डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के 2003 पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस नौकरी के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
विषयवार शिक्षक पदों का विवरण
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग जल्द ही राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों के 2,003 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यूपीएचईएससी, 47 विषयों की परीक्षा 30 अक्टूबर, 6 नवंबर, 14, 28 और 12 दिसंबर को आयोजित करेगी। वहीं योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दिसंबर से शुरू होंगे।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में कौन-कौन सी नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां amarujala.com पर आपको नई नौकरियों के बारे में बताया जा रहा है। नई नौकरियों की आवेदन तिथि से लेकर शैक्षणिक योग्यता एवं आवेदन की आखिरी तारीख तक के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें। सरकारी नौकरियों के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें।