फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live 2022: आईबी, आईटीबीपी समेत विभिन्न विभागों में हो रही भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Sun, 10 Jul 2022 11:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:34 PM, 10-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: Railway Bharti के लिए पात्रता मापदंड

रेलवे आईसीएफ, चेन्नई की ओर से की जा रही भर्ती के लिए आयु 26 जुलाई, 2022 तक 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए तीन साल, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए पांच साल और बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी), उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 10 साल की छूट देय है।

10:40 PM, 10-Jul-2022

GovT Vacancy : Railway ICF Recruitment Salary

  • कक्षा 10वीं स्कूल पास-आउट फ्रेशर्स उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 6,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
  • कक्षा 12वीं स्कूल पास-आउट फ्रेशर्स उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 7,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। 
  • वहीं, आईटीआई पास-आउट जिनके पास राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र है, उन्हें प्रशिक्षण अवधि के दौरान 7,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। 

09:35 PM, 10-Jul-2022

Sarkari Jobs : ICF Apprentice Recruitment

आवेदन शुल्क के रूप में आवेदकों को 100 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
08:54 PM, 10-Jul-2022

Govt Jobs : ICF Apprentice Recruitment

इन पदों में वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।

07:44 PM, 10-Jul-2022

ICF Apprentice Recruitment पदों का विवरण

रेलवे आईसीएफ, चेन्नई की ओर से 600 एक्स-आईटीआई और 276 फ्रेशर्स सहित कुल 876 अपरेंटिस पद प्रस्ताव पर हैं।

विज्ञापन
06:37 PM, 10-Jul-2022

Sarkari Jobs : Railway ICF Apprentice Recruitment

इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल pb.icf.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सभी प्रकार से पूर्ण किए गए आवेदन 26 जुलाई को शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 

05:37 PM, 10-Jul-2022

Govt Jobs : Railway Bharti 2022

 यह भर्ती रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF, चेन्नई) के लिए होने जा रही है। रेलवे आईसीएफ, चेन्नई ने नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

04:31 PM, 10-Jul-2022

Sarkari Naukri Result Live 2022: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी भर्ती

10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन सरकारी भर्ती निकली है। भारतीय रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं के लिए 876 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। 

03:38 PM, 10-Jul-2022

Sarkari Naukri : 10 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है।

02:27 PM, 10-Jul-2022

Govt JOb 2022: ऐसे करें आवेदन 

जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंक की नौकरी के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

02:02 PM, 10-Jul-2022

सरकारी नौकरी 2022:  इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में 200 से अधिक पदों पर भर्ती

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 

01:36 PM, 10-Jul-2022

IB Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

  • एसीआईओ I: 70 पद
  • एसीआईओ II: 350 पद
  • जेआईओ I: 70 पद
  • जेआईओ II: 142 पद
  • एसए: 120 पद
  • हलवाई कम कुक: 9 पद
  • केयरटेकर: 5 पद

12:45 PM, 10-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022 : इतनी है रिक्त पदों की संख्या

इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 766 निर्धारित की गई है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO), सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA), और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

11:41 AM, 10-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन

इंटेलिजेंस ब्यूरो में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि मंत्रालय ने आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त, 2022 को निर्धारित की है।

11:01 AM, 10-Jul-2022

Sarkari Naukri: आईबी में युवाओं के लिए नौकरी का मौका

इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय विभाग ने ग्रुप बी और सी के बंपर पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं। 

10:24 AM, 10-Jul-2022

ITBP SI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास और सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

09:48 AM, 10-Jul-2022

Govt Job 2022: भर्ती का विवरण

बता दें कि इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 37 निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन पीईटी, पीएसटी और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

09:25 AM, 10-Jul-2022

सरकारी नौकरी 2022: इस तारीख से करें आवेदन

भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस बल की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 16 जुलाई, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है।

09:08 AM, 10-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे कर सकेंगे आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 


 

08:38 AM, 10-Jul-2022

Sarkari Naukri Result Live 2022: आईबी, आईटीबीपी समेत विभिन्न विभागों में हो रही भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस बल (ITBP) ने सब इंस्पेक्टर ओवरसियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती ग्रुप बी ( Non-Gazetted) के पदों के लिए है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें