फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Naukri Live: यूपीएससी, हिमाचल पीएससी समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

Thu, 01 Sep 2022 06:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी कौन ही नहीं करता। हर किसी का सपना होता है कि जीवन में एक सरकारी पद तो पा ही ले। वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। कई बार ऐसा होता है कि उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:41 PM, 01-Sep-2022

Govt Jobs 2022: RSMSSB PTI Exam

इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग में कुल 5,546 पद भरे जाएंगे। अब तक, अधिकारियों ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख जारी नहीं की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। 

05:22 PM, 01-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: RSMSSB PTI Recruitment

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) पूर्ववर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से PTI भर्ती परीक्षा 2022 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य भर्ती बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक यानी पीटीआई परीक्षा 25 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। 

03:53 PM, 01-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 : कब हुई थी परीक्षा?

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा कुल 129 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन की मदद से किया जाएगा।

विज्ञापन
02:40 PM, 01-Sep-2022

Sarkari Naukri : आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई  वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे उत्तर कुंजी के जारी होने के एक 07 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा लें।
 

01:39 PM, 01-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे चेक करें

जो भी उम्मीदवार Veterinary Assistant Surgeon भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
01:23 PM, 01-Sep-2022

Sarkari Naukri : एमपीपीएससी वेटनरी असिस्टेंट  भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग/MPPSC की ओर से हाल ही में आयोजित की गई वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा के आंसर की को जारी कर दिया गया है। उत्तर कुंजी अब आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद है। 

11:33 AM, 01-Sep-2022

Sarkari Result: क्या होगा अगला चरण?

जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB द्वारा आयोजित बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसका विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
 

11:12 AM, 01-Sep-2022

Sarkari Result Live: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 जून और 19 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी को 05 जुलाई, 2022 को जारी किया गया था। 
 

10:58 AM, 01-Sep-2022

Sarkari Result: ऐसे चेक करें परिणाम

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

10:18 AM, 01-Sep-2022

Sarkari Result 2022: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम बीती रात 31 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। 

09:47 AM, 01-Sep-2022

Sarkari Naukri Live: आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये, एससी/एसटी/ओबीसी/बीपीएल/ईडब्ल्यूएस (बीपीएल) को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, राज्य की महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है। 
 

09:21 AM, 01-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 100 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

08:57 AM, 01-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है।

08:31 AM, 01-Sep-2022

Sarkari Result Naukri Live: यूपीएससी, हिमाचल पीएससी समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  hppsc.hp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें