फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Jobs Live: आईटीआई और 12वीं पास युवाओं के लिए निकलीं बंपर भर्तियां, यहां करें आवेदन 

Tue, 17 May 2022 11:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result Live Jobs Update: देश में सरकारी नौकरी का सपना लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है।  इस वक्त देश के कई राज्यों और विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं या नोटिफिकेशन जारी हो चुके हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर सकते हैं।   
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:32 PM, 17-May-2022

Sarkari Jobs Results : RRB NTPC CBT 2 Answer Key Challenge

  • आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा में नौ और 10 मई, 2022 को लगभग 1.45 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा भाग लिया था।
  • आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी के खिलाफ 18 मई, 2022 तक उठा सकेंगे आपत्तियां।
  • प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • हालांकि, उम्मीदवार की आपत्ति सही पाए जाने पर पैसे वापसं कर दिए जाएंगे। 
  • उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा प्रश्न-पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

11:10 PM, 17-May-2022

सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी : RRB NTPC CBT 2 Answer Key

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए उत्तर कुंजी 2022 देखने को लिंक 13 मई से 18 मई, 2022 तक उपलब्ध रहेगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि, उम्मीदवार 18 मई, 2022 तक 11:55 बजे तक उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं। 

10:39 PM, 17-May-2022

Sarkari Result Naukri : आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी शुक्रवार,13 मई को जारी की थी है। उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और अन्य संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों की वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे। उम्मीदवार इसे 18 मई तक चुनौती दे सकते हैं। 

विज्ञापन
09:50 PM, 17-May-2022

Sarkari Naukri Result : JSSC Recruitment 2022 की चयन प्रक्रिया

जेएसएससी म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के तहत चयन प्रक्रिया में आयोग द्वारा एक चरण में लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पेपर-1 में 120 प्रश्न, पेपर-2 में 100 प्रश्न और पेपर- 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के बाद तीनों पेपर के प्राप्तांकों के आधार पर फानइल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 

08:55 PM, 17-May-2022

Sarkari Exam Results and Jobs Update: JSSC Recruitment 2022

जेएसएससी की नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए आवेदक उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान/ हॉर्टिकल्चर/ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने वाटर सैनिटेशन एंड हाइजीन विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी किया हो। 

विज्ञापन
08:19 PM, 17-May-2022

Results and Jobs Update: जेएसएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां 

  1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 30 मई, 2022 से
  2. आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 जून, 2022 रात्रि 11.59 बजे तक
  3. परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख : 02 जुलाई, 2022 तक
  4. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने एवं प्रिंट लेने की सुविधा : 05 जुलाई, 2022 तक
  5. आवेदन पत्र में संशोधन और सुधार की सुविधा : 06 जुलाई से 10 जुलाई, 2022 तक 

07:48 PM, 17-May-2022

Sarkari Jobs : झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट

झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 जून, 2022 को मध्यरात्रि तक है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

07:19 PM, 17-May-2022

Govt Jobs: झारखंड म्युनिसिपल सेवा भर्ती की अधिसूचना जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। 

06:38 PM, 17-May-2022

सरकारी रिजल्ट नौकरी : झारखंड म्युनिसिपल सेवा परीक्षा

जेएसएससी की ओर से इसके लिए 921 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के जरिये की जाएगी।

06:02 PM, 17-May-2022

सरकारी नौकरी लाइव : JSSC Recruitment 2022

इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। यह भर्ती झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर के लिए है। इसके तहत राज्य के जिलों और कस्बों में स्थित कार्यपालिका और स्थानीय निकाय यानी नगरपालिकाओं में अधिकारियों की नियुक्ति होगी।

05:26 PM, 17-May-2022

सरकारी नौकरी लाइव : JSSC Recruitment

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

04:33 PM, 17-May-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन 

इच्छुक उम्मीदवार इस शानदार मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द से अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं।  

03:35 PM, 17-May-2022

Sarkari Naukri: स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर के पदों पर भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज मंगलवार 17 मई, 2022 को आखिरी तारीख है।
 

02:33 PM, 17-May-2022

UPPSC Rescruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख- 21 अप्रैल, 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 17 मई, 2022
आवेदन शुल्क के साथ में फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख- 21 मई, 2022

01:21 PM, 17-May-2022

Govt Job 2022: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई, 2022  को है। 

12:13 PM, 17-May-2022

Sarkari Naukri: यूपीपीएससी ने निकालीं बंपर भर्तियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

11:11 AM, 17-May-2022

Govt Jobs: आयु सीमा

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आवेदक की जन्म तिथि (डीओबी) 22 मई, 1992 से 22 मई, 2004 के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा में एससी/ एसटी के लिए पांच साल और ओबीसी उम्मीदवार के लिए तीन साल की छूट है। जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार के लिए 10 साल की छूट है।

09:19 AM, 17-May-2022

Sarkari Naukri 2022: भर्ती का विवरण

उत्तरी क्षेत्र में 209, मुंबई क्षेत्र में 305, पश्चिमी क्षेत्र में 1434, पूर्वी क्षेत्र में 744, दक्षिणी क्षेत्र में 694 और मध्य क्षेत्र में 228 रिक्तियां शामिल हैं। आधिकारिक वेबसाइट ओएनजीसी की ट्रेनी अपरेंटिस के पदों पर भर्ती अधिसूचना और संशोधित अधिसूचना भी जारी की गई है। 

08:50 AM, 17-May-2022

Sarkari Naukri : 22 मई तक कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार 22 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट - ongcindia.com पर जा सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत कुल 3614 रिक्तियों को भरा जाएगा।

08:28 AM, 17-May-2022

Sarkari Naukri: ONGC में हो रही है भर्ती 

सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) यानी ओएनजीसी ने 3,614 अपरेंटिस रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया संचालित कर रही है। 

 

08:00 AM, 17-May-2022

Sarkari Naukri Result Jobs Live: आईटीआई और 12वीं पास युवाओं के लिए निकलीं बंपर भर्तियां, यहां करें आवेदन 

आईटीआई डिप्लोमा धारकों की सरकारी भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रशिक्षु अपरेंटिस के पद पर हो रही है। इसके तहत उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के साथ-साथ ही हजारों रुपये की सैलरी भी दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें