फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां

Thu, 10 Jun 2021 07:25 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: एनएचएम मध्य प्रदेश ने 5000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां निकालीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:20 PM, 10-Jun-2021

सरकारी बैंक भर्ती : इस सूबे में निकलीं जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट की नौकरियां

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कोरोना संकट के बीच नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए दो जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

06:31 PM, 10-Jun-2021

बीआईएस भर्ती 2021 : गेट स्कोर के जरिये वैज्ञानिकों के रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां

  • आवेदकों को उनके गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उसके बाद एक व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की शॉर्ट-लिस्टिंग वैध गेट स्कोर की योग्यता के क्रम में की जाएगी।
  • साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या संबंधित विषय और श्रेणी में रिक्तियों की संख्या के 4 गुना से अधिक नहीं होगी।
  • दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के सफल समापन के बाद ही उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
  • साक्षात्कार की तिथि, समय और स्थान की सूचना ई-मेल द्वारा दी जाएगी। इसे आधिकारिक वेबसाइट www.bis.gov.in पर भी साझा किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां 
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 05 जून, 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 25 जून, 2021
 

05:33 PM, 10-Jun-2021

बीआईएस भर्ती 2021 : गेट स्कोर के जरिये वैज्ञानिकों के रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां

रिक्तियों का विवरण
  • सिविल इंजीनियरिंग -13 पद
  • इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग - 02 पद
  • पर्यावरण इंजीनियरिंग - 02 पद
  • रसायन विज्ञान - 07 पद
  • टेक्सटाइल इंजीनियरिंग - 04 पद
पात्रता मानदंड
बीआईएस भर्ती 2021 के तहत वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई / बीटेक / मास्टर डिग्री पूरी कर ली है, वे पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। 

विज्ञापन
04:40 PM, 10-Jun-2021

बीआईएस भर्ती 2021 : गेट स्कोर के जरिये वैज्ञानिकों के रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां

बीआईएस भर्ती 2021 के तहत भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने वैज्ञानिक के बी श्रेणी के पदों के लिए रिक्त 28 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून, 2021 को या उससे पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाना होगा।

03:58 PM, 10-Jun-2021

सरकारी नौकरी: एनएचएम के 5000 से भी ज्यादा पदों पर जारी है पंजीकरण की प्रक्रिया

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने 5215 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2551 और स्टाफ नर्स के 2664 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 1 जून शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhmmp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
02:47 PM, 10-Jun-2021

Sarkari Naukri LIVE: बिहार स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों पर कौन कर सकता है आवेदन

1 अगस्त 2020 को अनारक्षित (पुरुष), पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला)/ अनारक्षित (महिला)/ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष व महिला) की अधिकतम आयु क्रमश: 37, 40 और 42 वर्ष होनी चाहिए। सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के कुल पदों के 40 फीसदी पर बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। 40 फीसदी पर राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं राज्य के बाहर के मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी अन्य 20 फीसदी पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगी। 

01:53 PM, 10-Jun-2021

Sarkari Vacancy: बिहार सरकार ने 1797 पदों पर मांगे हैं आवेदन

बिहार सरकार के अधीन चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1797 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 7 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

12:58 PM, 10-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है निर्धारित योग्यता

एचएसएससी के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए 1 जून 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का दसवीं कक्षा या उच्च शिक्षा में एक विषय के तौर पर हिन्दीं या संस्कृत पढ़ना अनिवार्य है।   

12:19 PM, 10-Jun-2021

Sarkari Jobs: एचएसएससी के इन पदों पर होगा आवेदकों का चयन

  • एससी - 93,
  • बीसीएस - 72,
  • ईडब्ल्यूएस - 52,
  • बीसीबी - 42,
  • ईएसएम जनरल - 37,
  • ईएसएम बीसीबी - 15
  • ईएसएम एससी - 11,
  • ईएसएम बीसीए - 11

11:32 AM, 10-Jun-2021

Govt Jobs: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कमांडो विंग में कांस्टेबल के 520 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो जाएगी। 12वीं पास अभ्यर्थी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:34 AM, 10-Jun-2021

सरकारी नौकरी: सीएमआरएल ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां, वेतन भी शानदार

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के कोयम्बेडु ऑफिस के पते पर या ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। चयनित आवेदकों को 1,50,000 रुपये से लेकर 1,90,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।महाप्रबंधक (जीएम - ट्रेक) पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून, 2021 है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

10:05 AM, 10-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021: बीएसएफ ने कमांडेंट, पायलट के पदों पर निकालीं हैं नौकरियां

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें

09:32 AM, 10-Jun-2021

Sarkari Jobs: यूपीएससी एनडीए II अधिसूचना जारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी की है। बुधवार को जारी यूपीएससी एनडीए II (UPSC NDA II) 2021 के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 29 जून, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

09:02 AM, 10-Jun-2021

Sarkari Vacancy: राजस्थान पुलिस के 859 पदों पर के लिए आवेदन करने हेतु यह है निर्धारित योग्यता

राजस्थान पुलिस विभाग की रिक्तियों के लिए आवेदकों को देवनागरी लिपियों में हिंदी पढ़ने - लिखने के कामकाजी ज्ञान होना अनिवार्य है। किसी भी संकाय में स्नातक की डिग्री और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, 1 जनवरी 2022 को आवेदकों की आयु 20 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। शारीरिक मानदंड के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई- 168 सेंटीमीटर और छाती का माप 81-86 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है। वहीं, महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और वजन 47.5 किलोग्राम होना चाहिए है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

08:31 AM, 10-Jun-2021

Govt Job: सब इंस्पेक्ट व प्लाटून कमांडर के पदों पर मांगे गए आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 859 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 09 जून, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस भर्ती अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर रिक्ति के पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून, 2021 है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

08:00 AM, 10-Jun-2021

सरकारी नौकरी: आईबीपीएस ने ऑफिसर व असिस्टेंट के पदों पर निकालीं हैं नौकरियां

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 10293 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आरआरबी ऑफिसर्स (स्केल 1) के 3876, आरआरबी ऑफिसर (स्केल 2 और 3) के 1283 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के 5134 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 8 जून 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 28 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं

07:45 AM, 10-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 9534 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 15 जून आवेदन की आखिरी तारीख है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर और पीएससी एवं अग्निश्मान द्वितीय अधिकारी के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें