फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: एसएससी, यूपीएससी समेत देश के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

Wed, 25 May 2022 11:16 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result Rojgar Samachar Live Updates: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं के लिए देश में हजारों नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया यहां बताई गई है। 
 
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 25-May-2022

Sarkari Naukri Result Live: ईएसआईसी मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी एमटीएस भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट और अंक सूची मंगलवार, 24 मई को जारी की थी। अब ईएसआईसी एमटीएस चरण- 2 मुख्य परीक्षा रविवार, पांच जून, 2022 को आयोजित होने वाली है। 

10:12 PM, 25-May-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट : ईएसआईसी एमटीएस भर्ती प्रीलिम्स रिजल्ट और मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड

इससे पहले ईएसआईसी की चरण-एक प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 22,529 उम्मीदवारों का चयन एमटीएस चरण-द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए किया गया था।

09:46 PM, 25-May-2022

Sarkari Results Jobs : ESIC MTS Mains Admit Card

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एमटीएस चरण- 2 मुख्य परीक्षा रविवार, पांच जून, 2022 को आयोजित होने वाली है। 

विज्ञापन
08:54 PM, 25-May-2022

Sarkari Naukri Result: ईएसआईसी एमटीएस भर्ती परीक्षा

ईएसआईसी एमटीएस भर्ती परीक्षा फेज-1 प्रीलिम्स के रिजल्ट और फेज-2 मेंस एग्जाम के कॉल लेटर / एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर उपलब्ध है।

08:03 PM, 25-May-2022

Sarkari Jobs : ईएसआईसी एमटीएस भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी एमटीएस भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट और फेज-2 मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
07:16 PM, 25-May-2022

Govt Jobs: IBPS Research Associate Recruitment

नौकरी के लिए साइकोमेट्रिक्स / मनोवैज्ञानिक माप के क्षेत्र में प्राथमिकता पहचानने की योग्यता और रिसर्च प्रोजेक्ट का आकलन करने के लिए डिजाइन, डेवलेपमेंट टाइप एप्टीट्यूड और अचीवमेंट टेस्ट, प्रोजेक्ट डीलिंग और डिपार्टमेंटल कोर्डिनेशन की योग्यता की आवश्यकता है। 

06:35 PM, 25-May-2022

सरकारी नौकरी: रिसर्च एसोसिएट की पोस्ट भर्ती

आईबीपीएस रिसर्च एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

05:34 PM, 25-May-2022

Sarkari Naukri: IBPS Recruitment 2022

इस भर्ती के तहत सालाना वेतन करीब 12 लाख रुपये तक है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने रिसर्च एसोसिएट (ग्रेड 'ई') पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

04:44 PM, 25-May-2022

सरकारी नौकरी लाइव : IBPS Recruitment

शोध क्षेत्र में काम करने और रिसर्च एसोसिएट बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आईबीपीएस यानी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है।

03:20 PM, 25-May-2022

Sarkari Naukri 2022: इन तारीखों पर होगी एमपीपीएससी की परीक्षाएं  

एमपीपीएससी राज्य सेवा और राज्य वन सेवा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 जून, 2022 को किया जाना प्रस्तावित है। जबकि मध्य प्रदेश राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा 21 नवंबर, 2022 से 29 नवंबर, 2022 तक और राज्य वन सेवा की मुख्य परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को आयोजित किए जाना निर्धारित है। 

02:26 PM, 25-May-2022

सरकारी नौकरी: ऐसे करें आवेदन 

भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।  
 

01:55 PM, 25-May-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख तक कर लें आवेदन 

इस विशेष अवसर के तहत इच्छुक उम्मीदवार 27 मई, 2022 तक पोर्टल पर लिंक सक्रिय किया गया है।
 

12:45 PM, 25-May-2022

Sarkari Naukri: एमपीपीएससी राज्य सेवा और वन सेवा में आवेदन के लिए विशेष मौका

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा और राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन का विशेष मौका दिया गया है। एमपीपीएससी ने स्टेट सर्विस एग्जाम और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की सुविधा एक बार फिर खोल दी है। 

12:00 PM, 25-May-2022

Sarkari Result 2022: मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा चयन

अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति के लिए चयन उम्मीदवारों द्वारा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इनमें से कुछ पदों पर भर्ती ऐसे पदों के संबंधित सेवा नियमों के प्रावधान के अनुसार लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर की जाएगी।

11:04 AM, 25-May-2022

Govt Job Live: इतने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

यूपीपीएससी कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 26 नवंबर से 28 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 1,393 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया था। मेरिट सूची के अनुसार, 458 उम्मीदवारों को पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

10:25 AM, 25-May-2022

Sarkari Result 2022: उत्तर प्रदेश राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीपीएससी की संयुक्त राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 में भाग लिया था वे uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 

09:41 AM, 25-May-2022

Sarkari Naukri 2022: एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख के लिए आयु सीमा

एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
 

08:54 AM, 25-May-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन 

उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले नॉन गैजेटेड पदों की 797 रिक्ति के लिए आवेदन करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।



 

08:15 AM, 25-May-2022

Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: एसएससी, यूपीएससी समेत देश के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

Sarkari Naukri Result Live: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), लद्दाख ने विभिन्न पदों के लिए एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख भर्ती 2022 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जून, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें