केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने खेल कोटा के तहत सीआईएसएफ भर्ती 2021 के लिए 249 हेड कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।
हाल ही में आरआरबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी परीक्षा परिणाम पर उपजे विवाद के कारण आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Exam) स्थगित कर दी गई थी। यह भर्ती परीक्षा एक लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द आयोजित होने वाली है।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण में सलाहकार के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ट्राई की भर्ती आवेदन के लिए अंतिम तिथि 11 मार्च, 2022 तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को www.trai.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन में कहा गया है कि सभी तरह से पूर्ण आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2022 है। चूंकि यह रिक्तियां प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरी जानी है, अत: गैर-सरकारी कर्मचारी व अभ्यर्थी पात्र नहीं हैं।
यूआईडीएआई की यह भर्ती दिल्ली स्थित मुख्यालय के लिए है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) में भर्ती बाह्य सेवा शर्तों यानी प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी।
डीआरडीओ गैस टरबाइन रिसर्च संगठन (जीटीआरई) की अपरेंटिस भर्ती के तहत जिन उम्मीदवारों के पास रेगुलर माध्यम से स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई ट्रेड डिप्लोमा आदि की योग्यताएं हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन अकादमिक मेरिट, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही हे। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in और apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।