नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकाली हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से ही शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 9 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को इन नौकरियों पर आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इन 1500 रिक्तियों में से 800 रिक्तियां फिटर के पदों के लिए है। जबकि, 500 रिक्तियां इलेक्ट्रिशियन की हैं। 100 रिक्तियां वेल्डर और 100 रिक्तियां मोटर मशीन के पदों के लिए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के नौकरी पाने का इंतजार अब खत्म होने को है। डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2020 की परीक्षा की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। ये बहुप्रतीक्षित परीक्षाएं अब 25 जून से शुरू होंगी। परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन किया जाना है। इस भर्ती के तहत कुल 710 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। प्रवेश पत्र 20 जून के बाद जारी किए जाएंगे।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
ओडिशा पुलिस भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी हुई है। 721 सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 22 जून से होगी। इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना को अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in के जरिए पढ़ सकते हैं। पहली बार ओडिशा पुलिस बोर्ड ने अधिसूचित पदों के लिए ट्रांसजेंडर की भर्ती की अनुमति दी है। जनरल ड्यूटी और कम्युनिकेशन के पद भरे जाएंगे। इस पुलिस भर्ती अभियान के माध्यम से 477 एसआई और 244 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी संभावित तारीख 15 जुलाई हो सकती है। इस भर्ती अभियान के लिए संभावित रूप से परीक्षा अगस्त में आयोजित हो सकती है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें