LIVE Sarkari Naukri 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।वहीं आईबीपीएस ने अधिसूचना जारी कर भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि सच्ची लगन, मेहनत के साथ अगर रिक्तियों की जानकारी सही समय पर मिल जाए तो नौकरी पाना बेहद आसान है। यही कारण है कि amarujala.com हर रोज आपको सरकारी लाइव के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा निकालीं गई नौकरियाें की जानकारी देता है। यहां पदों का विस्तृत विवरण, अधिसूचना की लिंक आदि भी बताया जाता है। पढ़िए...
पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर ((PRSC) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां साइंटिस्ट, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर के पदों के लिए हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 5 है।
पीआरएससी भर्ती 2021 की रिक्तियों का विवरण
साइंटिस्ट- 1 पद
मल्टी टास्किंग एक्जीक्यूटिव- 1 पद
प्रोग्रामर - 1 पद
वेब एप्लिकेशन डेवलपर - 2 पद
आईसीजी सहायक कमांडेंट अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल ड्यूटी के 40 पदों को भरा जाएगा। वहीं, तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) अधिकारियों के 10 पदों भर भर्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि आईसीजी की ये रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
पदों का विवरण
जनरल ड्यूटी - 40 पद
तकनीकी (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल) - 10 पद
प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB) में उपस्थित होने के लिए योग्य उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र 20 जुलाई से जारी
भारतीय नौसेना के रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन अंकों की वरीयता के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों का एसएससी साक्षात्कार 21 जुलाई से बंगलुरू/भोपाल/विशाखापत्तनम और कोलकाता में अस्थाई रूप से होगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल (सीएपीएफ) के लिए सब इंसपेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर-2 की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 12 जुलाई को प्रस्तावित थी। इसके अलावा आयोग ने 1 से 20 जुलाई के बीच होने वाली एमटीएस पेपर-1 2020 की परीक्षा को भी कुछ समय के लिए टाल दिया है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।