फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2021: जानिए कहां-कहां निकलीं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन

Thu, 15 Jul 2021 08:54 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपकी लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है।

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:51 PM, 15-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों में सेना भर्ती रैली

हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नौर जिलों के उम्मीदवारों के लिए 2 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पृथ्वी सैन्य स्टेशन, एवेरीपट्टी, रामपुर बुशर, शिमला में किया जाएगा।

 

08:29 PM, 15-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: बीएसएफ में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भर्ती 2021 फिर से शुरू हो गई है। आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 285 विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों का विवरण आपके लिए नीचे दिया जा रहा है। अभ्यर्थी आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के जरिए कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक मानदंडों को पूरा करना होगा, तभी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो पहले ही खुल चुकी है और 26 जुलाई तक आवेदन का मौका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन नौकरियों के लिए आवेदन नहीं किया है, तय वक्त से पहले हर हाल में अपना आवेदन कर लें।
 

07:50 PM, 15-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: गेल में निकली हैं बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

गेल (इंडिया) लिमिटेड में बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां मैनेजर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर और ऑफिसर पदों के लिए निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए गेल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फौरन आवेदन कर सकते हैं। गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com है। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी https://gailonline.com/CRApplyingGail.html के जरिए आवेदन कर सकते हैं। गेल में निकली कुल रिक्तियों की संख्या 220 है। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

 

विज्ञापन
07:05 PM, 15-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने निकाली बंपर नौकरियां, 21 जुलाई तक करें आवेदन

बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या  8853 है। एएनएम में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होंगी। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। एएनएम के ये सारे पद संविदा के आधार पर हैं। इन रिक्तियों के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हुई है और अंतिम तिथि 21 जुलाई है।
 

05:52 PM, 15-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में निकली हैं नौकरियां

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के 14 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई  है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, सीएस एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए पीजीडीएम और एमसीए की डिग्री चाहिए। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए  iitk.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
04:49 PM, 15-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी

 रेलवे भर्ती बोर्ड ने सातवें चरण के पहले स्टेज के सीबीटी एनटीपीसी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  https://rrbbbs.gov.in/ है।

23 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी 7वें चरण की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होगी। इस बार 2.78 लाख अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे जो कि 76 शहरों के 260 केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थी लॉग इन करके अपना ई-कॉल लैटर, एग्जाम सिटी और डेट चेक कर लें। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए गए चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

03:40 PM, 15-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021: 18 अगस्त तक करें आवेदन

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 10 जुलाई, 2021 
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 18 अगस्त, 2021

02:52 PM, 15-Jul-2021

Sarkari Vacancy: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन

  • पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट - चयनित आवेदकों को 25,500 से 81,100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - अभ्यर्थियों को बतौर वेतन 18,000 से 56,900 रुपये दिए जा सकते हैं।

01:40 PM, 15-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE : पंजाब पोस्टल सर्कल ने निकालीं नौकरियां

पंजाब पोस्टल सर्कल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मेधावी खिलाड़ी भारतीय पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित की गई है।

12:36 PM, 15-Jul-2021

Sarkari Jobs: साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

इसरो के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चसन आवेदन के आधार पर होगा। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी हासिल करने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

11:38 AM, 15-Jul-2021

Govt Jobs: 19 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 05.07.2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19.07.2021.

10:43 AM, 15-Jul-2021

सरकारी नौकरी: जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अधीन विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम की प्रयोगशाला (एसपीएल) के 12 पदों पर की जाएगी।

09:50 AM, 15-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : पटवारी के 5378 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने कुल 5378 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती पटवारी के विभिन्न पदों पर की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

09:04 AM, 15-Jul-2021

Sarkari Jobs: लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा आवेदकों का चयन

यूपीएससी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 500 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इन्हें हल करने के लिए 4 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि 250-250 अंकों की दो परीक्षाएं होंगी। प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

08:31 AM, 15-Jul-2021

Sarkari Vacancy: एमबीबीएस विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

यूपीएससी द्वारा निकाले गए पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का एमबीबीएस की लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा में पास करना अनिवार्य है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

08:00 AM, 15-Jul-2021

Govt Job: 27 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 7 जुलाई, 2021 
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 27 जुलाई, 2021
  • आवेदन वापस लेने की तिथि - 3 अगस्त 2021 से 9 अगस्त 2021
  • परीक्षा की तिथि - 21 नवंबर, 2021

07:45 AM, 15-Jul-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • सेंट्रल हेल्थ सर्विस में जूनियर स्केल पोस्ट - 349
  • रेलवे में असिस्टेंट डिवीजनल मेडिकल ऑफिसर - 300
  • पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 184 
  • एनडीएमसी में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 05

07:30 AM, 15-Jul-2021

Sarkari Naukri Result 2021: जानिए कहां-कहां निकलीं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके जरिए कुल 838 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें