11:42 AM, 13-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : काॅन्स्टेबल के 520 पदों पर होंगी भर्तियां
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पुलिस की कमांडो विंग में कांस्टेबल के 520 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसमें सामान्य वर्ग के 187, एससी के 93, बीसीएस के 72, ईडब्ल्यूएस के 52, बीसीबी के 42, ईएसएम जनरल के 37, ईएसएम बीसीबी के 15, ईएसएम एससी के 11 और ईएसएम बीसीए के 11 पद शामिल हैं।