फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: रेलवे और एनएचएम समेत इन सरकारी भर्तियों में करें आवेदन

Sun, 27 Feb 2022 09:57 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। इसे देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। पढ़िए लेटेस्ट सरकारी रिजल्ट और सरकारी जॉब्स अपडेट--- 
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:57 PM, 27-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: Indian Navy Recruitment  कैसे करना है आवेदन?

इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र को davp.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। आवेदन पत्र पर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो को लगाकर The Flag Officer Commanding in chief, Headquarters Western naval Command, Ballad Pier, Near Tiger Gate, Mumbai- 400001 के पते पर भेज दें। 

08:30 PM, 27-Feb-2022

Sarkari naukri: Indian Navy Recruitment 2022 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण, अंतरिम नियुक्ति पत्र और दस्तावेजों के सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। गुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों के पास में न्यूनतम दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। अन्य जरूरी योग्यताओं के लिए उम्मीदवार davp.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

07:15 PM, 27-Feb-2022

Sarkari Naukri: इन पदों पर होगी नियुक्ति

नौसेना की पश्चिमी कमान की ओर से जारी की गई ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को फायरमैन, फार्मासिस्ट और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 127 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर विज्ञापन जारी होने के 60 दिनों के भीतर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
06:12 PM, 27-Feb-2022

Sarkari Naukri: पश्चिमी नेवल कमान में ग्रुप सी के पदों पर निकलीं भर्तियां

पश्चिमी नेवल कमान ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशेन जारी किया है। इस भर्ती का विज्ञापन 26 फरवरी, 2022 के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं , वह आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

04:25 PM, 27-Feb-2022

सरकारी नौकरी सरकारी भर्ती रिजल्ट: राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में भर्तियां

एचपीसीएल की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में ई-5 ग्रेड के पदों के लिए संभावित तौर पर 80,000 रुपये से लेकर 2,20,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
03:45 PM, 27-Feb-2022

Sarkari Results Govt Jobs: HPCL Rajasthan Refinery Ltd Recruitment

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार, एचआरआरएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.hrrl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इनमें ई-5 ग्रेड के 32 पद एवं ई-6 ग्रेड के 14 पद शामिल हैं।

02:42 PM, 27-Feb-2022

Sarkari Jobs : HRRL Recruitment 2022

 एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 42 साल की उम्र तक के अभ्यर्थी पात्र होंगे।  ई-5 पदों के लिए 12 वर्ष का अनुभव जरूरी है तो वहीं, ई-6 श्रेणी के पदों के लिए 15 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। 

01:51 PM, 27-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result 2022: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की भर्ती

एचपीसीएल यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती आवेदन 15 मार्च, 2022 तक किए जा सकेंगे।

01:01 PM, 27-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: रिफाइनरी में निकलीं नौकरियां

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड ने अपने यहां रिक्त 46 पदों पर भर्ती निकाली हैं। 

12:28 PM, 27-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: RRB Group D Exam

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Exam) के तहत रेलवे के विभिन्न तकनीकी विभागों जैसे- इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी आदि में नियुक्तियां दी जाएंगी। इस भर्ती की घोषणा 2019 में हुई थी। 

11:43 AM, 27-Feb-2022

Sarkari Naukri Result Live: रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी परीक्षा विवाद

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद के कारण आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा  (RRB Group D Exam) को स्थगित कर दिया था। एक लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती परीक्षा जल्द ही दोबारा आयोजित होने वाली है।

11:28 AM, 27-Feb-2022

Sarkari Naukri: आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा जल्द होगी

आरआरबी ग्रुप-डी (लेवल-1) परीक्षा 2021 के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- 4, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल-1 पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी।  

10:37 AM, 27-Feb-2022

Sarkari Result Sarkari Naukri: एसएससी जेई भर्ती का रिजल्ट ऐसे देखें

उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिखाई दे रहे जेई टियर-2 परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर पीडीएफ रूप में प्रदर्शित मेरिट सूची में अपना नाम खोजें।

10:13 AM, 27-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट: SSC JE TIER-2 Results

एसएससी की ओर से बीते साल 26 सितंबर को जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए पेपर -2 (टियर-2) परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा को ऑफलाइन माध्यम से आयेाजित किया गया था। 

09:39 AM, 27-Feb-2022

Sarkari Naukri सरकारी नौकरी: एसएससी जेई टियर-2 रिजल्ट जारी

जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जेई टियर-2 परीक्षा में भाग लिया था, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

09:14 AM, 27-Feb-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट: SSC JE TIER-2 Result

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती पेपर -2 (टियर-2) की परीक्षा, 2020 का परिणाम जारी कर दिया है।  

08:50 AM, 27-Feb-2022

सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव: रेलवे और एनएचएम समेत इन सरकारी भर्तियों में करें आवेदन

भारतीय डाक (इंडियन पोस्ट)  मेल मोटर डिपार्टमेंट के अंतर्गत ड्राइवर के 17 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें