फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2023 Live: एसईआर एनएचपीसी सहित इन विभागों में मिलेंगी नौकरियां, बस ऐसे करना होगा आवेदन

Wed, 11 Jan 2023 10:01 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे, एनएचपीसी सहित कई विभागों में नौकरियों का मौका है। जहां आवेदन करने के बाद योग्य उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी। 
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:00 PM, 11-Jan-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: WBJS के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
  2. कैंडिडेट्स कॉर्नर सेक्शन के तहत 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
  3. व्यक्तिगत और संपर्क विवरण का उपयोग करके फॉर्म भरें और अपना एनरोलमेंट नंबर जनरेट करें।
  4. नामांकन संख्या पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  5. परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरें।
  6. दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

09:02 PM, 11-Jan-2023

WBPSC Jobs : WBJS Exam 2022 Registration Begins

पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा भर्ती अभियान का उद्देश्य पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के तहत कुल 29 रिक्तियों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार, पद के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को उसी वेबसाइट के माध्यम से 'एक बार पंजीकरण' योजना के अनुसार खुद को नामांकित करना आवश्यक है। जो लोग पहले से ही उसी वेबसाइट wbpsc.gov.in के माध्यम से नामांकन कर चुके हैं, उन्हें एक बार फिर से नामांकन करने की आवश्यकता नहीं है।

08:02 PM, 11-Jan-2023

Govt Jobs WBPSC WBJS Exam 2022

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर 31 जनवरी, 2023 को दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आठ फरवरी से 15 फरवरी, 2023  तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। 

विज्ञापन
07:17 PM, 11-Jan-2023

Sarkari Exam Result SBI PO Prelims अंकों की गणना कैसे की जाएगी?

भारतीय स्टेट बैंक की परिवीक्षाधीन अधिकारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर श्रेणीवार योग्यता सूची तैयार की जाएगी। कोई अनुभागीय कट-ऑफ नहीं होगा। प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों की संख्या के 10 गुना (लगभग) उम्मीदवारों को उपरोक्त योग्यता सूची के शीर्ष से मुख्य परीक्षा के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

06:30 PM, 11-Jan-2023

Govt Exam Result SBI PO Prelims Result जल्द

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परिणाम के साथ कट ऑफ स्कोर भी जारी किया जाएगा। यह भर्ती अभियान संगठन में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1673 रिक्त पदों को भरेगा। परिणाम की घोषणा जल्द ही एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
05:26 PM, 11-Jan-2023

Govt Jobs Result SBI PO Prelims Result जल्द

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जाने वाले हैं। हालांकि, एसबीआई द्वारा पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की तारीख जारी नहीं की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परिणाम जनवरी 2023 में ही घोषित किया जाना है। 

04:37 PM, 11-Jan-2023

Govt Exam Jharkhand CDPO Recruitment Exam Pattern Changed

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि झारखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी सेवा/संवर्ग (भर्ती, पदोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें) (संशोधन) नियमावली, 2022 के गठन की स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट सचिव वंदना डडेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सीडीपीओ की भर्ती में बदलाव में सामान्य अध्ययन के लिए दो पेपर शामिल हैं। प्रत्येक में 150 अंकों के एक पेपर के बजाय अब 100 अंक का पेपर होगा। उन्होंने कहा कि अब साक्षात्कार भी 100 अंकों का होगा।

03:39 PM, 11-Jan-2023

Govt Jobs Jharkhand CDPO Recruitment

झारखंड सरकार ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) की भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया।  

02:32 PM, 11-Jan-2023

BECIL recruitment 2023

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

02:11 PM, 11-Jan-2023

South Central Railway Recruitment 2023

रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं के लिए चार हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप के लिए की जाएगी।

01:25 PM, 11-Jan-2023

TSPSC Recruitment 2023

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर,लाइब्रेरियन और अन्य पदों पर भर्ती के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जिसके तहत सरकारी डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चरर), फिजिकल डायरेक्टर और लाइब्रेरियन के 544 पद भरे जाएंगे।
 

12:55 PM, 11-Jan-2023

JEE Main 2023

जेईई मेन के पहले चरण के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी अंतिम दिनों में आवेदन कर रहे हैं। अब तक जनवरी परीक्षा के लिए आठ लाख 25 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन के लिए आखिरी मौका गुरुवार , 12 जनवरी को रात 11 बजे तक है।

12:03 PM, 11-Jan-2023

UPSC NDA NA, CDS 1 Registration

 संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एनडीए-एनए और सीडीएस-1 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपने ऑनलाइन आवेदन भर और जमा कर सकते हैं। पहले इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2023 तक ही थी। लेकिन अब इसे 12 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया गया है। 

 

11:06 AM, 11-Jan-2023

MPPSC SFS Registration 2023

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) और राज्य वन सेवा परीक्षा (SFS) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आज से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख नौ फरवरी 2023 है।  इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा। आवेदन सुधार विंडो 11 फरवरी तक खुली रहेगी।

08:12 AM, 11-Jan-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: एसईआर एनएचपीसी सहित इन विभागों में मिलेंगी नौकरियां, बस ऐसे करना होगा आवेदन

South Eastern Railway Recruitment: दक्षिण पूर्व रेलवे में 1785 पदों पर अप्रेटिंस की भर्ती निकली है।  उम्मीदवारों का चयन अकादमिक मेरिट के आधार पर होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें