फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली सरकारी भर्तियां

Mon, 27 Sep 2021 05:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Latest Govt Job News Sarkari Naukri Live 2021: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:28 PM, 27-Sep-2021

Sarkari Jobs : पंजाब पुलिस भर्ती पात्रता मापदंड, शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के आवेदकों के लिए आवश्यक न्यूनतम शिक्षा योग्यता के अनुसार, ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे पंजाब पुलिस टीएसएस कैडर रिक्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही उम्मीदवारों ने अपने मैट्रिक स्तर पर पंजाबी को एक विषय के रूप में पास किया हो। हालांकि, 01/01/2021 के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम न हो और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। उसके पास किसी अन्य देश की नागरिकता/ स्थायी निवास/ ग्रीन कार्ड नहीं होना चाहिए। 

04:24 PM, 27-Sep-2021

Sarkari Vacancy: पंजाब पुलिस टीएसएस कैडर पदों के लिए रिक्तियों का विवरण

पद श्रेणी    रिक्तियों की संख्या सामान्य    महिला
  • सामान्य श्रेणी (जीसी)    688    273
  • अनुसूचित जाति (एससी)    280    187
  • पिछड़ा वर्ग (बीसी)    141    93
  • भूतपूर्व सैनिक (सामान्य)    70    93
  • भूतपूर्व सैनिक (अनुसूचित जाति)    94    0
  • भूतपूर्व सैनिक (बीसी)    47    0
  • पुलिस कर्मियों के वार्ड    31    15
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)    164    70
  • स्वतंत्रता सेनानी    16    7
  • खेल (जीसी)    23    24
  • खेल (एससी)    24    0
  • कुल    1578    762
ग्रैंड टोटल    2340     -

03:25 PM, 27-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021: पंजाब पुलिस टीएसएस कैडर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन

पंजाब पुलिस टीएसएस कैडर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 सितंबर, 2021 से शुरू हुई थी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2021 तय की गई है। पंजाब पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। पंजाब पुलिस के 2340 टीएसएस कैडर पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना डाउनलोड करने का लिंक यहां दिया गया है। भर्ती के लिए सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
02:19 PM, 27-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021: पंजाब पुलिस में भर्तियों के लिए आवेदन

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर 2340 टीएसएस कैडर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पंजाब पुलिस द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना 09 सितंबर, 2021 को जारी की गई है।  

01:28 PM, 27-Sep-2021

Punjab Police Constable Recruitment 2021

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के तहत पुलिस महकमे ने टेक्नीकल एंड सपोर्ट सर्विसेज (TSS) कैडर के पदों के लिए कुल 2340 रिक्तियों की घोषणा की है। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, शुल्क, पात्रता मानदंड, रिक्ति विवरण, वेतनमान, और पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के बारे में अन्य विवरणों के लिए यहां विस्तार से बताया गया है।

विज्ञापन
12:34 PM, 27-Sep-2021

Sarkari Naukri: NHPC इंडिया की भर्ती

नेशनल हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीनियर मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर, जेई (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) और सीनियर अकाउंटेंट के पदों के लिए कुल 173 रिक्तियां उपलब्ध हैं।  

11:40 AM, 27-Sep-2021

Govt Jobs: इस सूबे में निकली संगणक के पदों पर भर्ती

राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) एक लिखित परीक्षा के माध्यम से 250 संगणक (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती करेगा। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 08 अक्तूबर, 2021 तक आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास गणित या अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर में डिप्लोमा धारक होना चाहिए। 

10:47 AM, 27-Sep-2021

Sarkari Naukri: CGPSC द्वारा प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के अधीन संस्थानों में प्रोफेसर के 595 पदों पर नियुक्ति के लिए शोध या शिक्षण में 10 साल के अनुभव के साथ शोध क्षेत्र में काम के रिकॉर्ड के साथ पीएचडी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार 12 अक्तूबर, 2021 तक आवेदन करने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

10:25 AM, 27-Sep-2021

Sarkari Naukri: CGPSC द्वारा प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के 595 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर, 2021 को दोपहर 12 बजे से आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर शुरू होगा।

09:57 AM, 27-Sep-2021

Sarkari Job 2021: DRDO CAIR की जेआरएफ भर्ती

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड रोबोटिक्स (CAIR) में जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन 18 और 19 अक्तूबर को होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को शुरू में दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र jrfcair2021@gmail.com पर 08 अक्तूबर, 2021 तक भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

09:44 AM, 27-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली सरकारी भर्तियां

आज हम आपको उन नई सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें