LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी), SSC CHSL Bharti, Latest Govt Jobs, GATE Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यहां सभी सरकारी रिजल्ट की भी ताजा खबर आपको मिलेगी। कुछ विभाग और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी की गई कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति हो, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 से 8 जनवरी 2022 तक इसे दर्ज करा सकते हैं।
10:44 PM, 04-Jan-2022
सरकारी नौकरी: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जयपुर ने कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुजी को जारी कर दिया है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी के साथ ही परीक्षा के मास्टर पेपर को भी जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी और मास्टर पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं।
09:35 PM, 04-Jan-2022
Sarkari Result: दस्तावेजों का होगा सत्यापन
आयोग द्वारा अब चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए तारीखों का एलान जल्द ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों की कटऑफ सूची भी जारी की जाएगी।
सरकारी रिजल्ट: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम जारी किए
UPPSC Staff Nurse Result 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2021 के परिणामों को जारी कर दिया है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर इस परिणाम को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
07:50 PM, 04-Jan-2022
Sarkari Result 2022: वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे साक्षात्कार
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि साक्षात्कार की प्रक्रिया NABARD के विभिन्न कार्यालयों मे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सभी चयनित उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र चुनने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
06:48 PM, 04-Jan-2022
सरकारी रिजल्ट: इसी महीने हो सकते हैं साक्षात्कार
NABARD ने ग्रेड ए और ग्रेड बी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 और 17 नवंबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसका आयोजन जनवरी 2022 के तीसरे या चौथे सप्ताह में किया जा सकता है।
05:49 PM, 04-Jan-2022
Sarkari Result: नाबार्ड ग्रेड ए और ग्रेड बी मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रेड ए और ग्रेड बी के रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की जानी हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना परिणााम देख सकते हैं।
05:37 PM, 04-Jan-2022
Sarkari Naukri: बॉम्बे हाइकोर्ट में क्लर्क के 200 से अधिक पदों पर हो रही भर्तियां
बॉम्बे हाइकोर्ट में क्लर्क के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह बॉम्बे हाइकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
04:42 PM, 04-Jan-2022
Govt Jobs: Raipur District Court Recruitment 2022 रिक्ति विवरण
सरकारी नौकरी 2022: रायपुर जिला न्यायाधीश कार्यालय में निकलीं 67 पदों पर भर्तियां
कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में कुल 67 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
02:34 PM, 04-Jan-2022
सरकारी नौकरी : UKSSSC Recruitment 2022 के लिए ये है आयु सीमा
कांस्टेबल (पुरुष), कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी (पुरुष)) - 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
फायरमैन (पुरुष / महिला) - 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नियम अनुसार श्रेणी के लिए आयु सीमा में छूट उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट uk.gov.in या sssc.uk.gov.in में जाकर अधिसूचना से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
01:57 PM, 04-Jan-2022
सरकारी नौकरी: UKSSSC Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण
पद : कांस्टेबल (पुरुष)
रिक्ति की संख्या : 785 पद
वेतनमान : 21,700 रुपये - 69,100 रुपये (स्तर-03)
पद : कांस्टेबल [पीएसी/आईआरबी (पुरुष)]
रिक्ति की संख्या : 291 पद
वेतनमान : 21,700 रुपये - 69,100 रुपये (स्तर-03)
पद : फायरमैन (पुरुष / महिला)
रिक्ति की संख्या : 445 पद
वेतनमान : 21,700 रुपये - 69,100 रुपये (स्तर-03)
12:59 PM, 04-Jan-2022
Sarkari Naukri : UKSSSC Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 28 दिसंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 03 जनवरी, 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी, 2022
लिखित परीक्षा की तिथि: जून 2022
11:58 AM, 04-Jan-2022
Sarkari Naukri : यूकेएसएसएससी भर्ती पदों का विवरण
यूकेएसएसएससी के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल (पुरुष) के कुल 785 पद, कांस्टेबल (पीएसी / आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) (पुरुष)) के 291 पद और फायरमैन (पुरुष / महिला) के 445 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना में सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन करें।
यूकेएसएसएससी कांस्टेबल, फायरमैन भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
10:26 AM, 04-Jan-2022
सरकारी रिजल्ट (Sarkari Result LIVE): SSC CHSL 2020 Tier-I परीक्षा का परिणाम
SSC CHSL 2020 Tier-I परीक्षा का परिणाम 27 अक्तूबर, 2021 को जारी कर दिया गया था, जिसमें 45,429 उम्मीदवार टियर- II परीक्षा के लिए योग्य थे। संशोधित परिणाम के अनुसार, अतिरिक्त रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 51 और उम्मीदवार अब टियर- II परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। उम्मीदवार अब संशोधित परिणाम की जांच करने के लिए एसएससी (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं।
10:06 AM, 04-Jan-2022
सरकारी रिजल्ट : एसएससी सीएचएसएल 2020 की नई कट ऑफ
श्रेणी का नाम कट ऑफ
अनारक्षित 141.88710
अनुसूचित जाति 114.16235
एसटी 108.88518
ओबीसी 139.42190
ईडब्ल्यूएस 117.59855
ईएसएम 72.06370
10:03 AM, 04-Jan-2022
Sarkari Result : SSC CHSL 2020 Tier-1 Result
आयोग ने 10 अगस्त, 2021 को सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2020 तीसरी पाली में 156 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की थी। इस पाली के प्रश्न-पत्र की अंतिम उत्तर कुंजी में एक त्रुटि पाई गई है। इसमें सुधार किया गया, इसलिए इस पाली में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट में बदलाव हुआ है।
09:22 AM, 04-Jan-2022
Sarkari Result : एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का परिणाम जारी
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर, सीएचएसएल टियर- I परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम पहले भी जारी हो चुका है, लेकिन अब संशोधित परिणाम जारी किया गया है।
08:50 AM, 04-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: उत्तराखंड और सीआईएसएफ में भर्तियां शुरू
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कुल 1,521 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने कांस्टेबल, फायरमैन के पदों पर भर्ती शुरू की है। वहीं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सीआईएसएफ भर्ती 2021 के तहत हेड कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।
08:33 AM, 04-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: यूकेएसएसएससी और सीआईएसएफ में 12वीं पास के लिए नौकरियां
कुछ विभाग और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है।