फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2023 Live: नए साल में इन नौकरियों के लिए करें आवेदन; एसएससी एमटीएस की अधिसूचना जनवरी में

Mon, 02 Jan 2023 08:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

sarkari naukri result, sarkari naukri result 2023: नए साल में आप सभी का स्वागत है। सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हम हर रोज नए नौकरियों की जानकारी लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी हम देशभर में निकली भर्तियों के बारे में बताएंगे।  
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:20 PM, 02-Jan-2023

SSC 2023 Exam Shceule 19 भर्तियों का है कार्यक्रम

एसएससी ने इस बार 19 बड़ी भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आगामी वर्ष में एसएससी द्वारा भरी जाने वाली कई रिक्तियों के लिए अस्थायी परीक्षा तिथियां, ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा और अधिसूचना जारी होने की संभावित तिथियां जारी की हैं। एसएससी न्यू एग्जाम कैलेंडर 2023 को यहां ssc.nic.in से पीडीएफ में डाउनलोड किया जा सकता है।  संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2023 की परीक्षा एक अप्रैल, 2023 को जारी की जाएगी और परीक्षा जून-जुलाई 2023 को जारी की जाएगी। 

07:09 PM, 02-Jan-2023

Sarkari Naukri SSC CGL Exam जुलाई-अगस्त 2023 में 

कर्मचारी चयन आयोग की यानी SSC की ओर से 2023 के लिए जारी नए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2023 की अधिसूचना नौ मई, 2023 को जारी की जाएगी और टियर-1 परीक्षा जुलाई-अगस्त 2023 में आयोजित की जाएगी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एवं संविदा परीक्षा 2023 का विज्ञापन नोटिफिकेशन 26 जुलाई, 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा अक्तूबर 2023 में आयोजित की जाएगी। 

06:01 PM, 02-Jan-2023

Sarkari Exams in 2023 SSC MTS Notification

कर्मचारी चयन आयोग की यानी SSC (STAFF SELECTION COMMISSION) की ओर से 2023 के लिए जारी नए एग्जाम कैलेंडर (New Exam Calender 2023) के अनुसार, एसएससी की मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना 17 जनवरी, 2023 को जारी की जाएगी और टियर-1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
05:46 PM, 02-Jan-2023

Govt Jobs Update SSC GD Exam in Jan-Feb 2023

असम राइफल्स परीक्षा, 2022 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और राइफलमैन (GD) में कॉन्स्टेबल (GD) जनवरी-फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। एसएससी की सीएचएसएल यानी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) लेवल 2022 की परीक्षा को मार्च 2023 में आयोजित किया जाएगा।

04:27 PM, 02-Jan-2023

NDA Group C Recruitment 2023

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खडकवासला, पुणे ने नौकरी की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान द्वारा कुल 251 ग्रुप सी पदों को भरा जाना है। जिसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), पेंटर शामिल हैं।

विज्ञापन
04:16 PM, 02-Jan-2023

Assam State Level Police Recruitment Board

असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने विभिन्न विभागों में ग्रेड IV स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी, 2023 से slprbassam.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी, 2023 है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 928 रिक्तियों को भरना है।

 

03:54 PM, 02-Jan-2023

AAI Recruitment 2023

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।

02:35 PM, 02-Jan-2023

SSC exam calendar 2023-24

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
 

02:00 PM, 02-Jan-2023

 Trainee Engineer Recruitment 2023

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन ने ट्रेनी इंजीनियर और ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। आवेदन 05 जनवरी 2023 से शुरू होंगे । 25 जनवरी 2023 तक आप आवेदन कर सकते हैं। 
 

01:20 PM, 02-Jan-2023

UPPSC Exam Calendar 2023

यूपीपीएससी ने 2023 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

01:03 PM, 02-Jan-2023

Meerut Cantonment Board recruitment

मेरठ कैंटोनमेंट बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के बारे में जानकारी कर आवेदन कर सकते हैं। 

12:09 PM, 02-Jan-2023

पावर ग्रिड कार्पोरेशन भर्ती

पावर ग्रिड कार्पोरेशन में सहायक प्रबंधक, उप सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्तियां की जा रही है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को दो लाख रुपये का वेतन भी मिलेगा।
 

11:30 AM, 02-Jan-2023

Osmania University Result released

उस्मानिया विश्वविद्यालय ने एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रमों के लिए परिणाम 2022 जारी कर दिया है।  जो उम्मीदवार उस्मानिया विश्वविद्यालय में लॉ की परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट- osmania.ac.in से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट से परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड नंबर का उपयोग करके उस्मानिया विश्वविद्यालय के परिणाम पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। 

10:40 AM, 02-Jan-2023

UP Board Exam Datesheet 2023

सीबीएसई ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बोर्ड परीक्षा के लिए दसवीं बारहवीं की डेटशीट जारी कर दी है। अब यूपी बोर्ड से परीक्षा देने जा रहे दसवीं बारहवीं के लाखों छात्र डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं कि कब डेटशीट जारी होगी। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी विषय के मुताबिक करने का समय मिलता है। 

 

10:19 AM, 02-Jan-2023

Rajasthan Radiographer Recruitment

इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2023 रखी गई है।

09:59 AM, 02-Jan-2023

OSSC recruitment 2023

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने ब्लॉक सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर (BSSO) मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

09:19 AM, 02-Jan-2023

SSC Exam Shceule 2023

 एसएससी की असम राइफल्स, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और राइफलमैन (GD) में कॉन्स्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2022 जनवरी-फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।

09:01 AM, 02-Jan-2023

DU Recruitment 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और पदों के लिए योग्यता रखने वाले उम्मीदवार मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 75 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के लिए भर्ती कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों के लिए होगी। डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को www.mlnce.org पर जाना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2023 है।

08:29 AM, 02-Jan-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: नए साल में इन नौकरियों के लिए करें आवेदन; एसएससी एमटीएस की अधिसूचना जनवरी में

MCL Jobs 2023: नए साल में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 295 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमसीएल की आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 जनवरी 2023 है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें