01:51 PM, 12-Mar-2023
GAIL Recruitment 2023
गेल इंडिया लिमिटेड ने सीनियर एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार गेल गैस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 10 मार्च, 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान गेल गैस लिमिटेड में 120 पदों को भरेगा।