10:44 PM, 20-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में निकलीं सरकारी भर्तियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के तहत सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। चयनित उम्मीदवारों को सहायक शाखा अधिकारी के पद पर 44900 से 142400 रुपये, जूनियर सचिवालय सहायक के पद पर 19,900 से 63,200 रुपये, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी के पद पर 35,400 से 1,12,400 रुपये और योजना सहायक के पद पर 29,200 से 92,300 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है।