गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार अधिकारी (कृषि) और डिप्टी अकाउंटेंट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवार भर्ती विवरण को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जा सकते हैं। स्टाफ नर्स के 153 पदों पर, डिविजनल अकाउंटेंट के 14 पदों पर, विस्तार अधिकारी (कृषि) के 15 पदों पर और डिप्टी अकाउंटेंट के 191 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं।
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने कुल 373 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार अधिकारी (कृषि) और डिप्टी अकाउंटेंट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 27 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) में मत्स्य निरीक्षक के कुल 28 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसकी आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों को 5 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने मत्स्य निरीक्षक के कुल 28 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा।
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के कुल 40 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर10 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार के तहत उम्मीदवारों का चयन होगा।
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल (जेएमटी-आर) के कुल 40 पदों की भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन के लिए 10 फरवरी, 2022 तक का समय है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूडीसी के पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर के पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए। इस पद कौशल परीक्षण मानदंड के तहत डिक्टेशन के लिए 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट लिखना आना चाहिए, ट्रांसक्रिप्शन (केवल कंप्यूटर पर) 50 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी के लिए और 65 शब्द प्रति मिनट हिंदी के लिए लिखना आना चाहिए।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हरियाणा क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 185 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सहायक लोक अभियोजक, ग्रुप ए के 547 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय है।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने 547 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार सहायक लोक अभियोजक, ग्रुप ए के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय है। कानून की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगा।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार 16 दिसंबर, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा लें।
इस भर्ती के माध्यम से समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ), कंप्यूटर असिस्टेंट (सीए), सहायक निजी सचिव, अंग्रेजी (एपीएस अंग्रेजी), अतिरिक्त निजी सचिव (एपीएस हिंदी), समीक्षा अधिकारी (हिंदी) आदि के पदों पर भर्तिया की जाएगी। एनटीए ने इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर, 2021 से लेकर 7 जनवरी, 2022 तक किया था।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर इस उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा।
आरआरबी ने एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करना होगा।
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए और राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड प्रमाण-पत्र भी होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भर्ती अभियान संगठन में 56 पदों को भरेगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के दौरान, प्रत्येक आवेदक को एक पंजीकरण संख्या जारी की जाएगी। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण यहां इस खबर में दिए गए हैं।
रेल कोच फैक्ट्री, आरसीएफ ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरसीएफ की आधिकारिक साइट rcf.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 तक है।
आईबीपीएस की ओर से इस प्रवेश पत्र को 25 जनवरी को आयोजित होने वाले क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए जारी किया गया है। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में ही आयोजित होगी। उम्मीदवार उन्हें अलॉट की गई पाली के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने शुक्रवार को क्लर्क भर्ती (CRP Clerks XI) के लिए मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा को पास किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- RRB NTPC CBT-1 Result 2022: पटना समेत कई अन्य रीजन के सीबीटी-1 परिणाम घोषित, यहां जाने रिजल्ट देखने का तरीका
1. उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
3. अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहे अपने क्षेत्रवार परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। (उदाहरण के लिए rrbmuzaffarpur.gov.in और rrbchennai.gov.in )
4. अब आपके स्क्रीन पर परिणाम एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी भर्ती के माध्यम से कुल 35,281 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानीं है। सफल उम्मीदवारों को रेलवे में क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब सीबीटी -2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षा 14 फरवरी, 2022 से शुरू की जानी हैं। वहीं, इसके लिए प्रवेश पत्र को 11 फरवरी को जारी किया जाएगा। सीबीटी -1 परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर, 2020 से लेकर 31 जुलाई, 2021 तक कुल सात फेज में हुआ था। सीबीटी-2 परीक्षा के बाद साक्षात्कार का भी आयोजन होगा।
आरआरबी गुवाहाटी- rrbguwahati.gov.in
आरआरबी पटना- rrbpatna.gov.in
आरआरबी मुजफ्फरपुर- rrbmuzaffarpur.gov.in
आरआरबी सिकंदराबाद- rrbsecunderabad.nic.in
आरआरबी अहमदाबाद- rrbahmedabad.gov.in
आरआरबी अजमेर- rrbajmer.gov.in
आरआरबी बैंगलोर- rrbbnc.gov.in
आरआरबी बिलासपुर- rrbbilaspur.gov.in
आरआरबी पटना, आरआरबी सिलीगुड़ी, अजमेर, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरु, कोलकाता, मुजफ्फरपुर, बिलासपुर और सिकंदराबाद के चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी सीबीटी -1 परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है। इस परिणाम को क्षेत्रवार (रेलवे जोन) जारी किया जा रहा है। आरआरबी ने सबसे पहले मुजफ्फरपुर और चेन्नई बोर्ड के परिणामों को घोषित किया है। इसके बाद क्रमवार अन्य क्षेत्रों के भी परिणाम जारी किए जा रहे हैं।
रेल कोच फैक्ट्री, आरसीएफ ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरसीएफ की आधिकारिक साइट rcf.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।