फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

Sat, 01 May 2021 06:09 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: भारतीय तटरक्षक बल में निकली हैं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:52 PM, 01-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: 1076 रिक्तियों के लिए 23 मई तक करें आवेदन

भारतीय रेलवे के अंतर्गत आने वाली डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 1076 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 मई है। हालांकि अभी लिखित परीक्षा की तारीख तय नहीं हुई है। जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन, ऑपरेशंस एंड बीडी) पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास दसवीं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। एक्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।
 

05:32 PM, 01-May-2021

Sarkari Naukri 2021: 146 रिक्तियों के लिए 12 मई तक करें आवेदन

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी  आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत  22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। नीचे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 96 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद

शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

05:16 PM, 01-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: 490 रिक्तियों के लिए 17 मई तक करें आवेदन

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 490 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org के जरिए  ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई है। इन रिक्तियों के लिए 18 से 37 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का विवरण
सहायक अभियंता / ओटी (इलेक्ट्रिकल) - 43
सहायक अभियंता / ओटी (सिविल) - 06
खाता अधिकारी - 07
सहायक प्रबंधक / एचआर - 02
सहायक प्रबंधक / आईटी - 01
मंडल लेखाकार - 10
जूनियर इंजीनियर / सब स्टेशन - 200
जूनियर इंजीनियर / सिविल -15
कनिष्ठ अभियंता / संचार - 11
टेलीफोन मैकेनिक - 15
लोअर डिवीजन क्लर्क / टाइपिस्ट -140
लोअर डिवीजन क्लर्क (अकाउंटेंट) - 40

 

विज्ञापन
04:37 PM, 01-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: इन 50 नौकरियों के लिए 6 मई तक करें आवेदन

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC)में कई रिक्तियां निकली हैं। यहां इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां केवल महिला इंजीनियर ग्रेजुएट के लिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन डिसीप्लीन के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 50 है। इन नौकरियों के लिए आवेदन की शुरुआत 16 अप्रैल से हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई है।

03:55 PM, 01-May-2021

Sarkari naukri 2021 live: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में 160 रिक्तियां

पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने लॉ क्लर्क की 160 रिक्तियां निकाली हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास एलएलबी की डिग्री है, वे इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई है। जबकि, अभ्यर्थी 12 मई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। हालांकि, अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। इन रिक्तियों के लिए 18 से 37 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी। अभ्यर्थी https://sssb.punjab.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
03:25 PM, 01-May-2021

सरकारी नौकरियां 2021: नौसेना में 2500 नौकरियों के लिए करें आवेदन

भारतीय नौसेना में 2500 नौकरियां  निकली हैं। ये नौकरियां आर्टिफिशर अप्रेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स (एसएसआर) पदों की है। जिनके लिए इस वक्त ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी www.joinindiannavy.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई है।

पदों का विवरण
आर्टिफिशर अपरेंटिस (AA)- 500
सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स (SSR)- 2000

02:31 PM, 01-May-2021

Sarkari Job : आर्मी कॉलेज में शिक्षक के पदों पर निकली हैं नौकरियां

आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसीएमएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न विभाग में रिक्त शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु एसीएमएस के आधिकारिक वेबसाइट http://theacms.in/ पर जा सकते हैं। 

01:26 PM, 01-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनएचएआई के विभिन्न पदों पर निकली हैं बंपर नौकरियां

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 41 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

12:26 PM, 01-May-2021

Sarkari Vacancy: यूपीपीबीपीबी ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी), लखनऊ ने 1329 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। बता दें पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई, 2021 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस उपनिरीक्षक व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक और लेखा) के पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

11:30 AM, 01-May-2021

Sarkari Job : टीजीटी और पीजीटी के 15198 पदों पर होंगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने 15198 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए टीजीटी के 12,603 और पीजीटी के 2,595 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएसईएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आज आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है।   

11:00 AM, 01-May-2021

Govt Jobs : तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के लिए निकली विशेष भर्ती

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी  कर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर और इंस्ट्रूमेंटेशन के 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। ध्यान रहे इसके लिए गेट 2021 क्वालिफाई करने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

10:33 AM, 01-May-2021

सरकारी नौकरी: आंगनवाड़ी के इन पदों पर होगी नियुक्ति

जगह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता सहायक कुल
आगरा 373 294 604 1271
हथरस 149 126 267 542

10:00 AM, 01-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आंगनवाड़ी सहायक और कार्यकर्ता के 1813 पदों पर निकली हैं नौकरियां

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक आंगनवाड़ी सहायक और कार्यकर्ता के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आगरा और हथरस के 1813 पदों पर 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

09:30 AM, 01-May-2021

सरकारी नौकरी: एफएसएसएआई के इन पदों पर होंगी भर्तियां

कुल पद - 38

  • ज्वाइंट डायरेक्टर- 12 
  • डिप्टी डायरेक्टर टेक्निकल- 11
  • डिप्टी डायरेक्टर एडमिन एंड फाइनेंस- 06
  • मैनेजर- 06
  • सीनियर मैनेजर- 01
  • सीनियर मैनेजर (आईटी)- 01
  • प्रिंसिपल मैनेजर - 01

09:02 AM, 01-May-2021

Sarkari Jobs: एफएसएसएआई में मैनेजर और डायरेक्टर के पदों पर निकली हैं नौकरियां

भारत की खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एफएसएसएसआई के आधिकारिक वेबसाइट https://fssai.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति को एफएसएसएआई के पते पर भेजना होगा। चयनित आवेदकों की भर्ती प्रिंसिपल मैनेजर, ज्वाइंट डायरेक्टर, सीनियर मैनेजर, डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य पदों पर की जाएगी। 

08:30 AM, 01-May-2021

Sarkari Vacancy: भारतीय डाक के 4368 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

08:00 AM, 01-May-2021

Govt Jobs: यूपीपीआरपीबी के 1329 पदों पर शुरू हो गई आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर भर्ती की जाएगी। 15 मई से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

07:45 AM, 01-May-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • अपर डिवीजन क्लर्क - 46
  • नागरिक राजपत्रित अधिकारी (रसद) - 12
  • नागरिक कर्मचारी अधिकारी (रसद) - 08
  • अनुभाग अधिकारी - 07
  • वरिष्ठ नागरिक कर्मचारी अधिकारी (रसद) - 02

07:30 AM, 01-May-2021

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अधिकारी और क्लर्क के 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें