फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: UPSC, HPSC और डीआरडीओ में निकलीं भर्तियां, जानें पात्रता से लेकर आवेदन प्रक्रिया

Tue, 28 Feb 2023 02:25 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Latest Govt Jobs Exam Update Sarkari Naukri Result Live: एक ओर देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हजारों पद खाली पड़े हैं। 2022 के सरकारी आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 41 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। इस बीच, UPSC, एचपीएससी और डीआरडीओ में निकलीं भर्तियां, जानें पात्रता से लेकर आवेदन प्रक्रिया?
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:14 PM, 28-Feb-2023

Jobs Patna High Court Recruitment के लिए पात्रता मानदंड

  • नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
 
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने के कोर्स का डिप्लोमा / सर्टिफिकेट।
 
  • नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

01:23 PM, 28-Feb-2023

Sarkari Jobs Patna High Court Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की अंतिम तिथि : 07 मार्च, 2023

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 09 मार्च, 2023

संभावित प्रारंभिक परीक्षा : 30 अप्रैल, 2023

12:52 PM, 28-Feb-2023

Latest Govt Jobs Exam Patna High Court Assistant Recruitment 2023

पटना उच्च न्यायालय (PHC) वेतन स्तर-7 में सहायक (ग्रुप बी पोस्ट) के पद के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। पटना एचसी भर्ती 2023 ड्राइव के माध्यम से 550 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन
11:59 AM, 28-Feb-2023

Government Jobs UPSC Recruitment

यूपीएससी की एनफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट ऑफिसर आदि के पदों पर भर्ती के तहत चयन के लिए आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को पदानुसार शॉर्ट लिस्टिंग प्रक्रिया/ साक्षात्कार/ रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

11:26 AM, 28-Feb-2023

Sarkari Naukri Result Live UPSC Recruitment 2023

यूपीएससी की ओर से एनफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट ऑफिसर आदि के पदों के लिए की जा रही भर्ती के तहत आवेदन के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/कंपनी लॉ आदि विषयों में डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। पात्रताओं से संबंधित जानकारी के लिए upsc.gov.in पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

विज्ञापन
10:42 AM, 28-Feb-2023

GOVT Jobs UPSC एनफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट ऑफिसर की भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त 577 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना विज्ञापन जारी किया गया है। यूपीएससी की यह भर्ती एनफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट ऑफिसर आदि के पदों के लिए की जाएगी। 

10:25 AM, 28-Feb-2023

Sarkari Result Naukri Live: UPSC, HPSC और डीआरडीओ में निकलीं भर्तियां, जानें पात्रता से लेकर आवेदन प्रक्रिया

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, सेंटर फॉर एयर बोर्न सिस्टम, DRDO-CABS ने JRF पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार drdo.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। यह DRDO-CABS भर्ती अभियान संगठन में 18 पदों को भरेगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें