फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, नौकरी की तलाश कर रहे युवा फौरन करें आवेदन

Fri, 11 Jun 2021 07:33 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड ने सरकारी भर्तिया निकालीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:31 PM, 11-Jun-2021

राजस्थान पुलिस : एसआई के पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू

राजस्थान पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर उप-निरीक्षक (एसआई) और प्लाटून कमांडर (पीसी) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 09 जून से राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 23 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 859 पदों पर चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती की जाएगी।
 

05:59 PM, 11-Jun-2021

ICG Recruitment 2021 : भारतीय तटरक्षक बल में निकलीं नौकरियां

पदनाम श्रेणीवार रिक्त पद कुल
ईडब्ल्यूएस ओबीसी एसटी एससी सामान्य
नाविक (सामान्य ड्यूटी) 26 67 19 40 108 260
नाविक (घरेलू शाखा) 5 17 2 3 23 50
यांत्रिक (मैकेनिकल) 3 6 3 8 20
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल)  2 4 1 6 13
यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) 1 6 7
कुल पद 37 94 21 47 151 350

05:20 PM, 11-Jun-2021

ICG Recruitment 2021 : भारतीय तटरक्षक बल में निकलीं नौकरियां

देश सेवा करने के जज्बे से ओत-प्रोत युवाओं के लिए  बेहतरीन खबर है। अपनी नौकरी के साथ ही मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने के इच्छुक युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने भर्ती शुरू की है और  इसकी अधिसचूना भी जारी की दी हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपनी आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा), यांत्रिक (मैकेनिकल),  यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) और यांत्रिक (इलेक्ट्रोनिक्स) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
04:13 PM, 11-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: केएसपी में निकली हैं बंपर नौकरियां

केएसपी यानी कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल के पदों की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल के पदों पर 4000 रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। 

03:20 PM, 11-Jun-2021

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी : UP Police SI Recruitment 2021

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। उपरोक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2021 है। 
 

विज्ञापन
02:30 PM, 11-Jun-2021

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी : UP Police SI Recruitment 2021

सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में बेहतरीन अवसर है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती की जा रही है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग की ओर से करीब 10 हजार पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

02:06 PM, 11-Jun-2021

Govt Jobs: रेलवे में मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की भर्ती 

मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर कॉन्ट्रेक्ट के तहत सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून, 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।

01:26 PM, 11-Jun-2021

Govt Jobs : कोस्ट गार्ड- यह है निर्धारित योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और भौतिकी के साथ इंटरमीडिएट पास करने वाले अभ्यर्थी नाविक जनरल ड्यूटी के पद पर आवेदन कर सकते हैं। नाविक डीबी के पद पर आवेदन करने के लिए दसवीं पास करना अनिवार्य है। वहीं 10वीं पास करने के साथ इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी यांत्रिक के पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। 

12:32 PM, 11-Jun-2021

सरकारी नौकरी: यह है कोस्ट गार्ड के रिक्त पदों का विवरण

  • नाविक जनरल ड्यूटी - 260
  • नाविक डीबी - 50
  • यांत्रिक मैकेनिकल - 20
  • यांत्रिकी इलेक्ट्रिकल - 13
  • यांत्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 7

11:59 AM, 11-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इंडिया कोस्ट गार्ड ने निकालीं हैं 350 पदों पर भर्तियां

इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए नाविक जीडी और यांत्रिक समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। 2 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

11:04 AM, 11-Jun-2021

Sarkari Jobs: आईबीपीएस- इस आधार पर होगा चयन

10000 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

10:41 AM, 11-Jun-2021

Govt Jobs: आईबीपीएस- इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

  • ऑफिस असिस्टेंट - 5134
  • ऑफिसर स्केल 1 - 3876
  • ऑफिसर स्केल 2 और 3 - 1283

10:00 AM, 11-Jun-2021

Sarkari Naukri LIVE: आईबीपीएस- 10293 पदों पर निकलीं हैं बंपर भर्तियां

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 10293 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 8 जून से शुरू होने वाली आवेदन की प्रक्रिया के जरिए आरआरबी ऑफिसर (स्केल 1, 2, 3) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

09:30 AM, 11-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग- कैसे होगा चयन?

अभ्यर्थी राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

08:58 AM, 11-Jun-2021

Sarkari Vacancy: राजस्थान लोक सेवा आयोग- इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • सब इंस्पेक्टर एपी – 746 पद
  • सब इंस्पेक्टर आईबी – 64 पद
  • प्लाटून कमांडर आरएसी  – 38 पद
  • सब इंस्पेक्टर एमबीसी – 11 पद

08:32 AM, 11-Jun-2021

Sarkari Job: राजस्थान लोक सेवा आयोग- सब इंस्पेक्ट व प्लाटून कमांडर के पदों पर जारी है आवेदन की प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सब इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों की भर्ती कुल 859 पदों पर की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 09 जून, 2021 से शुरू हो कर 29 जून, 2021 तक जारी रहेगी है। 

08:00 AM, 11-Jun-2021

Govt Job: एनएचएम मध्यप्रदेश- यह है महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की प्रक्रिया 1 जून, 2021 से शुरू होकर 22 जून, 2021 तक जारी रहेगी।  बारहवीं पास/ जीएनएम/ बीएससी (नर्सिंग) पास करने वाले अभ्यर्थी एनएचएम मध्य प्रदेश के रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

07:45 AM, 11-Jun-2021

सरकारी नौकरी: एनएचएम के रिक्त पदों पर कैसे होगा चयन?

लिखित परीक्षा के आधार पर आवेदकों का चयन 5215 पदों पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 12,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। बता दें कि इसके लिए आवेदकों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा। 

07:30 AM, 11-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, नौकरी की तलाश कर रहे युवा फौरन करें आवेदन

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्टाप नर्स के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों की भर्ती 5215 पदों पर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhmmp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें