फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: एम्स दिल्ली के 416 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, आज आवेदन का अंतिम मौका

Fri, 28 May 2021 08:32 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: भारतीय वायु सेना में निकली हैं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:31 PM, 28-May-2021

CMRL Recruitment 2021 : 04 जून से पहले तक भेज सकते हैं आवेदन

सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक)  के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से 04 जून तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं। आवेदन डाक/कोरियर द्वारा निम्नलिखित पते भेजे जा सकते हैं।  
संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर), 
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड, 
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग, 
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु, 
चेन्नई - 600107 

08:27 PM, 28-May-2021

CMRL Recruitment 2021: वेतन 90 हजार से दो लाख तक

प्रति माह समेकित वेतन
  • महाप्रबंधक (निर्माण और ट्रेक) : ₹1,50,000- से ₹1,90,000 
  • अतिरिक्त महाप्रबंधक (सुरक्षा, विधि, क्यूए/क्यूसी) : ₹1,20,000 
  • उप महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) : ₹90,000
     

07:34 PM, 28-May-2021

Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के  पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
06:12 PM, 28-May-2021

Govt Vacancy: एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने आपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित युवाओं को बरन जिले में एफएलसीसी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India) की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

05:42 PM, 28-May-2021

महिला और बाल विकास विभाग भर्ती : महत्वपूर्ण तिथियां एवं पदों का विवरण

महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती शुरू हुई है। 

महत्वपूर्ण तिथियां
  1. आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 अप्रैल, 2021
  2. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 31 मई, 2021

पदों का विवरण
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - 70
  • आंगनबाड़ी सहायक कार्यकर्ता  - 153
इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 223 है। 

विज्ञापन
04:30 PM, 28-May-2021

Govt Jobs : वित्त मंत्रालय में नौकरियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल रहीं हैं। 53 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए 07 जून, 2021 अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

03:53 PM, 28-May-2021

सरकारी भर्ती : आठवीं और दसवीं पास को यहां सीधे मिल रही हैं नौकरियां 

महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती शुरू हुई है। महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

03:32 PM, 28-May-2021

नौकरी अपडेट : केंद्र सरकार के मंत्रालय में मिल रहीं 24 लाख रुपये वेतन वाली नौकरियां

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल रहीं हैं। दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रिकवरी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।वित्त मंत्रालय में रिक्त 53 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

03:18 PM, 28-May-2021

सरकारी जॉब : पे-स्केल सालाना छह से नौ लाख रुपये तक रहेगा

एलआईसी एचएफएल में रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 24 मई, 2021 से हो गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन के लिए आखिरी तारीख 07 जून, 2021 तय की गई है। एसोसिएट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों का पे-स्केल सालाना छह से नौ लाख रुपये तक रहेगा। एलआईसी एचएफएल में निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सोशल वर्क या रूरल मैनेजमेंट में न्यूनतम 55 फीसदी मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री का होना जरूरी है। बता दें कि इस नौकरी के लिए कार्यस्थल दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, भोपाल, मुंबई रहेंगे। 

02:30 PM, 28-May-2021

LIC Recruitment 2021: एलआईसी में नौकरी का मौका

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन यानी जीवन बीमा निगम (LIC) के उपक्रम एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) में कई पदों पर भर्ती निकाली है। एलआईसी एचएफएल भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवार नौ लाख रुपये सालाना के वेतन पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत एलआईसी एचएफएल में रिक्त एसोसिएट ऑफिसर्स के छह पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जीवन बीमा निगम के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। 

01:30 PM, 28-May-2021

सरकारी नौकरी: सीनियर रेजिडेंट के 416 पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

एम्स नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 416 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 11 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 मई (शाम 5 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बता दें अभी तक परीक्षा की तिथि का एलान नहीं किया गया है। हालांकि अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

12:18 PM, 28-May-2021

Sarkari Jobs: पीएसपीसीएल के विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 2632 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट लाइनमैन, रेवेन्यू ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, क्लर्क और असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। 31 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर pspcl.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

11:19 AM, 28-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: एम्स जोधपुर में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने 2021 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एम्स जोधपुर ने जुलाई सत्र के लिए सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना को भी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर पढ़ सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है। 

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

10:11 AM, 28-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन में निकलीं हैं बंपर नौकरियां

भारत सरकार (रेलवे मंत्रालय) के उपक्रम, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ने 1074 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती जूनियर मैनेजर के 101, एग्जीक्यूटिव के 442 और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 521 पदों पर की जाएगी हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

09:26 AM, 28-May-2021

Sarkari Job: कर्नाटक पुलिस में कांस्टेबल बनने का मौका, 25 जून तक करें आवेदन

कर्नाटक पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए 4000 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी कर्नाटक पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट rec21.ksp-online.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

09:02 AM, 28-May-2021

Sarkari Jobs: चिकित्सा पदाधिकारियों के पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

बीटीएससी यानी बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 6338 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 4 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आयोग द्वारा अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

08:30 AM, 28-May-2021

Sarkari Vacancy: रेलवे के इन पदों पर होंगी भर्तियां

कुल पद - 80

  • नर्सिंग अधीक्षक - 31 पद
  • अस्पताल सहायक - 26 पद
  • सामान्य कर्तव्य चिकित्सा अधिकारी (जीडीएमओ) - 16 पद
  • विशेषज्ञ चिकित्सक - 3 पद
  • फार्मासिस्ट - 02
  • स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक - 01 पद
  • प्रयोगशाला सहायक - 01 पद

08:00 AM, 28-May-2021

Govt Job: अस्पताल सहायक, चिकित्सक के पदों पर होंगी नियुक्तियां

रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दक्षिण मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अस्पताल सहायक, विशेषज्ञ चिकित्सक, जीडीएमओ समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 80 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 22 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10वीं पास से लेकर एमबीबीएस तक की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट  scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर, सभी दस्तावेजों के साथ contractmedicalhyb@gmail.com पर ईमेल करना होगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

07:45 AM, 28-May-2021

सरकारी नौकरी: गेट 2021 क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कार्यकारी प्रशिक्षुओं के पदों पर भर्ती निकाली है। जारी अधिसूचना के तहत इंजीनियरिंग क्षेत्र के युवाओं से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 21 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक साइट ntpccareers.net के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती गेट 2021 स्कोर के जरिए की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

07:30 AM, 28-May-2021

LIVE: एम्स दिल्ली के 416 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, आज आवेदन का अंतिम मौका

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्राउंड ड्यूटी समेट 334 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक 1 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन वायुसेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी) 2021 के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों की नियुक्ति फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में बतौर कमीशन ऑफिसर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें