फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Naukri 2022 Live: रक्षा मंत्रालय समेत देश के विभिन्न विभागों में हो रही बंपर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करना होगा आवेदन

Sat, 19 Mar 2022 06:16 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 (सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:16 PM, 19-Mar-2022

सरकारी नौकरी: CGPSC Recruitment 2022 के लिए आयु-सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 01/01/2022 को 25 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के निवासियों को अधिकतम आयु-सीमा 35 वर्ष में 5 वर्ष की छूट दी गई है। अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मिलने वाली सभी छूट मिलाकर भी अधिकतम आयु-सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

05:07 PM, 19-Mar-2022

Sarkari Naukri Live: शैक्षणिक योग्यता 

सीजीपीएससी के चिकित्सा विशेषज्ञ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के डिग्री, डिप्लोमा का भारतीय चिकित्सा परिषद या छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के मेडिकल काउंसिल में पंजीयन होना अनिवार्य है। 
 

03:57 PM, 19-Mar-2022

Govt Jobs Update: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च, 2022 से कर पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
02:49 PM, 19-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: छत्तीसगढ़ पीएससी में चिकित्सा विशेषज्ञ के 458 पदों पर भर्तियां

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने भर्ती से संबंधित अधिसूचना जारी की है इस भर्ती के माध्यम से सीजीपीएससी चिकित्सा विशेषज्ञ के कुल 458 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। 

12:59 PM, 19-Mar-2022

सरकारी नौकरी 2022 : 76 पदों पर होंगी भर्तियां

इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 76 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), क्लास-1 के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400, एससी वर्ग को 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
12:29 PM, 19-Mar-2022

सरकारी नौकरी: इस तारीख तक कर लें आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख 12 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

11:43 AM, 19-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: हिमाचल पीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकालीं भर्तियां

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिन उम्मीदवारों को इस पद पर जारी भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

10:55 AM, 19-Mar-2022

Sarkari Naukri: पात्रता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास में कंप्यूटर और टाइपिंग का पूर्ण ज्ञान एवं इसी से संबंधित कार्य में कम-से-कम एक वर्ष का अनुभव जरूरी है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन को 12 से 18 तारीख के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। 

10:15 AM, 19-Mar-2022

Sarkari Result Naukri 2022 Live: रक्षा मंत्रालय समेत देश के विभिन्न विभागों में हो रही भर्तियां

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से एलडीसी, स्टोरकीपर- II और सिविल ट्रेड इंस्ट्रक्टर आदि के 52 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें