सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को 20 जुलाई तक सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आपको बता दें कि सेना भर्ती रैली का आयोजन 1 एडीएसआर ग्राउंड (अपोजित फ्लाइंग क्लब, पटियाला संगरूर रोड), पटियाला में 6 अगस्त से किया जाएगा।
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, मनसा, संगरूर और पटियाला के युवाओं के लिए भारतीय सेना द्वारा 6 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक भर्ती रैली का आयोजन किया है। चयनित आवेदकों की नियुक्ति सिपाही जीडी, सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर की जाएगी।