरा के साथ अकेला वीडियो बनाता था। मगर, धीरे-धीरे आदत हो गई।

06:21 PM, 19-May-2026

अगर बॉलीवुड से ऑफर आए किसी हीरोइन के साथ काम करने की तो कौन होगी वो?

अगु स्टेनली: जो मिल जाए, उसी के साथ काम कर लूंगा। लेकिन मेरी फेवरेट आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा हैं।

06:16 PM, 19-May-2026

आपने कंटेंट स्विच कर लिया है। मुंबई रहने लगे हो तो कंटेंट भी बदला है। अब आगे क्या प्लानिंग करेंगे?

अगु स्टेनली: अगर आप ऑथेंटिंक नहीं हो तो दर्शकों से जुड़ नहीं पाओगे। मेरी कोशिश होती है ऑथेंटिंक कंटेंट बनाने की और लोगों से जुड़ने की। मैंने एआई की मदद कभी नहीं ली। मैं आइडिया के लिए मदद लेता हूं।

विज्ञापन
06:14 PM, 19-May-2026

एआई से डरने वालों के लिए कोई मैसेज?

आयुष्मान पंडिता: आपका एक वीडियो बनाने के लिए भी दो-तीन एआई टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोसेस में इंसान इनवॉल्व है। एआई आपके प्रोसेस को आसान बना देगा और काम जल्दी होगा। एआई को लेकर लोग डर जाते हैं। मैं हर एक को कहता हूं कि अभी हम जो एआई का बूम देख रहे हैं, वह कुछ इंटरनेट के बूम जैसा  है, जब लगा था कि बहुत सारी जॉब चली जाएंगी। नौकरी गईं भी लेकिन, बहुत सारी नई जॉब आई भीं। यह अनिश्चितता का दौर है, जो हर किसी के लिए कंसर्निंग होता है। मगर, दो-तीन साल में सब दिखाई देने लगेगा।

06:13 PM, 19-May-2026

आप अब गाली वाले कंटेंट नहीं बनाते..यह बदलाव कैसै शुरू हुआ?

अगु स्टेनली: गाली अच्छी चीज नहीं है। मैं यूपी में रहा सात साल तो जान गया। कुछ ऑब्जर्वेशन से हुआ और कुछ दोस्तों ने भी सिखाया। अब ये कंटेंट नहीं बनाता।

विज्ञापन
06:01 PM, 19-May-2026

फ्लाइंग बॉजय; कंटेंट आजकल सबके फोन में हैं। ताऊ और चाचा साथ हैं तो यह प्लान कैसे हुआ?

फ्लाइंग बॉयज: देखिए रिलेटेबल कंटेंट आजकल हर कोई बनाने की कोशिश कर रहा है। हम भी सोच रहे थे कि क्या अलग करें। मैंने एक बार घर में देखा कि मेरे पापा और ताऊ जब बात कर रहे थे तो काफी ऑकवर्ड होकर बात कर रहे थे। हमने बात की, कि इस रिलेशन पर कोई बात नहीं कर रहा। ऐसे ही चाचा-ताऊ की यात्रा शुरू हुई। पहले की पीढ़ी बात करने में काफी असहज होकर बात करते थे, चाचा-ताऊ बात करने में। ऐसे ही ससुर-दमाद और सास-दमाद भी। फिर, हम इस बात पर पहुंचे कि दमाद की ट्रेनिंग निकाली जाए।

05:56 PM, 19-May-2026

इस तरह के कंटेंट हुए जिसमें सूचना देनी थीं, एंटरटेनमेंट नहीं। तो इसमें कितनी दिक्कतें आती हैं पॉपुलैरिटी में?

आयुष्मान: कई लोग नहीं समझ पाते कि एआई के प्रोसेस ने चीजों को बहुत आसान बना दिया है। मेरा एआई अवतार बना हुआ है। टीम रेडी है। चैट जीपीटी से स्क्रिप्ट भी लिखी जा सकती है। मैं यहां स्टेज पर बैठा हूं। बैकस्टेज एआई के जरिए मैं कंटेंट बना चुका होऊंगा। बस आपको पता होना चाहिए।

05:53 PM, 19-May-2026

अगु आप सात साल से भारत में हैं। आपने जिस तरह कंटेंट की दुनिया में जगह बनाई है। अपनी यात्रा के बारे में बताइए?

अगु स्टेनली: मैं यहां पढ़ाई करने सात साल पहले आया। मैंने लखनऊ से बी.फार्मा किया। तीन साल से कंटेंट बना रहा हूं। अब मुंबई शिफ्ट हो गया हूं। वहां अनुराग कश्यप का कॉल आ गया, बंदर फिल्म करने के लिए। उसमें बॉबी देओल लीड रोल में हैं। मजा आ रहा है बहुत इस यात्रा में।

05:52 PM, 19-May-2026

संवाद के मंच पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स

संवाद के मंच पर कंटेंट क्रिएटर अगु स्टेनली, आयुष्मान पंडिता, यश और ज्ञान पहुंच गए हैं। इनसे 'कंटेंट-क्रिएटिविटी और क्रेज' पर चर्चा की जा रही है।

05:40 PM, 19-May-2026

एआई खतरा नहीं बल्कि एक अवसर है: सौरभ गुप्ता

इंटेलेमो के संस्थापक सौरभ गुप्ता ने आगे कहा, एआई तो आएगा। हमारे यूथ को आगे बढ़ना है और उस डर से बाहर निकला है कि एआई खतरा नहीं बल्कि एक अवसर है। जिससे कि विकसित देशों के बराबर पहुंच सकते हैं। 

05:35 PM, 19-May-2026

एआई हर काम कर पा रहा है, फिर जॉब क्यों नहीं लेगा?

जवाब- इंटेलेमो के संस्थापक सीईओ सौरभ गुप्ता ने कहा, एआई एक टूल है, एक माध्यम है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मेरे पापा बैंकर हैं, पहले के जमाने में एटीएम मशीनें आईं। उस समय सारी कैशियर डरे हुए थे, उनको लगता था कि उनकी नौकरी चली जाएंगी। देखिए क्या बैंक बंद हो गए या वहां करने वाले हटा दिए गए। इससे लोगों के लिए सुविधा बढ़ी कि लोग आराम से हर समय पैसे निकाल पाए। इसके बाद यूपीआई आया, इससे सुविधा मिली कि सब्जी वाले को भी यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर पाएं। इसी तरह एआई भी एक टूल है, जो हमें सूचना तक पहुंचने का एक्सेस उपलब्ध कराता है।

05:28 PM, 19-May-2026

क्या एआई से डरने की जरूरत है?

जवाब- एस-45 के सहसंस्थापक अमन सिंह ने बताया कि अभी यूपी के लखनऊ में बैठा हुआ हूं। आम आदमी तक सूचना की पहुंच इतनी आसान पहले नहीं थी। आज सैन फ्रांसिस्को में बैठे इंसान के पास जो जानकारी है, वही जानकारी लखनऊ में बैठे इंसान को भी है। एआई आपकी नौकरी लेगा नहीं, एआई से डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन बदलाव के साथ आप खुद को नहीं बदल रहे हो और चीजों को अडॉप्ट नहीं कर रहे तो वहां आप पीछे हो जाते हो।

05:22 PM, 19-May-2026

एआई नॉलेज वर्ल्ड से सूचना इकट्टा करके आपको दे देगा: अलोक श्रीवास्तव

 गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने कहा, एआई के अंदर सबसे बड़ी खूबी यह है कि नॉलेज वर्ल्ड से वो सूचनाएं इकट्टा करके आपको दे देगा। 

05:20 PM, 19-May-2026

आप जो लिखते हैं, क्या किसी एआई टूल का प्रॉम्प्ट वो लिख सकता है? 

जवाब-  गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने कहा, नहीं वह बिल्कुल नहीं लिख सकता। इसलिए नहीं लिख सकता, क्योंकि एआई को इश्क नहीं होता। दूसरा एआई का दिल नहीं टूटता है। एआई ने न प्यार और न जिंदगी में संघर्ष किया होता है। मैं हमेशा कहता हूं एआई आपको वो दे सकता है, जो आप उसे दे चुके होते हैं, लेकिन एक राइटर वह भी दे सकता है, जो आपने कभी सोचा न होगा और न लिखा होगा। 

05:11 PM, 19-May-2026

संवाद के मंच पर टेक लीडर्स और गीतकार

संवाद के मंच पर टेक लीडर एस-45 के सहसंस्थापक अमन सिंह, इंटेलेमो के संस्थापक सीईओ सौरभ गुप्ता और गीतकार आलोक श्रीवास्तव पहुंच गए हैं। इनसे भविष्य की दुनिया: एआई और इंसान विषय पर चर्चा की जाएगी। 

04:56 PM, 19-May-2026

डायरेक्टर क्योंकि पापा भी हैं तो?

मेरी उनके साथ चौथी फिल्म है। मुझे तो पता है कि मम्मी तक भी शिकायत जाएगी। लेकिन, मुझे लगता है कि मेरा सौभाग्य है कि मैं ऐसे डायरेक्टर के साथ काम कर रहा हूं जिनकी 80 फीसदी फिल्में सफल रही हैं। वो हमेशा कहते हैं कि चलती गाड़ी का बोनट नहीं खोलना चाहिए। वो आम आदमी के लिए फिल्म बनाना चाहते हैं, ताकि वो दो तीन घंटे के लिए सब भूल जाएं। एंटरटेनमेंट मिले।

04:54 PM, 19-May-2026

वरुण का कोई प्रैंक?

मृणाल: ये एक सीन कर रहे थे। मुझे लगा केक बेक कर रहे हैं। इन्होंने मेरे सिर पर पूरा अंडा फेंक दिया। अगले दिन इनका रोमांटिक सीन था मेरे साथ तो इन्हीं को झेलना पड़ा। बेचारी पूजा हेगड़े हमारी वजह से फंसती थी। हम शैतानी करते थे और सेट पर डांट उसे पड़ती थी।

04:53 PM, 19-May-2026

पूजा हेगड़े के साथ आपकी केमिस्ट्री?

मृणाल: बहुत अच्छा रहा। वरुण बहुत शैतानी करते थे। वे जानकर मुझे पूजा और उसे मृणाल बुलाते थे ताकि हममें लड़ाई हो। मगर, हमारी बॉन्डिंग इतनी अच्छी थी कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

04:41 PM, 19-May-2026

है जावानी... फिल्म का अनुभव कैसा रहा? कैसे मिली?

मृणाल ठाकुर ने बताया कि सबसे पहले मुझे फोन आया कि डेविड सर आपसे बात करना चाहते हैं। इस वरुण ने उन्हें टोकते हुए कहा कि नहीं, आप भूल गए। मैं बताता हूं। मैं एक अवॉर्ड में परफॉर्म करने वाला था। मैं सोच रहा था कि किसके साथ करूं। मैं तब मृणाल को नहीं जानता था। हमने इनसे पूछा और ये आईं और दो मिनट रिहर्सल करके चली गईं। मैंने सोचा दो मिनट में ये क्या करेगी। बाद में जब लाइव किया तो वो मुझे और मृणाल को देख रहे थे और उसी दिन मृणाल की कास्टिंग हो गई थी।

04:25 PM, 19-May-2026

लखनऊ मेरे घर जैसाः वरुण

वरुण ने कहा कि मैं जब भी लखनऊ आता हूं तो ऐसा लगता है कि अपने घर आया हूं। यहां के जो लोग हैं, जिस तरह से बात करते हैं तो ऐसा ही लगता है मेरे रिलेटिव हैं। मेरे चाचा भी लखनऊ से हैं। उनके घर का नाम था तीन भाई। हाल ही में जब मैं बवाल की शूटिंग करने आया था तो उनके स्कूल में शूटिंग की थी। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि मैं यहीं का हिस्सा हूं। चाट की बात की तो लखनऊ खाने के लिए जाना जाता है। लखनऊ में जितनी भी लड़कियां हैं, वो बहुत खूबसूरती से ड्रेस करती हैं। मेकअप करती हैं। मुझे लगता है कि यहां पर जो लड़कियां सजती-संवरती हैं वो कहीं पर नहीं है।

04:24 PM, 19-May-2026

मैंने बहुत डांट खाईः मृणाल

मैंने बहुत शैतानी की हैं और मार भी खाई है। मेरे घर में एक शादी थी। लोग बहुत ताने मारते थे। मैंने उनकी नकल करके मिमिक्री करनी शुरू कर दी। इस बात पर बाद में बहुत डांट पड़ी।

04:21 PM, 19-May-2026

शैतानी और जवानी कभी छूटनी नहीं चाहिए

शैतानी और जवानी कभी छूटनी नहीं चाहिए। एक शैतानी याद है कि मेरी एक मामी आई थीं और उन्हें मेरे रूम में जगह दी गई। मुझे हॉल में सोना पड़ा तो मैं खुश नहीं था। मैंने मिक्सी में सारे मसाले सब डाल दिया था। और उनके लिए वेलकम ड्रिंक बनाई। उन्हें यह पिला दिया था।

04:20 PM, 19-May-2026

पत्रकार बनना चाहते थे वरुण

जब मैं छोटा था तो लगता था कि मेरा एक टीवी चैनल होना चाहिए। मैं पत्रकार बनूं, मेरा टीवी शो होना चाहिए। मैं छोटा था तो लगता था कि अखबार के पहले पेज पर आऊं। तो मेरा भाई मजाक बनाता था कि तू चोरी करेगा तो तेरा नाम जरूर आएगा।

04:18 PM, 19-May-2026

आपके सपने कभी छोटे नहीं होतेः मृणाल

मृणाल ने अपने करियर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं लखनऊ में हूं। यहां मेरा मुस्कुराना नहीं रुक रहा। मैं जब तक लखनऊ न आऊं, कोई फिल्म पूरी नहीं होती। मैं सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा करूंगी। मुझे दर्शकों ने जो प्यार दिया है, वही मेरे लिए एक आग का काम करता है। मैं सभी से यही कहना चाहूंगी कि आपके सपने कभी छोटे नहीं होते। आपका सपना एक दिन वरुण धवन के साथ काम करने का जरूर पूरा होगा, जैसे मेरा पूरा हुआ। मैं अपनी यात्रा में सपोर्ट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया कहूंगी। मैं बहुत जल्दी बुरा मान जाती थी। उसके बावजूद सबका साथ मिला।

04:15 PM, 19-May-2026

नेपोटिज्म के सवाल पर खुलकर बोले धवन

अमर उजाला संवाद के मंच पर अभिनेता वरुण धवन से पूछा गया, जो फिल्मी घरानों से आते हैं, उन पर नेपोटिज्म का टैग लगता है। जो बाहर से आते हैं, उनके संघर्ष की बहुत कहानी होती है। आपके लिए अपना रास्ता बनाना कैसा रहा?

इस पर वरुण धवन ने कहा कि हमें जीवन परमात्मा की वजह से मिलता है। जीवन परमात्मा की देन है। मेरे हिसाब से हर इंसान को अपना टेस्ट देना पड़ता है। वो किसी भी तरीके से। मेरा टेस्ट यही था कि दर्शकों को जीतना था। मैंने काफी फिल्में पिता जी के निर्देशन के बिना बाहर भी की हैं। पिछली फिल्म बॉर्डर 2 काफी चली थी। बहुत प्यार मिला उसे। हर शुक्रवार एक नया टेस्ट होता है। अब जब भी कोई आरोप लगता है तो मुझे लगता है कि वह एक आवाज है। अभी मेरा काम करेगा सब। पहली शिक्षा माता-पिता को एक अच्छा इंसान बनाने की देनी चाहिए। आज जो समय चल रहा है वह युद्ध का है। उसके हिसाब से मुझे लगता है कि मानव जाति तभी आगे बढ़ेगी, जब हम इंसान अच्छे बनें।

03:56 PM, 19-May-2026

नेशनल ओलंपियाड के विजेताओं को सम्मानित किया

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नेशनल ओलंपियाड के विजेताओं को सम्मानित किया।
 

03:53 PM, 19-May-2026

'हम स्थिति में जनता के साथ खड़े हैं'

पर्चा लीक और 69 शिक्षकों की भर्ती के मामले पर पाठक ने कहा कि हम स्थिति में जनता के साथ खड़े हैं। युवाओं के साथ खड़े हैं। कहीं कोई दिक्कत है तो उसे सुलझाएंगे और उनकी लड़ाई लड़ेंगे। मेरी गारंटी है। मैं जिम्मेदारी के साथ कहता हूं। 

03:47 PM, 19-May-2026

'सपा-कांग्रेस ने झूठे वादे किए थे'

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने झूठे वादे किए थे। भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार है। हम 24 घंटे काम करते हैं। वो जब चुनाव आते हैं, तब लड़ते हैं। हम पूरे समय चुनाव लड़ते हैं। 

03:44 PM, 19-May-2026

'कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करूंगा'

पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करूंगा। कार्यकर्ताओं के लिए लड़ूंगा। पूरा सम्मान होगा। जो सम्मान नहीं करेगा। उसको ठीक करने का काम हमारी सरकार करेगी। 

03:42 PM, 19-May-2026

'बिल्डिंग से अस्पताल नहीं चलता'

पाठक ने कहा कि बिल्डिंग से अस्पताल नहीं चलता। हमें चिकित्सक भी चाहिए था। अनुभवी चिकित्सक चाहिए। पीछे कुछ किया ही नहीं था। बस चेहरे पर क्रीम पाउडर लपेटते रहे। आपको पूरे शरीर को स्वास्थ्य बनाना होगा। 

03:38 PM, 19-May-2026

'आज 81 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं'

पाठक ने कहा कि 1947 से 2017 तक कुल 40 मेडिकल कॉलेज थे। 17 सरकारी और 23 निजी क्षेत्र में थे। आज 81 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। आजादी से लेकर 2017 तक कुल पांच हजार एमबीबीएस सीटें थीं। आज हमारे पास साढ़े 12 हजार से अधिक MBBS की सीटें हैं। 

03:33 PM, 19-May-2026

'एक हफ्ता बिजली दिन में आती थी, एक हफ्ता रात में आती थी'

पाठक ने कहा कि सड़क के बारे में तो आप जानते ही हैं। बिजली, जहां हम बैठे हैं, एक हफ्ता दिन में आती थी, एक हफ्ता रात में आती थी। पूछी थी अखिलेश भैया से। कि ऐसा क्यों था? समाजवादी पार्टी की सरकार में 15 हजार मेगावाट बिजली खर्च होती थी तो पेपर में निकलता था कि आज यूपी में पीक ऑवर में 15 हजार मेगावाट बिजली खर्च करके कीर्तमान बनाया है। आज हम 31 हजार मेगावाट बिजली खर्च करते हैं और हमारे पास बिजली की कोई कमी नहीं है।

03:29 PM, 19-May-2026

'12 से 2017 तक वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था'

उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि 12 से 2017 तक वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था। किसी भी जिले में कोई ठेका-पट्टी निकल रहा है तो दस-दस बंदूकें भरे जा रहे हैं। आत्मरक्षा के लिए एक लाइसेंस मिला है। एक गाड़ी में दस बंदूक क्यों? एक गाड़ी में दस गुंडे क्यों? प्लाट मकान दुकान पर कब्जा पड़ने पर गोली कट्टा क्यों? आज यूपी में कानून की सरकार है। कानून का उल्लंघन करने की हिमाकत कोई नहीं कर पा रहा है।

03:27 PM, 19-May-2026

'प्रदेश के विकास को नंबर एक पर रखेंगे'

पाठक ने कहा कि प्रदेश के विकास को नंबर एक पर रखेंगे, कानून व्यवस्था को नंबर एक पर रखेंगे। प्रदेश के लोगों का भरोसा जीतना हमारा दायित्व है। हमारी पार्टी का दायित्व है।

03:23 PM, 19-May-2026

संगठन और सरकार के बीच सेतू की भूमिका जैसे ब्रजेश पाठक निभा रहे है?

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारा मानना है कि हम एक छोटे से कार्यकर्ता हैं  और हम मिलजुलकर काम करना है। पूरा प्रदेश हमारा परिवार है। हम लोग है, हम फल के लिए बैठे हैं, हम जनता को बेहतर सुविधाए दे पाएं। जनता को मिनिमम इनपुट में मैक्सीमम आउटपुर दे पांए। प्रदेश की जनता के समझ मैं दावे के साथ कह सकता हूं, 17 से अब तक राज्य की सड़के पूरी तरह से बदल चुकी हैं। 75 जिलों को हमने फोरलेन से जोड़ा है। देश में जितने एक्सप्रेसवे है सर्वाधिक आज उत्तर प्रदेश में हैं। ह हमारा इंफ्रस्ट्रक्चर वर्ल्ड क्लास बनकर तैयार हुआ है। आप फल देखेंगे कि अंदर की गणित समझेंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। सबकुछ मिलजुलकर करते हैं। पूरा प्रदेश हमारा परिवार है। हम सब कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए हमें और क्या चाहिए, प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी और रक्षामंत्री जी हमेशा कहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ा है। पानी-बिजली, सड़क, स्कूल कानून व्यवस्था। हम लोगों की प्रति व्यक्ति आय तीन गुनी कर चुके हैं। हमारा बजट तीन गुना हो चुका है। उत्तर प्रदेश का नैरेटिव बदल चुका है। पहले बीमारू राज्य था।

03:15 PM, 19-May-2026

आप दिल्ली गए मंत्रीमंडल के विस्तार के समय, इसके क्या मायने हैं?

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम तो दिल्ली जाते ही रहते हैं, देश की राजधानी है और वहां तो जाते ही रहते हैं। मैं तो पहले दिल्ली में ही रहता था। हमारा काम क्या है वार्ताक्रम को बनाए रखना और ये भगवान ने कहा था, याद है आपको जब रावण का अंतिम समय आया तो भगवान राम ने लक्ष्मण से कहा था कि जाओ और रावण से कुछ आशीर्वाद लेकर के आओ। वो गए और रावण के सिर के पास खड़े हो गए वो कुछ बोला नहीं। इसके बाद राम लक्ष्मण से कहां कि फिर जाओ अब दूसरी तरफ खड़े होना। जब लक्ष्मण जी दोबारा गए और उसके चेहरे के बजाय उसके पैरों के तरफ खड़े हुए और उसके चेहरे को देखा। इसके बाद रावण ने कहा कि कैसी भी स्थिति आ जाए वार्ताक्रम बनाए रखना तो हमारी जिम्मेदारी है वार्ताक्रम बनाए रखना और उसी की तहत मैं काम कर रहा हूं।

03:15 PM, 19-May-2026

सवाल- जब कांवड़ यात्रा होती है, तो पूरी की पूरी सड़क अलग कर दी जाती है, उन पर फूल बरसाए जाते हैं?

कावड़ यात्रा के बारे में आपने सवाल उठाया। कावड़ यात्रा 2017 से शुरू हुई है क्या? आप बताओ से सदियों से चली आ रही है, तो तब भी यही होता था जो आज हो रहा है। पुछिए जरा वहां के लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से जो आज हो रहा है वो पहले भी होता था। हमने तो इसे सुविधाजनक किया है, सड़कों के गढ्ढे भर दिए गए हैं, प्लास्टिक से बिजली के खंभों को ढका गया ताकि उसे करंट न लगे। खाने पीने के संसाधन उपलब्ध कराए हैं, इसके साथ ही सुरक्षा उपलब्ध कराई है और अतिरिक्त हमने कुछ नहीं किया है। हां, वहां भी हमने डीजे की ऊंचाई कम की है कि कहीं कोई बिजली के तारों से टकरा न जाए। कानून सबके लिए बराबर है।

03:12 PM, 19-May-2026

कानून सबके लिए बराबर है: पाठक

सवाल- मेरा कहना है कि एक लोकतांत्रिक देश में अगर सड़कों के नियम सभी के लिए हैं तो बहुसंख्यक होने का फायदा आपको क्यों मिले? 

जो नियम है वो सभी के लिए बराबर है, कोई ऐसा एक उदाहरण आप बताइए कि सड़क रोककर भंडारा किया गया है, पूरे प्रदेश में कोई एक ही बता दीजिए।

03:07 PM, 19-May-2026

आप लगातार भंडारे पर भंडारे करवा रहे हैं और नवाज पर पढ़ना गुनाह है और भंडारे करना?

सुशासन से विकास के सत्र में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से बातचीत जारी है। मैं आपकी बात को थोड़ा विस्तार से बताता हूं, इंटायर स्टेट को मैं आपके मंच से संबोधित कर रहा हूं। भंडारे में कहीं सड़क जाम न हो यह हमारी जिम्मेदारी है, यातायात सुविधाजनक तरीके से चले, आवागमन में किसी को समस्या न हो हम सुनिश्चित करते हैं। इसके साथ ही भंडारे के बाद कहीं कोई गंदगी न हो इसको भी हम सुनिश्चित करते हैं। क्या ऐसा नवाज में होती है?

02:55 PM, 19-May-2026

ये बहुत अहम मुद्दा है: नागपाल

एससी. नागपाल ने कहा कि पहली बार सड़क सुरक्षा को चर्चा में शामिल किया गया है। यूपी में सड़क हादसों में रोजाना करीब 60 से 65 मौत होती हैं। ये बहुत अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के कारण तो बहुत हैं। दो तीन मुख्य कारण हैं। पहला कारण है ओवरस्पीड। हम ओवरस्पीड में सबको मजा आता है। चाहे वो यंग हों या किसी भी उम्र के हों। जब हम हाईवे पर होते हैं तो ये सोचते हैं कि हवाई पट्टी है, इस पर उड़ा है। हाईवे पर पेट्रोल की गाड़ियों की तैनाती होती हैं। वो गाड़ियां घूमती रहती हैं। मेरा सबसे पहला सुझाव होगा कि प्रतिदिन इन गाड़ियों को ड्यूटी अलग-अलग स्थान पर लगे। हर 40 से 50 किमी पर रूकें। अपनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ओवरस्पीड करने वाली गाड़ियों को देखें। नंबर दो है, गलत दिशा में चलने वाली गाड़ियां। ऐसी गाड़ियों को रोकें। 
 

02:50 PM, 19-May-2026

नया भारत, नया उत्तर प्रदेश और नई कहानी सत्र में चर्चा जारी

नया भारत, नया उत्तर प्रदेश और नई कहानी सत्र में चर्चा जारी है। 
दीपक कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि, वित्त एवं आईआईडीसी, उत्तर प्रदेश
एससी. नागपाल, आईडीईएस/आईएएस, संबद्ध सेवाएं 
दिवेश साहनी, मुख्य वृद्धि अधिकारी, ज़ेप्टो  
नितिन नाग, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उजाला सिग्नस  
एसके. गर्ग, अध्यक्ष, एफिल इन्फ्रा डेवलपर्स

 

01:59 PM, 19-May-2026

मुख्यमंत्री बनने के सलाव पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं, व्यक्ति नहीं चुनता है हमारे यहां। पार्टी ही तय करती है। ऐसा मौका पार्टी देती ही नहीं है तो ऐसे काल्पनिक सवाल का जवाब कोई कैसे दे सकता है? उन्होंने कहा कि जब पार्टी और विधायक दल चाहता है तब देख सकते हैं। मुख्यमंत्री या कुछ भी बनने के लिए अगर राजनीति में हैं तो कुछ बनाने की अगर बात आएगी तो जरूर बनना चाहेंगे। लेकिन ऐसा पार्टी हमारी तय करती है। विधानसभा में जो चुनकर आते हैं, वो विधानमंडल दल के सदस्य तय करते हैं।

01:52 PM, 19-May-2026

मंत्रियों के विभाग के बंटवारे पर बोले

केशव प्रसाद ने कहा कि देखिए कहानियां गढ़ी जाती हैं। ये माननीय मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है, कि वो अपने मंत्री परिषद में किसे शामिल करना चाहते हैं और किसे कौन सा मंत्रालय देना चाहते हैं। 

01:43 PM, 19-May-2026

केशव प्रसाद ने सुनाया पुराना किस्सा

अतीक अहमद के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अतीक अहमद तो अल्लाह को प्यारे हो गए, उनपर क्या चर्चा करनी। इस दौरान उन्होंने एक पुराना किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि मुझे पहली बार 2004 में विधानसभा का उपचुनाव लड़ा दिया गया। चुनाव प्रचार वो भी कर रहे थे, हम भी कर रहे थे। उन लोगों के पास अस्त्र-शस्त्र रहते थे। हम लोगों के पास भी अस्त्र-शस्त्र रहते थे। एक जगह गाड़ी टक्कर खा गई, हमारे एक कार्यकर्ता से उनका गुंडा भिड़ गया। मुझे लगा कि आज तो कुछ निर्याणक लड़ाई हो जाएगी, युद्ध हो जाएगा तो मेरे मन में ये आया कि अगर मरना है या मारना है तो किसी ऐसे-वैसे को क्या मारना। मेरे पास भी लाइसेंसी राइफल थी। मैंने भी अपना निकाल ली, अगर मारूंगा तो अतीक अहमद को ही मारूंगा। जेल जाऊंगा तो अतीक अहमद को मारकर ही जाऊंगा। वो परिस्थिति ही ऐसी बन गई थी। 

01:41 PM, 19-May-2026

'...100 वर्ष बाद भी कोई नहीं हटा पाएगा'

राहुल गांधी को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी अगर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की अगुवाई करते रहेंगे तो भाजपा को सत्ता से देश में 2047 में ही नहीं, उसके 100 वर्ष बाद भी कोई नहीं हटा पाएगा।

01:40 PM, 19-May-2026

'अखिलेश यादव बहुत विफल मुख्यमंत्री रहे है'

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा हम सात राज्यों में लगातार विजय प्राप्त कर चुके हैं। सात राज्यों में लगातार विजय प्राप्त करने के बाद ये कह सकते हैं कि जैन-जी तो भाजपा के साथ है। अखिलेश यादव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव बहुत विफल मुख्यमंत्री रहे हैं, वो सफल कभी नहीं हो पाएंगे।

01:37 PM, 19-May-2026

क्या इस बार भी चुनाव में मुद्दा अयोध्या होगा?

मौर्य ने कहा कि मुद्दा अयोध्या कभी न था, न है औ न रहेगा। मुद़्दा तो एक ही है कि अगर हम सबका साथ सबका विकास करेंगे तो सबका समर्थन हमें मिलेगा। मैं नारा लगाया करता था कि 100 में 60 प्रतिशत वोट हमारा है और 40 में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। लेकिन अभी जो रिजल्ट आया तो उसमें 80 प्रतिशत हमारे पक्ष में आ रहा है और 20 प्रतिशत बाकी लोगों में जा रहा है तो अब मेरा नारा छोटा पड़ गया है। हमें जनता का आशीर्वाद कहीं ज्यादा मिल रहा है।

01:35 PM, 19-May-2026

हमारी विजय यात्रा चल रही: मौर्य

मौर्य ने कहा कि असम में भी और पुडुचेरी में भी हमारी सरकार बन गई है। हमारी विजय यात्रा चल रही है लेकिन परिश्रम में कोई कमी नहीं है जो लक्ष्य सिद्धी के लिए कि देश के 80 प्रतिशत भूभाग पर आज भाजपा और एनडीए सत्ता में है जो 20 प्रतिशत बचा है उसमें से कुछ भाग हम लोगों को उम्मीद है कि अभी 2027 के जब विधानसभा चुनाव होंगे यूपी और उत्तराखंड तो हमारा है लेकिन इस बार लग रहा है कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश भी हमारा हो जाएगा। तो भू भाग जो अभी 80 प्रतिशत है वो 90 प्रतिशत हो जाएगा।

01:31 PM, 19-May-2026

'दिल्ली प्रदेश 27 साल बाद जीत लिया'

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तनाव का ऐसा कोई विषय हमारे ध्यान में नहीं आता है। लगातार 2024 के जो चुनाव में विपक्ष के हमारे लिए एक दुष्प्रचार किया, संविधान खत्म कर देने का आरोप लगाया। आरक्षण खत्म कर देंगे ऐसा प्रचार किया। इसके कारण उनकी सीटें उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में कुछ बढ़ गईं। लेकिन जैसे ही हमारे नंबर देश की दृष्टि से और उत्तर प्रदेश की दृष्टि से घटे, उसके तत्काल बाद 2024 में ही हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ और उस चुनाव को बहुत बड़े बहुमत के साथ हमने जीता। तनाव जो था वो खत्म हो गया वहीं से फिर महाराष्ट्र जीता तीन चौथाई बहुमत से और एकदम स्मूथ हो गए। फिर इसके बाद दिल्ली प्रदेश 27 साल बाद जीत लिया और अनुकूलता हम लोगों को महसूस हुई। इसके बाद बिहार हम लोगों ने जीता तो उसके कारण और अनुकूलता हुई और अभी तो पश्चिम बंगाल जीत लिया है तो तनाव का तो कोई रास्ता ही बचता नहीं हैं।

01:25 PM, 19-May-2026

'मेरा बूथ सबसे मजबूत'

उभरता उत्तर प्रदेश: विकास और सुशासन सत्र में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देखिए सबसे बड़ी जो ताकत हमारी है, हमारे संगठित कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर तक समर्पित संरचना है। हमारे कार्यकर्ता का एक ही लक्ष्य रहता है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत और इस संकल्प के साथ हमारा जो अभियान शुरू होता है तो वह अभियान सिर्फ इस सीमा तक नहीं रहता है कि हमने कोई बैठक कर लिया या सम्मेलन कर लिया या मन की बात सुन ली। बल्कि हर परिवार से कैसे संपर्क हो और किस परिवार में कौन मतदाता, हर हाल में और किसी भी परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। और कौन ऐसे हैं जो नहीं खड़े रहेंगे। उन सब से संपर्क कर हमारा एक ही लक्ष्य रहता है कि हमारा बूथ सबसे मजबूत यह हमारी ताकत है, जिसके पास बूथ स्तर तक संगठन की ताकत है तो बूथ जीता तो विधानसभा जीता तो उत्तर प्रदेश जीता। उत्तर प्रदेश जीता तो सरकार बनाई।

01:20 PM, 19-May-2026

गांव में कैसे यूज होगा?

अंकुश सभरवाल ने कहा कि यूपी में सारे केयर गिवर्स हैं या मेडिकल प्रैक्टिशनर्स हैं, वो हमारा प्रोडेक्ट्स यूज करते हैं। गाइड चिल्ड्रन एंड पैरेंट्स की कौन सी वैक्सीन कब देनी है? उसका नाम अलग-अलग होगा। ये हैलो वैक्सी के नाम से है। 

01:06 PM, 19-May-2026

'समधान भी डिक्सकस हो'

अंकुश सभरवाल ने कहा कि इंडिया से ज्यादा डाटा किसी के पास नहीं है। चाय पर चर्चा, चौपाल, हर जगह डिसक्सन हो रही हैं। मैं सोचता हूं, चर्चा में भी सीमित ना हो, समधान भी डिक्सकस हो। समधान बने।

12:55 PM, 19-May-2026

जिसकी जहां जरूरत, उसको वहां प्रयोग करो: अंकुश सभरवाल

एआई और नए भारत सत्र में भारत GPT के संस्थापक एवं सीईओ अंकुश सभरवाल अपनी बात रख रहे हैं।  अंकुश सभरवाल ने कहा कि जिसकी जहां जरूरत है, उसे वहां यूज करो।

12:47 PM, 19-May-2026

'एआई एक बहुत गंभीर टेक्नोलॉजी है'

प्रोफेसर मनमोहन प्रसाद गुप्ता आईआईएम डायरेक्टर ने कहा कि एआई एक बहुत गंभीर टेक्नोलॉजी है। एआई एक सीरियस टेक्नोलॉजी है। जिस प्रकार के बदलाव होने वाले हैं, अभी दिख रहे हैं। आगे जो समय आने वाला है, उसकी कल्पना हमें किसी को नहीं है। प्रयास ये है कि हम उसके लिए तैयार कैसे हों।

12:41 PM, 19-May-2026

एआई के सफर को 70 साल हो चुके हैं: मनोज कपिल

शुभारती यूनिवर्सिटी के डीन प्रोफेसर मनोज कपिल ने कहा देखिए सर्वप्रथम तो पहले मैं ये बताना चाहूंगा कि एआई नया नहीं है, एआई का जन्म जो है वो अमर उजाला से आठ साल बाद हुआ था। 1956 में एआई की टर्म को दुनिया में बताया गया कि एआई नाम की कोई चीज है। एआई के सफर को 70 साल हो चुके हैं।  ये कोई नया फील्ड तो है नहीं, पर पिछले 2022 में जनरेटिव एआई का अविष्कार हुआ। पहले जो एआई था वो खाली एनालिसिस करता था। 2022 में जो एआई आया है वो कंटेंट क्रिएट कर रहा है। 

पिछले तीन साल से एआई का इतना हल्ला है। नेचुरली यूनिवर्सिटीरज़ के सामने चिंता है। पैरेंट्स चाहते हैं कि हमारे बच्चे कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई करें। लेकिन यह समझने की बात है कि एआई सिर्फ टेक्नोलॉजी को ही एफेक्ट नहीं कर रहा है। हम इसको काउंटर करने की कोशिश कर कर रहे हैं कि इंजीनियरिंग के अलावा बाकी सभी क्षेत्रों में भी एआई शिक्षित किया जा सके। 

12:34 PM, 19-May-2026

एआई बहुत जरूरी है, अगर आप उसे नहीं अपाएंगे तो पीछे रह जाएंगे: जयश्री पेरीवाल

जयश्री पेरीवाल ने कहा कि एआई बहुत जरूरी है, अगर आप उसे नहीं अपाएंगे तो पीछे रह जाएंगे। वरना हम डायनासोर की तरह हो जाएंगे और धीरे-धीरे विलुप्त हो जाएंगे , लेकिन इसे कैसे अपनाना है यह विवेक का विषय है।

उन्होंने कहा कि चाहे वो स्कूल हो या कॉलेज हो, डॉक्टर हो या टीचर हो, हर को जिंदगी में जब बदलाव आता है तो उसे अपनाना चाहिए, वरना हम डायनासोर की तरह हो जाएंगे और धीरे-धीरे विलुप्त हो जाएंगे, लेकिन आप उसको किस तरह से अपनाते हैं, यह एक विवेक का मामला है। मेरा मानना है कि हमें बच्चों को एआई से सशक्त बनाना चाहिए, लेकिन यह एक दोधारी तलवार है। हालांकि इसे कैसे अपनाना और उपयोग करना है, यह विवेक और समझ का विषय है। एआई इज नॉट रिप्लेसिंग टीचर, इट इज ओनली असिस्ट टीचर। 

12:27 PM, 19-May-2026

'हम लोग इसे एक चैलेंज की तरह ले रहे हैं'

एपी गुप्ता निर्देशक आईआई एम लखनऊ ने कहा कि हम लोग इसे एक चैलेंज की तरह ले रहे हैं। क्योंकि अगर आप 30 साल पहले जाइए, तो जब भारत में कंप्यूटर आया था तो भारत में उस समय भी ऐसी की स्थितियां थीं। तमाम इस तरह का शोर था कि कंप्यूटर आ गया है अब सारी नौकरी चली जाएंगी। लोगों का प्लेसमेंट बंद हो जाएंगे। उस समय हम स्टूडेंट थे। हम लोगों को भी चिंता था। लेकिन आप देखिए कि उल्टा ये हुआ कि हम लोगों ने कंप्यूटर को इस तरह से अडॉप्ट किया कि एक तरह से कंप्यूटर सर्विस सेक्टर की हम एक तरह से वर्ल्ड पावर की तौर पर हैं।

12:18 PM, 19-May-2026

एआई: स्मार्ट शिक्षा, इंटेलिसजेंट कैंपस परिसर सत्र

एआई: स्मार्ट शिक्षा, इंटेलिसजेंट कैंपस परिसर सत्र में प्रोफेसर, जेपी पांडेय वाइस चांसलर एकेटीयू, डॉक्टर जयश्री पेरीवाल, फाउंडर और चेयरमैन जयश्री पेरीवाल ग्रुप ऑफ स्कूल्स और प्रोफेसर मनोज कपिल, डीन शुभारती यूनिवर्सिटी अपनी बात रख रहे हैं।

12:15 PM, 19-May-2026

इस बार हमें जनता जीताने जा रही है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता ऐसी बात न कहे कि किसी के मन को ठेस पहुंचे। कोई हमारी भाषा विवाद से क्रोधित हो, हमें धैर्य के साथ इस लड़ाई को जीतना है। क्योंकि इस बार हमें जनता जीताने जा रही है। 

12:08 PM, 19-May-2026

'सबसे बड़ी ट्रांसमिशन लाइन समाजवादी पार्टी की सरकार में बिछी थी'

अखिलेश यादव ने कहा कि बिजली बनाई किसने है, सवाल ये है। जितने भी बिजली के कारखाने समाजवादी पार्टी की सरकार में लगे थे उसी की वजह से यूपी को बिजली मिल रही है। सबसे बड़ी ट्रांसमिशन लाइन समाजवादी पार्टी की सरकार में बिछी थी। ट्रांसमिशन के बाद सबसे बेहतर बिजली डिस्ट्रीब्यूशन समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ। उसी का परिणाम है कि बिजली मिल रही है, लेकिन बिजली कितनी महंगी मिल रही है ये तो बताओ।

12:01 PM, 19-May-2026

सबसे अधर्मी भाजपा है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि नमाज के सवाल पर कहा कि वो इसलिए कह रहे हैं कि हमारी बहस दूसरी तरफ चली जाए। हमारी बहस दूसरे मुद्दों पर चली जाए। कौन नमाज पढ़ रहा सड़क पर? अब तो कोई नहीं पढ़ रहा है। जब पढ़ भी रहा है तो जगह कम है तो क्या दिक्कत है। वो ये चाहते हैं कि हम उस बहस में उलझ जाएं।
 

11:54 AM, 19-May-2026

पहले यहां पर हर जगह गोली, तोप तमंचे बनते थे, हथियार बनते थे। हर जिले में एक माफिया होता था

इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि गीता अगर किसी के पास हों, रामचरित मानस किसी के पास हों, आप कसम खाओ कि मुख्यमंत्री ने अपने माफिया के मुकदमे वापस नहीं लिए। पूरे प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री हो जिस पर इतने मुकदमे हों। ये अंसल समाजवादियों की देन है। 

11:53 AM, 19-May-2026

प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए था: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि क्यों मंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए, प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए था। मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए था। हमारे मुख्यमंत्री जी आए क्यों नहीं इस्तीफा देकर गए। क्यों नीट की बात नहीं की उन्होंने। 

11:51 AM, 19-May-2026

नीट के एग्जाम को तो लीक एग्जाम लिख देने चाहिए: अखिलेश

अखिलेश यादव ने नीट को लेकर कहा कि नीट के एग्जाम को तो लीक एग्जाम लिख देने चाहिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में। क्या वो नीट के छात्र को भूल जाओगे। यूपी में हर साल चार लाख बच्चे नीट की परीक्षा देते हैं।

11:48 AM, 19-May-2026

'साइकिल के अलावा कोई रास्ता नहीं है'

अखिलेश यादव ने कहा कि तो विपक्ष इस बार महंगाई है और देखिए क्या कर रहे हैं, जहां बहस महंगाई पर होनी चाहिए चर्चा इस बात की हो रही है कि लोग साइकिल पर  चल रहे हैं। लोग दो गाड़ी छोड़ दिए हैं, जो उनकी लंबी कतार होती थी गाड़ियों कि वो अब साइकल पर आ गए हैं और यह संदेश दे रहे हैं। आने वाले समय में खुशहाली और महंगाई के लिए लड़ने के लिए साइकिल ही जरूरी है। साइकिल के अलावा कोई रास्ता नहीं हैं।

11:45 AM, 19-May-2026

'भारतीय जनता पार्टी जहां खत्म हो जाती है, वहां से पीडीए शुरू होता है'

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां खत्म हो जाती है, वहां से पीडीए शुरू होता है। भाजपा ने अपने P को आखिरी में रखा है। हमने सबसे पहले रखा है। उनके P का मतलब है पार्टी, हमारे P का मतलब है पीड़ित।
 

11:39 AM, 19-May-2026

विपक्ष इस बार महंगाई है: अखिलेश यादव

सवाल- मैं आपसे ये जानना चाहता हूं कि जो परिणाम आए उसके बाद विपक्ष का क्या है, क्योंकि गठबंधन बनाकर भी विपक्ष का कोई सर्वमान्य चेहरा नहीं हैं, जो समूचे विपक्ष का प्रतिनिधित्व करे ? क्या अब वो चेहरा ममना बनर्जीं होंगी या अखिलेश यादव होंगे? या राहुल गांधी? क्योंकि अभी विपक्ष बिखरा हुआ लगता है।

हमें उम्मीद है कि सत्यकारिता के साथ, निष्पक्ष हमारे पाठकों के पास जाएगा। जो आपने सवाल पूछा है कि विपक्ष कौन है?  विपक्ष इस बार महंगाई है, विपक्ष इस बार डीजल है। विपक्ष इस बार पेट्रोल है, विपक्ष इस बार गैस का लाल सिलेंडर है, विपक्ष इस बार अग्निवीर वाले नौजवान हैं, विपक्ष इस बार किसान जो दुखी हो रहा है वो है। विपक्ष वो मजदूर है जिसने लाठी खाई और विपक्ष इस बार वो भी है जो लखनऊ में 69000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर एक बार नहीं बार बार आए हैं। विपक्ष इसके बाद शिक्षा मित्र भी हैं। विपक्ष इसके बाद वो लोग भी हैं जिनके साथ अन्याय हुआ है।

11:38 AM, 19-May-2026

एक-एक आदमी ने छह छह वोट डाले, लोग पकड़े गए: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि आप जो लिखेंगे अखबार में वही पाठक पढ़ेगा और जो ट्रायल किया था यूपी में वो ग्राफ लेकर नहीं आया मैं, हालांकि मेरे मोबाइल में है वो ग्राफ कि कभी भी हमारे विरोधी दल को इतना वोट नहीं मिला उन विधानसभाओं में। जहां वो एक लाख चालीस हजार से जीत गए। पुलिस के लोगों ने वोट डाला, वर्दी उतारी हुई थी उन्होंने, प्राइवेट ड्रेस में वोट डाला उन्होंने। अयोध्या की हार भाजपा की बड़ी हार है और वो इसे भूल नहीं पा रहे हैं। यूपी की हार तो है ही लेकिन अयोध्या की भी हार हुई उसकी वजह से उन लोगों ने मन बनाया हुआ था कि भारतीय जनता पार्टी को जिताएंगे और समाजवादी पार्टी को हटाएंगे। एक-एक आदमी ने छह छह वोट डाले, लोग पकड़े गए। उनसे जब पूछा गया कि कितने वोट डालकर आ रहे हो तो उन्होंने बताया कि हम 6 वोट डालकर आ रहे हैं। मंत्री जी के खासमखास लोग पकड़े गए। पुलिस के अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई कि आपका केस खत्म हो जाएगा बस आप चुनाव जिता दो। यह बात मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं, आपके पाठक भी जाने जितना निष्पक्ष सत्यता  के साथ, हालांकि लखनऊ में जहां आपने कहा कि लखनऊ में आप आए यहां का एक शिष्टाचार, एक अदब और एक संस्कृति है। लेकिन अभी एक संस्कृति और भी बनी है, नाम बदलने की। पत्रकारिता का भी नाम बदल देना चाहिए और सत्यकारिता हो जाना चाहिए। इसके साथ ही निष्पक्षता जुड़ जाए। पत्रकारिता, सत्यकारिता और निष्पक्षता जुड़ेगे तो हमारे लोकतंत्र के और कल्याणकारी जो सरकार की योजनाएं वो और मतबूत होंगी।

11:35 AM, 19-May-2026

महिलाओं को वोट नहीं डालने दिया गया उनके साहस का सम्मान करते है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में जो हुआ वो कभी यूपी में भी हुआ था। बंगाल में जो दोहराया गया वो यूपी में भी दोहराया गया। मैं उन तमाम अखबार तमाम डिजिटल प्लेटफॉर्म का धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने वो तस्वीर छापी थी कि पुलिस का अधिकारी नंगी रिवॉल्वर लेकर महिलाओं को रोक रहा था और कह रहा था कि वोट नहीं डाले जा सकते हैं। मैं उन महिलाओं का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने परवाह नहीं कि उस अधिकारी की, रिवॉल्वर की और गोलियों की। उन्होंने कहा कि आज मतदान है और हम मतदान करने जाएंगे। हमसे बेहतर तो आप जातने होंगे, क्योंकि आपका और पाठक का संबंध बहुत गहरा है।
 

11:34 AM, 19-May-2026

पत्रकारिता की थोड़ी बहुत गिरावट हुई है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं बधाई देना चाहता हूं आपको स्वर्णिम शताब्दी की ओर आपके कदम बढ़ रहे हैं। मैं आपको बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं और साथ ही साथ ये भी कहना चाहता हूं। सत्य का उजाला अमर रहे और जहां हम लोग सब लोग, जब इस कार्यक्रम में जहां पर 100 साल पूरे होंगे उस तरफ बढ़ रहे हैं। सच्चाई तो यह भी है कि अगर हम अपने दायित्व को न भूल और अपने दायित्व को सौ प्रतिशत पूरा करें। उस रास्ते पर चलते रहें, इधर हम देख रहे हैं कि पत्रकारिता की थोड़ी बहुत गिरावट हुई है। इससे हमें उम्मीद है कि हम सब लोग जगने और जगाने का काम करेंगे।

11:33 AM, 19-May-2026

हाल ही मैं बंगाल का चुनाव संपन्न हुआ है और उत्तर प्रदेश के चुनाव पर असर पड़ेगा? 

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सबसे पहले आपका धन्यवाद देता हूं, सैफ मेरे पहले बात कर रहे थे और सैफ के बाद आप सीधा बंगाल चले गए। सैफ जब उतरे थे तो पहले ये पूछते कि आपके इटालियन खाना अच्छा लगता है कि थाई खाना अच्छा लगता है, कि चाइनीज खाना अच्छा लगता है। बर्गर, पीजा क्या अच्छा लगता है।

11:14 AM, 19-May-2026

'पढ़ाई जितनी मजेदार होगी, उतनी जेहन में याद रहेगी'

उन्होंने कहा कि जब हम युवा होते हैं, तब बहुत सारी चीजें हमें समझ नहीं आती। शिक्षा व्यवस्था को हम उत्साहजनक नहीं बना पाते। उसे बोझिल बना देते हैं। इसलिए सारी दिक्कतें शुरू होती हैं। पढ़ाई जितनी मजेदार होगी, उतनी जेहन में याद रहेगी। इसके साथ-साथ एक्सपेरिमेंटल फूड को लेकर उन्होंने कहा कि ये क्राइम नहीं है। कौन सी चीज कहां चल जाए ये किसी को नहीं पता। अगर कोई कोम्बिनेशन हेल्थ के लिए बेहतर है और अच्छा लग रहा है तो वो बेस्ट माना जाता है। क्योंकि आज के समय में हर कोई कुछ नया ही खाना चाहता है। 

11:11 AM, 19-May-2026

'होटल मैनेजमेंट में बहुत सारे विषय होते हैं'

हरपाल सिंह सोखी ने आगे कहा कि होटल मैनेजमेंट में बहुत सारे विषय होते हैं। तब साइंस के स्टूडेंट होने के नाते लगता था कि इतने सारे विषयों की क्या जरूरत है। आज बतौर उद्यमी लगता है कि कानून या अकाउंटिंग ठीक से पढ़ा होता, तो अपना हिसाब-किताब बेहतर ढंग से समझ लेता।

11:09 AM, 19-May-2026

नमक बहुत बढ़िया चीज है: सोखी

हरपाल सिंह सोखी ने कहा कि यहीं से विचार आया। नमक बहुत बढ़िया चीज है। पंजाबी हैं, तो नमक-शमक जुबान पर आ गया। यह यूरेका मोमेंट था। फिर इसे जिंगल के रूप में गाना शुरू किया। आज से 15 साल पहले यह वायरल हो गया। कम से कम सौ वर्षों के लिए यह किचन में खुशियां बिखेरते रहेगा।

11:06 AM, 19-May-2026

'नमक सही मात्रा में हो, तो बाकी सारी जायकों को बेहतर कर देता है'

 हरपाल सिंह सोखी ने कहा कि शूटिंग बंद होने के बाद बेटी को बताया कि निर्देशक ने यह बात कही थी। बेटी सत्याग्रह पर एक किताब पढ़ रही थी। उससे एहसास हुआ कि नमक सत्याग्रह से जो आंदोलन शुरू हुआ, वह आजादी के प्रयासों के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। सारे बड़े नेता तब बड़े काम करना चाहते थे। गांधीजी ने सबसे छोटी चीज यानी नमक को आंदोलन के लिए चुना। उसे फिर हमने खाने से जोड़ा। नमक सही मात्रा में हो, तो बाकी सारी जायकों को बेहतर कर देता है।

11:00 AM, 19-May-2026

मंच पर विचार रख रहे हरपाल सिंह सोखी

स्वाद और सफलता का तड़का सत्र में मशहूर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने अनोखे अंदाज में जिंदगी के संघर्षों, सपनों और कामयाबी के सफर को साझा कर रहे हैं।
‘स्वाद और सफलता का तड़का’ विषय पर बोलते हुए उन्होंने सबसे पहले अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।  उन्होंने कहा कि नमक-शमक प्रबंधन का सबक बन गया है। जब तक हम दबाव में नहीं आते, अच्छे विचार नहीं निकल पाते। हमारे शो के एक निर्देशक थे। उन्होंने कहा कि लोग मरने के बाद हमें कैसे याद रखेंगे? हमने कहा कि जीते-जी लोग याद रख लें, यह काफी है।

10:59 AM, 19-May-2026

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के विजेताओं का सम्मान

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के विजेताओं का किया सम्मान

10:56 AM, 19-May-2026

'यह प्रिवेंटिव हेल्थ केयर की दिशा में बहुत बड़ा कदम है'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले हमारी जो स्वास्थ्य को लेकर अप्रोच थी वो क्यूरेटिव हेल्थ केयर तक सीमित थी, यानि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो हम इलाज के जरिए उसे ठीक कर दें। आज हमने अपने दृष्टिकोण में बदलाव किया है कि हम प्रिवेंशन की ओर ध्यान देंगे और इसलिए जब आप देखते हैं कि देश के अंदर हमने 1,82,000 से ज्यादा आरोग्य मंदिर जो हमारे प्राइमरी हेल्थ केयर सुविधा है जो फस्ट प्वाइंट ऑफ कॉन्टेक्ट है वहां पर हर नागरिक की हम स्क्रीनिंग कर रहे हैं। क्योंकि हम बीमारियों की अतिशीघ्र पहचान करना चाहते हैं और यह प्रिवेंटिव हेल्थ केयर की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। इसके साथ ही लगातार देश के अंदर  हमारे अस्पताल बेहतर हों, अस्पतालों की सुविधाओं में जो गेप्स इतने वर्षों तक रहे हैं उनको फिक्सअप करने के लिए हमने प्रधानमंत्री अभीम जैसी आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को प्रारंभ किया और स्वास्थ्य के बुनियादी ढाचे का तेजी से विस्तार किया ।

10:48 AM, 19-May-2026

स्वास्थ्य पर लगातार सरकार का बजट बढ़ रहा है: पटेल

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि आज भारत की जनसंख्या 146 करोड़ है और इतनी बड़ी जनसंख्या में हर नागरिक के पास एक्सेसिबल, अफोर्डेबल और क्वालिटी हेल्थ केयर हो यह सामान्य लक्ष्य नहीं है ये एक बहुत बड़ा लक्ष्य है। कल्पना कीजिए इतने सारे लोगों तक पहुंचना, लेकिन हमने तय किया है कि हम इसे करके दिखाएंगे तो इसके लिए बहुत सारे प्रयास हो रहे हैं। स्वास्थ्य पर लगातार सरकार का बजट बढ़ रहा है, उत्तर प्रदेश सरकार का भी और हम प्रिवेंटिव हेल्थ केयर पर ध्यान दे रहे हैं।



 

10:47 AM, 19-May-2026

'भारत सरकार ने स्वास्थ्य की दृष्टि से एक बहुत ही महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है'

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत की सरकार ने स्वास्थ्य की दृष्टि से एक बहुत ही महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और ये आप कई जगह पढ़ते और सुनते होंगे। यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज मतलब देश के एक एक नागरिक को सुलभ, किफायती और गुणवत्ता युक्त स्वास्थय सेवा सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित हैं। निवर्सल हेल्थ कवरेज की बात कोई नई भी नहीं है। हम वर्षों से सुन रहे हैं लेकिन सही मायनों में इसे धरातल पर उतारने का काम हमारी सरकार ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रारंभ किया है।
 

10:35 AM, 19-May-2026

अर्थव्यवस्था की रफ्तार के लिए बेहतर स्वास्थ्य जरूरी: पटेल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी संपादक जी ने उत्तर प्रदेश की प्रगति के लिए बहुत सारे विषय रखे कि कैसे आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है, कैसे यहां पर निवेश आ रहा है और औद्योगिक विकास हो रहा है। लेकिन अर्थव्यस्था की रफ्तार आगे बढ़ती रहे इसके लिए सबसे बड़ा स्तंभ होता है स्वास्थ्य का, जब हमारे नागरिक स्वस्थ होंगे तभी वो अर्थव्यवस्था में अपना भरपूर योगदान कर सकेंगे। और इसलिए विकसित भारत की हम बात करते है तो एक स्वस्थ भारत एक बहुत महत्वपूर्ण स्तंभ हो जाता है। उत्तर प्रदेश के संबंध में भी स्वस्थ उत्तर प्रदेश से विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण संभव होगा।

10:33 AM, 19-May-2026

'भारत आज 2047 का विकसित भारत बनने के लिए संकल्पित है'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज 2047 का विकसित भारत बनने के लिए संकल्पित है।  उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। देश की आबादी आज 140 करोड़ से अधिक है और यूपी की आबादी लगभग 25 करोड़ है। उत्तर प्रदेश जैसा राज्य जब तक विकास की रफ्तार नहीं पकड़ता। तब तक 2047 के विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता। हम सबके लिए प्रशन्नता का विषय है कि विकसित उत्तर प्रदेश से विकसित भारत का संकल्प निरंतर आज प्रदेश सरकार के मुखिया और एनडीए सरकार के कार्यकाल में आगे बढ़ रहा है।

10:27 AM, 19-May-2026

यूपी बीमारू राज्य से बाहर निकल रहा है: अनुप्रिया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सभी का अभिवादन करती हूं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अमर उजाला का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रति वर्ष संवाद का यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।  मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश में भी इस बार फिर से अमर उजाला संवाद के माध्यम से राज्य की प्रगति पर चर्चा की जा रही है और जब राज्य की प्रगति की हम बात करते हैं सबसे हमने देश के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किया है हम यह सोचते हैं।

10:23 AM, 19-May-2026

'आप महिला सशक्तीकरण का एक चेहरा भी है'

अमर उजाला के संपादक विजय त्रिपाठी ने कहा कि आपका अमर उजाला के संवाद के दूसरे दिन में आपका स्वागत है। कल हमने कल विशिष्ट लोगों के विचार सुने इनमें मुख्यमंत्री जी भी शामिल थे। हमने प्रदेश के विकास पर बात की है। आंकड़े इस बात का गवाह है कि हमारा प्रदेश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। देश की हमारी तीसरी अर्थव्यवस्था है। हमारी प्रगति जगजाहिर है। अनुप्रिया जी की वहज है केंद्र में प्रदेश को वाजिब हिस्सेदारी मिल पाती है। ऐसे विशेष अवसर पर आपकी उपस्थिति हमारे हौसले बढ़ाएंगे। आप महिला सशक्तीकरण का एक चेहरा भी है। अमर उजाला परिवार आपका स्वागत और अभिनंदन करता है। 

 

10:20 AM, 19-May-2026

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

10:05 AM, 19-May-2026

थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है संवाद

अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन का पहला सत्र बस थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। राजनीति, फिल्म, समाज समेत कई क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां संवाद में शामिल होंगी।

09:57 AM, 19-May-2026

'नकारात्मक रिपोर्टिंग हमेशा दुर्गति का शिकार बनाती है'

सीएम योगी ने कहा कि गलत रिपोर्टिंग हमेशा सिस्टम को दुर्गति की ओर लेकर जाता है। नकारात्मक रिपोर्टिंग हमेशा दुर्गति का शिकार बनाती है। गति को दुर्गति की ओर लेकर जाता है। सकारात्मक रिपोर्टिंग उसी प्रकार से उस पूरे सिस्टम को प्रकृति और समृद्धि के नए सोपान की ओर लेकर जाता है। जिस सकारात्मक भाव के साथ आज से नौ साल पहले हमने प्रदेश के अंदर कार्य करना शुरू किया। आज उत्तर प्रदेश की प्रगति आप सबके सामने, देश के सामने, दुनिया के सामने देखने को मिल रही है।

09:48 AM, 19-May-2026

ट्रेड यूनियन ने उद्योगों को पूरी तरह बर्बाद कर डाला

सीएम योगी ने कहा कि कानपुर आपके सामने उदाहरण है, कभी कानपुर देश के अंदर एक समृद्ध शहरों में से एक था। हजारों लोगों के रोजगार का माध्यम बना था। वहां सारे उद्योग बंद हो गए थे। वहां पर जो लोग पहले सिर तानकर जाते थे, अपने घर से अपना टिफिन लेकर जाते थे। उद्योग में काम करते थे और फिर उसी गौरव और गरिमा के साथ वापस आते थे। उद्योग बंद हो गए। जो व्यक्ति गौरव के साथ जाता था, आज वहां पर ठेला लगाने के लिए मजबूर है। क्योंकि ट्रेड यूनियन की प्रवृत्ति ने वहां के उद्योगों को नष्ट कर डाला। पूरी तरह बर्बाद कर डाला। उद्योपति तो दूसरी जगह चला गया। दूसरी जगह उद्योग लगा दिया, लेकिन वहां काम करने वाला श्रमिक ट्रेड यूनिन का शिकार बन गया। ट्रेड यूनिन का शिकार बना श्रमिक भूखमरी के कगार पर पहुंच गया है।

09:36 AM, 19-May-2026

"78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई"

'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमर उजाला ने वर्तमान की चुनौतियों के साथ अपने आप को तैयार किया है। सीएम योगी ने कहा कि ट्रेड यूनियन की प्रवृत्ति कभी सकारात्मक नहीं रही। जहां पर भी ये प्रवृत्ति पनपी है, वहां पर उसने सत्यानाश ही किया है, किसी का कल्याण नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि आप देखते होंगे, ये ट्रेड यूनियन के नेता कोई काम नहीं करते। एक झोला कंधे पर लटकाकर घूम-घूम हर एक व्यक्ति से चंदा वसूली करके अपने घर को तो भरते हैं, लेकिन उस श्रमिक, कामगार को, उस सिस्टम से जुड़े लाखों लोगों को एक समय पर भूखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर देते हैं।
 

09:09 AM, 19-May-2026

रणदीप हुडा ने फिल्मों से जुड़े किस्से सुनाए

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रिलियन डॉलर उत्तर प्रदेशः संकल्प से सिद्धि में विकास पर चर्चा की। मिर्जापुर वेबसीरीज फेम श्वेता त्रिपाठी और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने नई सोच की नायिकाओं तथा आखिरी सेशन में एक्टर रणदीप हुडा ने सपनों से स्टारडम तक पर सरबजीत, वीर सावरकर आदि फिल्मों से जुड़े किस्से सुनाए। 

08:58 AM, 19-May-2026

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी देश की ताकत

सेना, वायुसेना और नौसेना के सेवानिवृत्त अफसरों विंग कमांडर मनोज कुमार, नौसेना के कमोडोर निशांत कुमार और सेना के मेजर जनरल अश्विनी कुमार चानन ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी देश की ताकत व दुनिया की बदली सोच की जानकारी दी। 

08:38 AM, 19-May-2026

आचार्य मनीष ने सेहत और सार्थक जीवन के नुस्खे बताए

आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य मनीष ने सेहत और सार्थक जीवन के नुस्खे, जोजो कनेक्ट के फाउंडर अथ्विक अमित कुमार ने छोटी उम्र के बड़े फायदे बताए। वहीं जुनून, जज्बा और जीत पैनल डिस्कशन में कुश्ती खिलाड़ियों संग्राम सिंह, अमन सहरावत ने खेल से जुड़ी तैयारियों को सुनाया। इंडियन रेसलिंग टीम के पूर्व कोच विनोद कुमार भी चर्च में शामिल रहे।

08:23 AM, 19-May-2026

यूपी अचीवर्स पत्रिका का विमोचन

सीएम ने यूपी अचीवर्स पत्रिका का विमोचन किया। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने जिंदगी, जुनून और अपने फिल्मी संघर्ष के किस्से सुनाए। पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दर्शकों को हंसाया भी और उन्हें जीवन को सफल बनाने के रहस्य भी बताए। 
 

07:43 AM, 19-May-2026

स्वामी ने जीवन के उद्देश्य के बारे में समझाया

गोदरेज एग्रोवेट के चेयरपर्सन बर्जिस गोदरेज ने कृषि तकनीकः नई उड़ान, नए आयाम, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की साध्वी भगवती सरस्वती ने मानसिक शांति, जीवन के उद्देश्य के बारे में समझाया। 

07:27 AM, 19-May-2026

सीएम योगी ने प्रदेश की तरक्की और बढ़ते कद से दर्शकों को रूबरू कराया

सोमवार से लखनऊ के होटल सेंट्रम में शुरू हुए अमर उजाला संवाद के मंच पर पहले सत्र में धर्म, अध्यात्म, कला, रंगकर्म, स्वास्थ्य, खेल, सिनेमा, बिजनेस पर खुलकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की तरक्की और बढ़ते कद से दर्शकों को रूबरू कराया। मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने अपने चिरपरिचित अंदाज में गुदगुदाते हुए जीवन के गूढ़ रहस्य बताए।

07:12 AM, 19-May-2026

सेना के शौर्य, अध्यात्म व सिनेमा के किस्सों से यादगार बना पहला दिन

अमर उजाला संवाद के मंच पर सोमवार को पहले दिन जहां श्रोता धर्म-अध्यात्म, भक्ति के संगम में उतराते नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ सिनेमा की चुलबुली बातों ने उन्हें जमकर हंसाया। प्रदेश की तरक्की की तस्वीर ने आंखों में चमक पैदा की तो ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य और पराक्रम के किस्सों से उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। खेल व स्वास्थ्य पर भी चर्चा हुई।
 

06:08 AM, 19-May-2026

संवाद के मंच पर आज ये हस्तियां करेंगी शिरकत

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, शेफ हरपाल सिंह सोखी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, आईआईएम लखनऊ के निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता, जयश्री पेरिवाल ग्रुप के डॉ. जयश्री पेरिवाल, और सुभारती विश्वविद्यालय के डीन प्रो. मनोज कपिल, भारत जीपीटी के संस्थापक अंकुश सबरवाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, मैक्स इंडिया के एमडी रजित मेहता, जेप्टो के चीफ ग्रोथ ऑफिसर दिवेश सावहनी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, एस 45 के सहसंस्थापक अमन सिंह, इंटेलेमो के संस्थापक सीईओ सौरभ गुप्ता और गीतकार आलोक श्रीवास्तव, कंटेंट क्रिएटर अगू स्टेनली, आयुष्मान पंडित, यश और ज्ञान शिरकत करेंगे।

05:48 AM, 19-May-2026

सुबह नौ बजे से पहले सत्र में स्वास्थ्य और समृद्धि पर चर्चा

सुबह नौ बजे से पहले सत्र में स्वास्थ्य और समृद्धि पर चर्चा के बाद अगले सत्र में बात होगी अच्छे भोजन की। स्वाद और सफलता का तड़का वाले इस सत्र में मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी दर्शकों से मुखातिब होंगे। अगला पड़ाव होगा सियासत पर चर्चा का। इसके लिए संवाद में मौजूद रहेंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। यह सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसके अगले चरणों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का समापन शाम पांच बजे होगा।

05:25 AM, 19-May-2026

Samwad 2026 Day 2 Live: 'AI ने चीजें सरल कीं, यहीं बैठे-बैठे कंटेंट बन जाएगा', कंटेंट क्रिएटर आयुष्मान बोले

अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन मंगलवार को सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजा नजर आएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बातचीत के साथ दिन की शुरुआत होगी। इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ ही फिल्म अभिनेता वरुण धवन संवाद की शोभा बढ़ाएंगे।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें