10:31 AM, 24-Aug-2022
Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता
फार्मासिस्ट : उम्मीदवार के पास उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल से पंजीकृत फार्मासिस्ट का डिप्लोमा होना चाहिए।
जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल : उम्मीदवार को राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का पूरा ज्ञान होना चाहिए। यदि उम्मीदवार ने हिंदी में हाई स्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, तो उसे रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करना होगा।