जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख : 26 जून, 2022 (रविवार)
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल भर्ती के माध्यम से कुल 25 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना प्रस्तावित है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि सीबीटी परीक्षा का आयोजन वाराणसी, लखनऊ, आगरा और मेरठ शहरों में किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनाइन/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र/Admit Card को जारी कर दिया गया है।
बता दें कि आरआरबी की ओर से एनटीपीसी सीबीटी-2, वेतन स्तर-6 की परीक्षा का आयोजन 9 मई, 2022 को देश के विभिन्न शहरों में किया गया था।
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गए इस परिणाम के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने एनटीपीसी सीबीटी-2, वेतन स्तर-6 की परीक्षा पास की है, उन्हें अब अगले चरण कंप्यूटर बेस्ड एप्टिट्यूड टेस्ट यानी CBAT परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने इस बार एनटीपीसी सीबीटी-2 वेतन स्तर-6 की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी NTPC CBT-2 परीक्षा के वेतन स्तर 6 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित है।
आईबीपीएस की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 8081 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में कुल 43 बैंक हिस्सा ले रहे हैं।
आईबीपीएस ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में इस भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी है। इसके साथ ही कई पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी मांगे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड करें।
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 7 जून, 2022
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 27 जून, 2022
प्री ट्रेनिंग टेस्ट- 18 जुलाई से 23 जुलाई 2022
प्रारंभिक परीक्षा- अगस्त, 2022
प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम- सितंबर में संभावित।
IBPS की ओर से जारी किए गए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जून, 2022 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ के अब अपना आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि IBPS ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 को निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को बीते 6 जून, 2022 को जारी किया गया है। तो ऐसे उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार अपना आवेदन भी कर सकते हैं।
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में रिक्त पदों के लिए बंपर भर्ती जारी की है। यह भर्ती ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) और ऑफिसर स्केल 1,2 और 3 के लिए है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan board Result Live Updates