फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों में भर्ती आवेदन शुरू

Tue, 20 Jul 2021 06:44 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो सरकारी मिलना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज लीहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...

विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:23 PM, 20-Jul-2021

रक्षा मंत्रालय की भर्ती : 444 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

रक्षा मंत्रालय ने कुल 444 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की है। मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है, जिसके अनुसार, भर्ती विज्ञापन 41 फील्ड गोला बारूद डिपो में ट्रेड्समैन मेट, जेओएस, एमएस, एमटीएस और फायरमैन के पदों के लिए है।

05:28 PM, 20-Jul-2021

एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

बता दें कि 235 पदों के लिए एमपीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा की अधिसूचना 2020 में जारी की गई थी। कोरोना महामारी के कारण परीक्षा को टालना पड़ा था। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रीलिम्स परीक्षा के पैटर्न में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर I सामान्य अध्ययन में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और इसी तरह पेपर II सामान्य अध्ययन योग्यता को होगा, जिसमें दो घंटे लंबी परीक्षा होगी और इसमें 200 अंकों के प्रश्न होंगे। 

04:27 PM, 20-Jul-2021

एमपीपीएससी : नवंबर में होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को फिर मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना रहेगा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की ओर से 23 नवंबर से 28 नवंबर, 2021 तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी प्रस्तावित है। राज्य सेवा परीक्षा तीन राउंड - प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड में आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
03:56 PM, 20-Jul-2021

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई को होगी

एमपीपीएससी राज्य सेवा 2021 प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे अपने प्रवेश पत्र यहां आधिकारिक वेबसाइट – mppsc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

02:41 PM, 20-Jul-2021

Sarkari Vacancy: ये है डायरेक्ट लिंक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश द्वारा निकालीं गई भर्तियां के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
01:38 PM, 20-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 18 वर्ष से अधिक आयु वाले कर सकते हैं आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का बी.एससी (नर्सिंग) पास के साथ यूपी नर्स और मिडवाइफ काउंसिल से नर्स और मिडवाइफरी के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

12:34 PM, 20-Jul-2021

Sarkari Jobs: 28 जुलाई से कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 28 जुलाई, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 17 अगस्त, 2021

11:32 AM, 20-Jul-2021

Govt Jobs: 797 पदों पर हो रही हैं भर्तियां

एनएचएम यूपी यानी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 797 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है।  एनएचएम यूपी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:22 AM, 20-Jul-2021

सरकारी नौकरी: आवेदकों को मिलेगा 69100 रुपये तक का वेतन

एसएससी जीडी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को स्तर 3 का वेतन यानी 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक मिल सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

09:30 AM, 20-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 30 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि - 17 जुलाई, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख - 31 अगस्त, 2021
  • ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 2 सितंबर, 2021
  • ऑफलाइन चालान की आखिरी तारीख - 4 सितंबर 2021
  • ऑफलाइन चालान की फीस - 7 सितंबर, 2021

09:00 AM, 20-Jul-2021

Sarkari Jobs: एसएससी ने 25,271 पदों पर निकालीं हैं नौकरियां

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अधिसूचना जारी कर रिक्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के लिए भर्तियां निकालीं हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए 25,271 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:41 AM, 20-Jul-2021

Sarkari Vacancy: ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • खुदकी प्रोफाइल बनाएं।
  • लॉग-इन करें।
  • वर्तमान अवसर पर क्लिक करें।
  • "लागू करें" बटन पर क्लिक करें।
  • पोस्ट का चयन करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

08:01 AM, 20-Jul-2021

Govt Job: दसवीं कक्षा के आधार पर होगा आवेदकों का चयन

भारतीय नौसेना के पदों पर आवेदकों को दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शार्टलिस्टेड आवेदकों की भर्ती लिखित परीक्षा और पीएफटी के आधार पर की जाएगी। बता दें कि राज्य वार तरीके से रिक्तियों को आवंटित करने की वजह से कट-ऑफ अंक एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न हो सकते हैं।

07:45 AM, 20-Jul-2021

सरकारी नौकरी: मैट्रिक पास करने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

भारतीय नौसेना द्वारा निकालीं गईं भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। आवेदकों का जन्म 01 अप्रैल, 2001 से 30 सितंबर, 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।

07:22 AM, 20-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और राज्य सरकारों के कई विभागों में भर्ती जारी

भारतीय नौसेना ने नाविक एमआर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती कुल 350 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी (पुरुष) नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2021 निर्धारित की गई है। बता दें कि नाविक की कुल 350 पदों के लिए, लगभग 1750 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) के लिए बुलाया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें