LIVE Sarkari Naukri 2021: राजस्थान पुलिस विभाग, एनएचएम और भारतीय तटरक्षक ने विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस विभाग में बंपर भर्तियां निकालीं हैं। बता दें कि कोरोना काल में हर व्यक्ति सरकारी नौकरी खोज रहा है। ऐसे में एक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियाें की संख्या बढ़ना स्वभाविक है। लेकिन अगर सही अवसर मिल जाए तो सरकारी नौकरी पाना आसान है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए...
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है। सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। जनरल अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये रखी गई है। जबकि, ओबीसी, एससी एवं एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।
सीमा सुरक्षा बल ने सभी अस्पतालों में जीडीएमओ और स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए 21 जून से 30 जून तक वॉक-इन-इंटरव्यू होगा। कुल रिक्तियों की संख्या 89 है। जिसमें से 27 स्पेशलिस्ट और 62 जीडीएमओ पदों के लिए है। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो स्पेशलिस्ट के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा मांगा गया है। वहीं, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के लिए एमबीबीएस की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही इंटर्नशिप अनुभव भी होना चाहिए। स्पेशलिस्ट पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 85,000 रुपये वेतन और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 75,000 रुपये वेतन मिलेगा।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है। सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। जनरल अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये रखी गई है। जबकि, ओबीसी, एससी एवं एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।
भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा), यांत्रिक (मैकेनिकल), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) और यांत्रिक (इलेक्ट्रोनिक्स) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
एनएचएम के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 12,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।