उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी की ओर से CAPF भर्ती 2019 के लिए जारी किया गया परिणाम संशोधित है। यूपीएससी ने नोटिस में बताया है कि संशोधित परिणाम को ही अंतिम परिणाम माना जाएगा।
CAPF भर्ती 2019 के तहत जारी किए गए परिणाम के डेटा के अनुसार कुल 288 उम्मीदवारों ने भर्ती में सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अपॉइंटमेंट के लिए चयनित किया गया है। श्रेणीवार परिणाम की बात करें तो 125 उम्मीदवार सामान्य, 30 उम्मीदवार ईडब्ल्यूएस, 82 उम्मीदवार ओबीसी, 30 उम्मीदवार एससी और 21 उम्मीदवार एसटी कैटेगरी से चयनित हुए हैं।
जो भी उम्मीदवार अस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल/CAPF भर्ती 2019 परीक्षा के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज 06 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं।
बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम में कुल 11901 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अब भर्ती के अगले चरण पीईटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत शेड्यूल को जल्द ही जारी किया जाएगा।
केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड की ओर से बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 मार्च, 2022 और 28 अगस्त, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। करीब 497072 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड/CSBC ने बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
योग्य उम्मीदवार एम्स, पटना की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संस्थान में प्राध्यापकों के 173 पदों को भरेगा। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2022 तक है। बता दें कि एम्स में सामान्य से लेकर जटिल रोगों के उपचार, शिक्षा और अनुसंधान कार्य होते हैं। फैकल्टी के पदों पर भर्ती पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए पूरी खबर पढ़ें।
मेडिकल एजुकेशन में स्नातकोत्तर एवं विशेषज्ञता डिग्री प्राप्त कर चुके चिकित्सकों को अनुभव के आधार पर चयन के बाद 1.67 लाख रुपये से 2.50 लाख रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा एनपीए भत्ता भी मिलता है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स पटना ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य होना जरूरी है। आवेदन के लिए उम्मीदवार bro.gov.in से एप्लीकेशन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
Sarkari Naukri Result Live 2022: सीमा सड़क संगठन ने कुल 246 रिक्तियों के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए केवल भारतीय पुरुष नागरिक से उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।