फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: आयोग ने 500 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं भर्तियां, 5 अगस्त तक करें आवेदन

Thu, 22 Jul 2021 07:52 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत के साथ-साथ सही अवसर की भी जरूरत होती है। इसलिए अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर विभिन्न विभागों द्वारा निकालीं गईं नौकरियाें की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह लाइव खबर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। पढ़िए...

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:31 PM, 22-Jul-2021

सरकारी नौकरी लाइव : डीडीए में मिल रहीं नौकरियां

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में ऊंचे पद पर शानदार नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने निदेशक (वित्त विभाग) पद के लिए - 1 रिक्ति और वित्तीय सलाहकार (आवास विभाग) पद के लिए - 1 रिक्ति की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत नियम और शर्तों के लिए डीडीए की वेबसाइट www.dda.org.in देखें। 

06:42 PM, 22-Jul-2021

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती के तहत राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर आवेदन के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है।

05:59 PM, 22-Jul-2021

Govt Job : उत्तराखंड लेखपाल भर्ती का विवरण 

  1. ऊधमसिंह नगर - 56
  2. हरिद्वार - 35
  3. देहरादून - 29
  4. नैनीताल - 26
  5. चंपावत - 01

विज्ञापन
05:25 PM, 22-Jul-2021

उत्तराखंड पटवारी के लिए यहां देखे जिलेवार पदों का विवरण

  1. पौड़ी गढ़वाल - 79
  2. अल्मोड़ा - 50
  3. टिहरी - 45
  4. पिथौरागढ़ - 38
  5. उत्तरकाशी - 38
  6. नैनीताल - 27
  7. चमोली - 26
  8. चंपावत - 23
  9. बागेश्वर - 18
  10. रुद्रप्रयाग - 13
  11. देहरादून - 9

03:50 PM, 22-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE : पटवारी और लेखपाल के पदों पर 21 वर्ष से अधिक आयु वाले करें आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती के तहत राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें पटवारी के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
02:52 PM, 22-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE : पटवारी और लेखपाल के पदों पर करें आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया https://sssc.uk.gov.in/ पर शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर की जाएगी।

01:53 PM, 22-Jul-2021

Sarkari Vacancy: लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए किया जाएगा आमंत्रित

भारतीय सेना के विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षाण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

12:47 PM, 22-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय सेना के पदों पर ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट https://www.jointerritorialarmy.gov.in/  पर जाएं।
  • होम पेज पर प्रादेशिक सेना अधिकारी भर्ती नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक विवरणों दर्ज करें।
  • एक बार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जनरेट हो जाने पर आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • अपनी नवीनतम तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन प्रतिलिपि अपलोड करें।
  • 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ शुल्क भुगतान की एक प्रति डाउनलोड करें।

11:47 AM, 22-Jul-2021

Sarkari Jobs: 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

भारतीय सेना द्वारा निकालीं गई भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की 19 अगस्त 2021 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना चाहिए। 

10:43 AM, 22-Jul-2021

Govt Jobs: गैर विभागीय अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

भारतीय सेना के प्रादेशिक सेना विभाग ने गैर-विभागीय अधिकारियों की भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।चयनित आवेदकों को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

10:07 AM, 22-Jul-2021

सरकारी नौकरी: लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) के विभिन्न पदों पर आवेदकों की भर्त लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

09:28 AM, 22-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • सीनियर टेक्निकल ऑफिसर: 5 पद
  • स्टेनोग्राफर: 3 पद
  • तकनीकी सलाहकार- (होम्योपैथी): 3 पद
  • सलाहकार (प्रशासन): 3 पद
  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर: 2 पद
  • सलाहकार (लेखाकार): 1 पद
  • सलाहकार (आईटी): 1 पद
  • कानूनी अधिकारी (सलाहकार): 1 पद
  • निजी सचिव: 1 पद

09:02 AM, 22-Jul-2021

Sarkari Jobs: बीईसीआईएल ने विभिन्न पदों पर निकालीं हैं भर्तियां

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली के कार्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 9 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की भर्ती कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर की जाएगी।

08:29 AM, 22-Jul-2021

Sarkari Vacancy: 19 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 20.07.2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 19.08.2021
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी पाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

08:00 AM, 22-Jul-2021

Govt Job: ऐसे करें आवेदन

  • भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट https://appost.in/gdsonline/ या https://indiapost.gov.in पर जाएं।
  • खुद को पंजीकृत करें।
  • आवेदन शुल्क ₹100 का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र भरें, अपने दस्तावेज अपलोड करें और पोस्ट वरीयता जमा करें।

07:47 AM, 22-Jul-2021

सरकारी नौकरी: 18 वर्ष से अधिक आयु वाले कर सकते हैं आवेदन

भारतीय डाक के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए 20 जुलाई 2021 कोे अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आवेदन हेतु सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया निशुल्क है।

07:25 AM, 22-Jul-2021

LIVE: आयोग ने 500 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं भर्तियां, 5 अगस्त तक करें आवेदन

भारतीय डाक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 19 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम), डाक सेवक के 2357 पदों पर की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें