फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live Result: स्टेट बैंक, पीएसएसएसबी समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, यहां जानें आवेदन का तरीका

Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result Live Jobs Update: सरकारी नौकर करने की ठान चुके युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए amarujala.com/jobs पर विजिट करें।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Live Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 08-May-2022

Govt Jobs 2022: Railway Recruitment

ईस्टर्न रेलवे ने विभिन्न अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल (आरआरसीईआर) की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

10:37 PM, 08-May-2022

India Post GDS: 10वीं पास को यहां मिल रहीं 39 हजार नौकरियां

भारतीय डाक (India Post) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद पर देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में नौकरियां दी जा रही है।

09:45 PM, 08-May-2022

सरकारी नौकरी 2022: India Post GDS Recruitment

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। 10वीं पास युवाओं के लिए करीब 39 हजार नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के उन्हें किसी प्रकार की कोई परीक्षा भी नहीं देनी है। 

विज्ञापन
08:58 PM, 08-May-2022

Sarkari Exam Paper Leak : BPSC 67th Prelims Paper Out

बिहार लोक सेवा आयोग ने जांच समिति को 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था, लेकिन जानकारी के अनुसार, समिति ने महज तीन घंटे में ही रिपोर्ट सौंप दी और परीक्षा निरस्त करने की सिफारिश कर दी है। 

08:06 PM, 08-May-2022

Sarkari Jobs BPSC 67th Paper Leak: जांच साइबर सेल से कराने का आग्रह

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने डीजीपी से अनुरोध कर 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले की जांच साइबर सेल से कराने का आग्रह किया है। इससे पहले, कथित तौर पर पेपर लीक का मामला सामने के बाद आयोग की ओर एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी। 

विज्ञापन
07:14 PM, 08-May-2022

Sarkari Naukri: BPSC Paper Leak बीपीएससी 67वीं परीक्षा रद्द

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है।

06:35 PM, 08-May-2022

Jobs Live Update : आयोग ने पेपर लीक मानने से किया इनकार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर कथित तौर पर लीक होने को लेकर जहां उम्मीदवारों में व्यापक नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं, आयोग ने अभी पेपर लीक मानने से इनकार करते हुए, मामले की जांच कराने की बात कही है। इसके लिए एक जांच समिति बनाई गई है।  

05:46 PM, 08-May-2022

Sarkari Result Naukri : BPSC 67वीं परीक्षा का पेपर लीक

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि परीक्षा में मिला पेपर, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे पेपर के जैसा ही है। यानी कि पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था। 

04:54 PM, 08-May-2022

Sarkari Naukri Result: BPSC 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर कथित तौर पर लीक हो गया है।
 

04:00 PM, 08-May-2022

Sarkari Naukri: कब तक कर सकेंगे आवेदन?

भारतीय सेना द्वारा जारी की गई नाई और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने के 45 दिनों के भीतर भजे जाने आवश्यक हैं। वहीं, स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 06 जून, 2022 से पहले तक अपना आवेदन करना होगा।

02:47 PM, 08-May-2022

Govt Jobs live: भर्ती का विवरण

भारतीय सेना में इस भर्ती में जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 113 है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को स्वास्थ्य निरीक्षक, नाई और चौकीदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

  • स्वास्थ्य निरीक्षक के लिए रिक्त पदों की संख्या- 58
  • नाई (Barber) के लिए रिक्त पदों की संख्या- 12  
  • चौकीदार के लिए रिक्त पदों की संख्या- 43

01:26 PM, 08-May-2022

Sarkari Naukri 2022: भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्तियां

भारतीय सेना ने स्वास्थ्य निरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन रोजगार समाचार में जारी किया है। यह विज्ञापन 07 मई, 2022 के विज्ञापन में जारी किया गया है और इसके लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में मंगाए गए हैं। 

12:59 PM, 08-May-2022

Govt JObs 2022: हजारों पदों पर होगी भर्तियां

राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 4, 588 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित और शारीरिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 
 

11:58 AM, 08-May-2022

Sarkari Naukri: कब होगी परीक्षा?

राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 मई, 2022 से लेकर 16 मई, 2022 तक राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। 
 

11:08 AM, 08-May-2022

Sarkari Naukri Live: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना  प्रवेश पत्र को राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

10:29 AM, 08-May-2022

सरकारी नौकरी : कब होगी परीक्षा?

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा  स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा बैंक द्वारा निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 16 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। 

09:20 AM, 08-May-2022

SarKARI Naukri 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से बैंक द्वारा कुल 35 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

08:31 AM, 08-May-2022

Sarkari Naukri: कब तक कर सकते हैं आवेदन?

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार आवेदन की इच्छा रखते हैं, वह आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

 

07:58 AM, 08-May-2022

Sarkari Naukri Live Result: स्टेट बैंक, पीएसएसएसबी में बंपर भर्तियां, यहां जानें आवेदन का तरीका

Sarkari Naukri Live Result: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in पर जाकर कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें