फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: स्नातक-शिक्षक क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, शुरुआती दौर में गड़बड़ी के आरोप

Tue, 27 Oct 2026 12:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

UP Legislative Council Elections: लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू कई है। 
विज्ञापन
यूपी विधान परिषद चुनाव परिणाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 AM, 27-Oct-2026

शुरुआती दौर में गड़बड़ी के आरोप

रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर स्नातक खंड की मतगणना के शुरुआती दौर में ही दो प्रत्याशियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। अटेवा के प्रत्याशी विजय कुमार बंधु और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने मतगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

08:24 AM, 27-Oct-2026

वोटों की गिनती की प्रक्रिया हुई शुरू

लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।  यह चुनाव बैलेट पेपर पर हुए थे।  स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार के अलावा शेष 25 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीज सुबह आठ बजे मतपेटियों से मतपत्र निकालने के बाद उनकी गड्डियां बनाई जाएंगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट मौजूद रह सकेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। परिसर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मीडिया बंधुओं के लिए मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है।

08:22 AM, 27-Oct-2026

स्नातक खंड में ये हैं प्रत्याशी

अवनीश कुमार सिंह - भारतीय जनता पार्टी
कांति सिंह - समाजवादी पार्टी
अवनीश कुमार पांडेय - निर्दलीय
अवनीश पटे - निर्दलीय
अवनीश सिंह , अतरौरा मीरपुर - निर्दलीय
अवनीश सिंह आसपुर देवसरा - निर्दलीय
अवनीश कुमार सिंह - निर्दलीय
मो. आफाक उस्मानी - निर्दलीय
कांति देवी - निर्दलीय
धमेंद्र सिंह - निर्दलीय
वकील अहमद अंसारी - निर्दलीय
विजय कुमार - निर्दलीय
शैलेंद्र सिंह - निर्दलीय
स्मिता मिश्रा - निर्दलीय
सुनील कुमार श्रीवास्तव - निर्दलीय
सुशील दुबे - निर्दलीय

विज्ञापन
08:20 AM, 27-Oct-2026

लखनऊ: स्नातक-शिक्षक क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, शुरुआती दौर में गड़बड़ी के आरोप

इन प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला- शिक्षक खंड

उमेश द्विवेदी - भारतीय जनता पार्टी
सुशील कुमार- समाजवादी पार्टी
आशीष कुमार सिंह - निर्दलीय
जगजीवन प्रसाद शुक्ल उर्फ जगजीवन - निर्दलीय
जितेंद्र नाथ मिश्र - निर्दलीय
दीन दयाल गुप्त - निर्दलीय
देवेंद्र कुमार सिंह - निर्दलीय
धीरेंद्र सिंह - निर्दलीय
डॉ. रवीरंद्र कुमार त्रिपाठी - निर्दलीय
शाह आलम खान - निर्दलीय
सुशील कुमार - निर्दलीय
सोहन लाल - निर्दलीय
श्रवण कुमार त्रिपाठी - निर्दलीय
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें