या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का चेहरा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी कामयाबी एक नई उम्मीद, इंसाफ और नए दौर की आवाज होगी।
संविधान दिवस का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि आज ही के दिन बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को देश ने स्वीकार किया था। यह कोई हादसा नहीं था। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को हिंदू राष्ट्र बनने से रोका। ओवैसी ने कहा कि संविधान की शुरुआत किसी खुदा, देवी या देवता के नाम से नहीं हुई, बल्कि उसमें लिखा गया- ‘वी द पीपल ऑफ इंडिया’।
ओवैसी बोले- तीसरी बार हम भाजपा को सरकार बनाने से रोकेगे 'इंशाअल्लाह'
रमाबाई अंबेडकर मैदान में होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें लिखा है कि दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा।
रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम की ओर से आयोजित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता।
संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की संयुक्त रैली होगी। रैली सुबह 11 बजे से शहीद पथ स्थित माता रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित की जा रही है। दोनों नेताओं की इस संयुक्त रैली को लेकर समर्थकों में उत्साह है। रैली का आयोजन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले किया जा रहा है। वहीं, दोपहर एक बजे ओवैसी और चंद्रशेखर रैली को संबोधित करेंगे।