फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day : अपने वैलेंटाइन डे को बनाना है खास तो इस तरह पार्टनर को दें सरप्राइज

Tue, 14 Feb 2023 03:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Valentine Day 2023 Wishes News in Hindi: आप अपने पार्टनर को मैसेज या वॉलपेपर्स भेज सकते हैं।
अगर आप पार्टनर से दूर हैं, तो आप उन्हें वीडियो कॉल करके उनके साथ इस दिन को और भी खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
आज है वैलेंटाइन डे, प्रेमी-जोड़ों के लिए खास है ये दिन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Valentine Day 2023 : आज का दिन प्रेमी-जोड़ों के लिए बेहद खास होता है और कपल इस दिन को अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। कोई अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करता है, तो कोई अपने पार्टनर को कहीं घुमाने ले जाता है, तो कोई घर पर ही इस खास दिन को सेलिब्रेट करता है।

विज्ञापन

कैसे हुई प्यार के इस दिन को मनाने की शुरुआत?

हर साल 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसकी शुरूआत रोम के एक राजा क्लॉडियस के समय में हुई थी। कहा जाता है कि उस वक्त रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन डे मनाने की शुरूआत हुई।

वैलेंटाइन डे के दिन आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन स्पेशल शुभकामना संदेश भेजकर प्यार का एहसास दिला सकते हैं। 

मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गयी,
कभी तुमसे दोस्ती थी, अब मोहब्बत बन गयी।
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिन्दगी में कि
सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गयी।

हैप्पी वैलेंटाइन डे

पार्टनर को प्यार जताने के लिए प्यार भरी शायरी-

अजीब सी खुशी है आप में, 
कि हम आप के ख्यालों में खोए रहते हैं।
ये सोचकर के आप ख्वाबों में आओगे,
हम दिन में भी सोए रहते हैं।

हैप्पी वैलेंटाइन डे 

अगर आप अपने पार्टनर को मिस कर रहे हैं तो ये शायरी भेज सकते हैं। 

अब तो शाम-ओ-शहर मुझे रहता है बस ख्याल तेरा,
कुछ इस कदर दुआओं सा मिला है मुझे साथ तेरा।
अब कोई शिकवा और शिकायत नहीं उस खुदा से,
बस एक तुम्हें पाकर खुशियों से भर गया है दामन मेरा।

हैप्पी वैलेंटाइन डे 

इस तरह की शायरी से आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं -

कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है।
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात,
तेरी हर एक अदा पर मुझे प्यार आता है।


हैप्पी वैलेंटाइन डे 


आज के दिन के लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज आपके काम भी आ सकते हैं। जिन्हें देकर आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। 
 
  • हैंडमेड गिफ्ट
  • दे सकते हैं स्मार्ट वॉच
  • रिंग है बेहतर ऑप्शन
  • मोबाइल देकर बना सकते हैं दिन खास
  • बाजार से खरीदें गिफ्ट हैंपर


 

इस तरह से वैलेंटाइन डे को बनाएं स्पेशल 

अपने पार्टनर के लिए करें कुकिंग

दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए खाना बनाएंगे तो इससे आपका रिश्ता बेहद मजबूत बनेगा। 

पार्टनर के साथ जाएं घूमने

अपने वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो अपने इलाके में मौजूद किसी पार्क में ही बैठ कर उनके साथ समय व्यतीत करें। 

कैंडल लाइट डिनर की करें प्लानिंग

अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो या तो किसी होटल में कैंडल लाइट डिनर के लिए टेबल बुक कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करना तो घर पर ही कैंडल लाइट डिनर की तैयारी कर सकते हैं।

वैलेंटाइन डे की सजावट के यहां कुछ यूनिक और सस्ते आइडिया - 

तस्वीरों से यादें ताजा करें -

अगर आप घर पर ही वैलेंटाइन डे मना रहे हैं तो रोमांटिक माहौल बनाने के लिए कुछ तस्वीरों के प्रिंट आउट निकाल कर उन्हें घर की दीवारों पर टांग दें। 

फूलों से महकाएं घर

आप अगर चाहें तो तो गुलाब के या अन्य रंग-बिरंगे खुशबूदार फूलों से घर को सजा सकते हैं। 

मोमबत्ती से जगमगाएं घर

डेकोरेशन वाली खूबसूरत मोमबत्ती बाजार में मिल जाएगी। आप घर के गेट से अंदर तक मोमबत्ती से पार्टनर के लिए एंट्री बना सकते हैं। ये आपके पार्टनर के लिए अच्छा सरप्राइज होगा। 

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को न दें ऐसे उपहार

रुमाल और पेन
काले कपड़े गिफ्ट न करें
जूते
परफ्यूम


नए शादीशुदा जोड़े ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे

तोहफे से करें दिन की शुरुआत
गुलाब का फूल लाएगा चेहरे पर मुस्कान
भेजें प्यार भरा संदेश
शाम को करें खास सेलिब्रेशन

40 की उम्र पार कर चुके कपल्स वैलेंटाइन डे पर छोटी-छोटी चीजों को अपनाकर अपने रिश्ते में नयापन ला सकते हैं और प्यार को गहरा बना सकते हैं।

एक दूसरे को बिताएं वक्त
पार्टनर को प्यार से दें गुलाब
बजट के अनुसार दें तोहफा
करें इजहार ए इश्क

अगर आप और आपका पार्टनर वास्तु पर यकीन करते हैं तो आप वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को उन्हें गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। 

बांस का पौधा
लाफिंग बुद्धा
वैलेंटाइन डे पर लाल और गुलाबी रंग का फूल देना सबसे शुभ होता है
वास्तु के हिसाब से पार्टनर को गिफ्ट देते समय रैपिंग के लिए गोल्डन, लाल, गुलाबी, पीले आदि जैसे रंगों को अच्छा माना जाता है

लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे

वर्चुअल डेट करें प्लान
अपने पार्टनर को भेजें गिफ्ट
एक साथ ऑनलाइन देखें फिल्म
जरूर भेजें प्यार भरा संदेश

छुट्टी न मिलने पर निराश होने की जरूरत नहीं, ऐसे मना सकते हैं वैलेंटाइन डे। 

हाॅफ डे लेकर मनाएं वैलेंटाइन डे
पार्टनर को डिनर पर ले जाएं
लंच में पार्टनर के साथ जाकर समय बिताएं
वैलेंटाइन डे के दिन दें सरप्राइज

जानें देश की उन चार जगहों के बारे में जहां फूडी पार्टनर संग जा सकते हैं।

जयपुर, राजस्थान
इंदौर, मध्य प्रदेश
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
कच्छ, गुजरात

डेट के लिए घर पर बनाएं केक 

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अपने पार्टनर के साथ घर पर ही वैलेंटाइन डे मनाने की प्लानिंग कर रही हैं तो आप उन्हें घर पर हार्ट शेप रेड वेलवेट केक सरप्राइज दे सकती हैं।
विज्ञापन

डिनर डेट पर पार्टनर के लिए बनाएं पिज्जा

आप अपनी वैलेंटाइन डेट को स्पेशल बनाने के लिए घर पर ही हार्ट शेप पिज्जा बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें