फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs Result 2023 Live: इग्नू में जूनियर असिस्टेंट तो SBI में कई पदों पर निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 04 Apr 2023 09:12 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इग्नू में नौकरी का मौका है। इसके साथ ही भारतीय रेलवे में भी नौकरियां निकलीं हैं। 
विज्ञापन
sarkari result 2023, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:08 PM, 04-Apr-2023

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर भर्ती 2023

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल, 2023 है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को जेकेपीएससी सहायक प्रोफेसर पदों की रिक्तियों के लिए जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर अप्लाई करना होगा।

08:00 PM, 04-Apr-2023

JKPSC Assistant Professor Recruitment

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। सहायक प्राध्यापक बनने के इच्छुक उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

07:33 PM, 04-Apr-2023

ICAI Exam : CA Inter May 2023 Exam Postponed

आईसीएआई की ओर से बताया गया कि कर्नाटक के बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बेंगलुरु, चिक्काबल्लापुर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, गडग, हासन, हावेरी, हुबली, कलबुर्गी, कोलार, कोप्पल, मांड्या, मैंगलोर, मैसूर, रायचूर, शिमोगा, सिरसी, तुमकुरु, उडुपी और विजयपुरा में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 10 मई की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और उक्त पेपर की परीक्षा अब 20 मई, 2023 को होगी। 

विज्ञापन
07:12 PM, 04-Apr-2023

Latest Exam Update: टाली गई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा

आईसीएआई की ओर से एक अप्रैल, 2023 को जारी आधिकारिक अधिसूचना में लिखा गया कि संस्थान की महत्वपूर्ण घोषणा संख्या 13-CA (EXAM)/मई-जून/2023 दिनांक 10 जनवरी, 2023 के आंशिक संशोधन में, इसे सामान्य जानकारी के लिए अधिसूचित किया जाता है कि कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा, (ग्रुप I), पेपर - 4 (टैक्सेशन) राज्य में 10 मई, 2023 (बुधवार) को आयोजित होने वाली है, अब 20 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। 

06:36 PM, 04-Apr-2023

Sarkari Result Naukri 2023 Live ICAI CA Exam Postponed

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने कर्नाटक में सीए मई 2023 की परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले यह परीक्षा 10 मई, 2023 को आयोजित होने वाली थी जो अब 20 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा स्थगित होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
05:42 PM, 04-Apr-2023

शैक्षणिक योग्यता

सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती  के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही फिटर आदि ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।

04:55 PM, 04-Apr-2023

सहायक लोको पायलट के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 मई 2023 तक है। यह भर्ती उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से निकाली गई है। यहां कुल 238 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 120, ओबीसी के लिए 36, एसटी के लिए 18 और एससी के लिए 36 पद आरक्षित हैं।

 

03:58 PM, 04-Apr-2023

Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2023

भारतीय रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने सहायक लोको पायलट के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 07 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

 

02:26 PM, 04-Apr-2023

JPSC Recruitment 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर, “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।

  • नॉन टीचिंग स्पेशलिस्ट डॉक्टर पदों पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

01:22 PM, 04-Apr-2023

UPPSC PCS Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है।

 

01:11 PM, 04-Apr-2023

JPSC Recruitment 2023: जेपीएससी भर्ती आवेदन शुल्क

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की नॉन टीचिंग स्पेशलिस्ट डॉक्टर (बैकलॉग) और (रेगुलर) के पद पर भर्ती के लिए अनारक्षित / बीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि 150 रुपये झारखंड राज्य के एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू है। 
 

12:40 PM, 04-Apr-2023

शैक्षणिक योग्यता : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा - एमडी, एमएस, डीएनबी या समकक्ष उच्च डिग्री या एमसीएचडीएम डिग्री और डॉक्टर के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है। 

10:59 AM, 04-Apr-2023

JPSC Recruitment 2023: पात्रता मापदंड

आयु सीमा : एक अगस्त, 2022 तक बैकलॉग रिक्तियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 47 वर्ष और नियमित रिक्तियों के लिए 45 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। 

10:36 AM, 04-Apr-2023

JPSC Recruitment 2023

इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल (बैकलॉग) और दो मई (नियमित) है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 836 गैर-शिक्षण विशेषज्ञ डॉक्टर पदों को भरना है, जिनमें से 65 रिक्तियां बैकलॉग पदों के लिए हैं और 771 रिक्तियां नियमित पदों के लिए हैं।

10:10 AM, 04-Apr-2023

JPSC Recruitment 2023

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने नॉन टीचिंग स्पेशलिस्ट डॉक्टर (बैकलॉग) और (रेगुलर) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

 

09:36 AM, 04-Apr-2023

IGNOU Recruitment 2023

जूनियर असिस्टेंट टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट्स nta.ac.in और recruitment.nta.nic.in पर जाकर 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

08:43 AM, 04-Apr-2023

Jobs Result 2023 Live: इग्नू में जूनियर असिस्टेंट तो SBI में कई पदों पर निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

IGNOU Recruitment 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में 200 पदों पर वैकेंसी निकली है। अगर आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी है तो यह नौकरी आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इसके तहत जूनियर असिस्टेंट टाइपिस्ट के पदों पर भर्तियां की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें