बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती ( विज्ञापन संख्या- 03/2021) की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केरल क्षेत्र में युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर नौकरियां निकलीं हैं। यूडीसी के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर के पद भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए। इस पद के लिए कौशल परीक्षण मानदंड के तहत डिक्टेशन के लिए 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट लिखना आना चाहिए, ट्रांसक्रिप्शन (केवल कंप्यूटर पर) 50 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी के लिए और 65 शब्द प्रति मिनट हिंदी के लिए लिखना आना चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष किसी अन्य बोर्ड से मैट्रिक पास की होनी चाहिए।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केरल क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 130 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
उद्योग निरीक्षक - 103
उप निरीक्षक - 114
तकनीकी सहायक - 14
टैक्स सहायक - 117
क्लर्क-टाइपिस्ट मराठी - 473
क्लर्क-टाइपिस्ट अंग्रेजी - 79
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ग्रुप सी भर्ती के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों नियुक्ति की जानीं हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा उद्योग निरीक्षक, उप निरीक्षक, तकनीकी सहायक, टैक्स सहायक और क्लर्क-टाइपिस्ट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 17 जनवरी, 2022 तक है।
1. मुंबई क्लस्टर में पदों की संख्या - 1659
2. भुसावल क्लस्टर में पदों की संख्या - 418
3. पुणे क्लस्टर में पदों की संख्या - 152
4. नागपुर क्लस्टर में पदों की संख्या - 114
5. सोलापुर क्लस्टर में पदों की संख्या - 79
रेलवे भर्ती सेल द्वारा सेंट्रल रेलवे में जारी की गई अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 17 जनवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी, 2022 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।
भर्ती में कुल पदों की संख्या 2,422 है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com/TradeApp/Login पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
रेलवे भर्ती सेल ने सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत की जा रही है। इसके माध्यम से रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट में ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी।
यूपी पुलिस भर्ती प्रथम चरण की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों को अब पीटीईटी में भाग लेना होगा। पीटीईटी पहले 15, 22 और 24 जनवरी को तीन चरणों में आयोजित की जाने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित करते हुए अब क्रमश: 24, 25 और 27 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा।