05:10 PM, 09-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: यूपीआरवीयूएनएल में 134 पदों पर निकलीं भर्तियां
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (ई एंड एम), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड- II और लैब असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यूपीआरवीयूएनएल ने कुल 134 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिनमें से 82 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर के पद के लिए, 21 सहायक लेखाकार पद के लिए, 14 केमिस्ट ग्रेड- II के पद के लिए और 17 लैब सहायक के पद के लिए निकाली हैं।