फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: राज्य लोक सेवा आयोग ने निकालीं बंपर नौकरियां, होंगी सीधी भर्तियां

Wed, 02 Jun 2021 06:21 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: जून माह में विभिन्न सरकारी विभागों ने भर्तियां निकालीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:20 PM, 02-Jun-2021

CMRL Recruitment 2021: वेतन 90 हजार से दो लाख तक

प्रति माह समेकित वेतन

  1. महाप्रबंधक (निर्माण और ट्रेक) : ₹1,50,000- से ₹1,90,000 
  2. अतिरिक्त महाप्रबंधक (सुरक्षा, विधि, क्यूए/क्यूसी) : ₹1,20,000 
  3. उप महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) : ₹90,000

05:26 PM, 02-Jun-2021

Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के  पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

04:30 PM, 02-Jun-2021

सरकारी नौकरी: फायरमैन भर्ती परीक्षा कुछ समय के लिए टली

बिहार सीएसबीसी ने फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 06 जून को आयोजित होने वाली थी। किंतु बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

विज्ञापन
04:09 PM, 02-Jun-2021

Govt Jobs: रेलवे में कोरोना वॉरियर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

सेंट्रल रेलवे ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 09 और 22 जून 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।

02:50 PM, 02-Jun-2021

Sarkari Vacancy: सीजीपीएससी के पदों पर 15 और 16 जून को हाेगा साक्षात्कार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक 15 जून और 16 जून को कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य विषयों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
02:07 PM, 02-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021: इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर के पदों पर हो रही हैं भर्तियां

पश्चिम रेलवे, मुंबई ने अपने 13 डिवीजन में अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ दसवीं पास करने वाले अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों का विस्तृत विवरण जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

01:02 PM, 02-Jun-2021

Sarkari Jobs: स्वास्थ्य विभाग के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) - 600
  • गायनकोलॉजिस्ट (प्रसूती रोग विशेषज्ञ) - 590
  • एनेस्थेटिस्ट - 590
  • जनरल सर्जन - 590
  • जनरल फिजिशियन - 590
  • ऑफ्थलमोलॉजिस्ट (नेत्र रोग विशेषज्ञ) - 75
  • ऑर्थोपेडिशियन (हड्डी रोग विशेषज्ञ) - 75
  • ईएनटी स्पेशियलिसट (कान, नाक, गला विशेषज्ञ) - 75
  • डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) - 75
  • साइकियाट्रिस्ट (मनोरोग विशेषज्ञ) - 75
  • रेडियोलॉजिस्ट - 75
  • पैथोलॉजिस्ट - 75
  • फोरेंसिक स्पेशलिस्ट - 75
  • पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट - 30
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट - 30

12:01 PM, 02-Jun-2021

सरकारी नौकरी: जनरल सर्जन, पीडियाट्रिशियन के पदों पर करें आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीडियाट्रिशियन, जनरल सर्जन, गायनकोलॉजिस्ट समेत 15 स्पेशलिस्ट के कुल 3620 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 28 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। पदों का विस्तृत विवरण जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

11:00 AM, 02-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021: डीएसएसएसबी ने टीजीटी, असिस्टेंट टीचर के पदों पर मांगे आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 7,236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 मई, 2021 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 24 जून, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए टीजीटी के 6258, असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और नर्सरी के 628, सचिवालय के लिए कनिष्ठ सहायक एलडीसी के 278, काउंसलर के 500, हेड क्लर्क के 12 और पटवारी के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

10:01 AM, 02-Jun-2021

Govt Jobs: कांस्टेबल के 4000 पदों पर करें आवेदन, मिलेगा 47 हजार रुपये तक का वेतन

कर्नाटक पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कांस्टेबल (सिविल) पुरुष एवं महिला और कल्याण कर्नाटक (लोकर) के 4000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पीयूसी या बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rec21.ksp-online.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को 23,500 रुपये से लेकर 47,650 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

09:31 AM, 02-Jun-2021

Sarkari Jobs: सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकलीं हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1329 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसमें यूपी पुलिस क्लर्क के 624, यूपी पुलिस अकाउंट्स के 358 और पुलिस सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 295 शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

08:54 AM, 02-Jun-2021

Sarkari Vacancy: यूपीपीआरपीबी ने निकाली 9000 से भी ज्यादा पदों पर नौकरियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 9534 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर और पीएससी एवं अग्निश्मान द्वितीय अधिकारी के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 21 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियों की वजह से आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को वांछित प्रमाण पत्र बनवाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। बता दें इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

08:26 AM, 02-Jun-2021

Govt Job: फ्लाइंड ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा वायुसेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी) 2021 के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इस परीक्षा के जरिए ग्राउंड ड्यूटी समेट 334 पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। चयनित आवेदकों की नियुक्ति फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में बतौर कमीशन ऑफिसर की जाएगी। खास बात यह है कि इन पदों पर के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर 1 जून से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

07:55 AM, 02-Jun-2021

सरकारी नौकरी: बीएसएफ के इन्हीं पदों पर होंगी भर्तियां

रिक्तियों का विवरण

  • कैप्टन / पायलट (DIG) : 05
  • कमांडेंट (Pilot) : 06
  • एसएएम (Inspr) : 05
  • जेएएम (SI) : 11
  • एएएम (ASI) : 16
  • फ्लाइट गनर (Inspr) : 05
  • फ्लाइट इंजीनियर (SI) : 04
  • फ्लाइट गनर (SI) : 04

07:45 AM, 02-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: राज्य लोक सेवा आयोग ने निकालीं बंपर नौकरियां, होंगी सीधी भर्तियां

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें