फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभागों में 3103 पदों पर निकली हैं नौकरियां, फौरन करें आवेदन

Wed, 07 Apr 2021 05:50 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी के लिए विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:49 PM, 07-Apr-2021

KVSS SUWB recruitment : आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रमाणिकता को सुनिश्चित किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपन्न की जाएगी। आवेदन हेतु 20 अप्रैल, 2021 तक बोर्ड की राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट पर देय निर्धारित तिथि एवं समयावधि में इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन करना होगा। 

 

05:26 PM, 07-Apr-2021

KVSS Sarkari Naukri : सहकारी समितियों और उपभोक्ता भंडारों में मिलेगी नियुक्ति

राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य के सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समैन/ गोदाम कीपर/ स्टोर कीपर/ टाइपिस्ट/ कैशियर आदि के 385 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

04:51 PM, 07-Apr-2021

SUWB recruitment : राजस्थान में हो रही सरकारी भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। राजस्थान में बड़े पैमाने पर एक और सरकारी भर्ती हो रही है। इस भर्ती के जरिये सहकारी क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
04:23 PM, 07-Apr-2021

BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी परीक्षा में किताब ले जाने की छूट

आयोग ने अधिसूचना में बताया कि बीपीएससी में निम्न वर्गीय लिपिक के 24 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तक ले जाने की छूट रहेगी। यानी यह परीक्षा ओपन बुक एग्जाम होगी। इसके लिए अभ्यर्थी हर विषय की एक पुस्तक ले जा सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को नाेट्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 रखी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

04:06 PM, 07-Apr-2021

BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी में क्लर्क के पदों पर भर्ती शुरू

बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर भर्ती निकाली है। इस बार यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के पटना स्थित दफ्तर के लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने कार्यालय में एलडीसी - लोअर डिवीजन क्लर्क यानी निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अधिसूचना और विज्ञापन जारी किया है। 

विज्ञापन
03:18 PM, 07-Apr-2021

Govt Jobs : चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन

कार्यालय पुलिस महानिदेशक द्वारा निकाली गई नौकरियों के लिए चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन कमेटी द्वारा साक्षात्कार 27 अप्रैल, 2021 को सुबह 10.00 बजे से शाम पांच बजे तक स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा मुख्यालय, मोगीनंद, पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे। वहीं वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट के पद पर चयनित आवेदकों को 39,200 रुपए प्रतिमाह और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों पर चयनित आवेदकों को 27,200 रुपए प्रतिमाह बतौर वेतन दिया जा सकता है। 

02:23 PM, 07-Apr-2021

Sarkari Naukri : कार्यालय पुलिस महानिदेशक के विभिन्न पदों के लिए यह है निर्धारित योग्यता

वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए  न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही साइबर फॉरेन्सिक में दो वर्ष काम करने का प्राप्त होना चाहिए।  
 
किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए  न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास साइबर फॉरेन्सिक में एक वर्ष काम करने का अनुभव होना चाहिए।

01:49 PM, 07-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आईटी पेशेवरों के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकता है। दोनों पद के लिए कुल 20 रिक्तियों को भरा जाएगा। बता दें की इन पदों पर भर्तियां न्यूनतम एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर की जाएगी, जिसे आवश्कतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता हैं। यह रिक्तियां साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, पंचकूला के लिए है।

01:11 PM, 07-Apr-2021

Govt Jobs : अपरेंटिस के पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

राइफल फैक्ट्री, ईशापुर के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। स्नातक अपरेंटिस के पदों पर बीई/बीटेक डिग्री धारी और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर निर्धारित विषय में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन बीई/बीटेक या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। स्नातक इंजीनियर्स के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 9000 रुपये और डिप्लोमा धारी को 8000 रुपये बतौर छात्रवृत्ति दी जा सकती है। 

12:42 PM, 07-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : राइफल फैक्ट्री के विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन

राइफल फैक्ट्री, ईशापुर (आरएफआई) में स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर नौकरियां निकली हैं। आरएफआई की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 53 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) के तहत हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट portal.mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

12:02 PM, 07-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE : यह है डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों का विवरण

  • अंबाला- 20
  • भिवानी- 20 
  • चरखी दादरी- 20
  • हिसार- 20
  • जींद - 20
  • करनाल- 20
  • मेवात- 20
  • पंचकुला- 100

11:30 AM, 07-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: इन 310 पदों पर आवेदन के लिए आज अंतिम मौका

हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 29 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 310 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। 

11:05 AM, 07-Apr-2021

Sarkari Naukri : आईआरसीओएन के 74 पदों पर होंगी भर्तियां

आईआरसीओएन इंटरनेशनल लिमिटेड (आईआरसीओएन) ने इंजीनियर सिविल के 60 और इंजीनियर एस&टी के 14 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ircon.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 23 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 18 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

10:18 AM, 07-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : नर्सिंग के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 142400 रुपये तक का वेतन

नर्सिंग (ट्यूटर) के पदों पर आवेदन हेतु अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इन 40 पदों पर इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 5 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की उम्र 22 वर्ष से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

09:44 AM, 07-Apr-2021

सरकारी नौकरी : नर्सिंग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने राज्य नर्सिंग कॉलेजों में नर्सिंग (ट्यूटर) के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 40 रिक्त पदों पर नर्सिंग ट्यूटर परीक्षा 2021 के माध्यम से भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की  आधिकारिक वेबसाइट https://www.ukmssb.org पर जाकर आवदेन कर सकते हैं। 

09:17 AM, 07-Apr-2021

Govt Job Result : ईसीजीसी ने जारी किए एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम

भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली ईसीजीसी लिमिटेड द्वारा एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (प्रोबेशनरी ऑफिसर) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। ईसीजीसी ने चयन प्रक्रिया के अनुसार  लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर साक्षात्कार के लिए कुल 267 आवेदकों का चयन किया है।

08:43 AM, 07-Apr-2021

Govt Jobs : रेलवे में 680 पदों पर सीधी भर्ती

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल कार्यालय की ओर से ट्रेड अपरेंटिस के 680 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदकों के चयन के लिए कक्षा 10वीं प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। 

08:06 AM, 07-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE : यह है पदों का विवरण और निर्धारित योग्यता

स्टेनोग्राफर ग्रेड डी की दो रिक्तियां हैं। इन रिक्तियों के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों में ग्रेड पे लेवल 4 के हिसाब से वेतन मिलेगा। इसी तरह से  एलडीसी का एक पद है, जिसके लिए दसवीं पास और 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग मांगी गई है। अभ्यर्थी के पास एक साल का अनुभव होना चाहिए और कंप्यूटर चलाना आना चाहिए। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। जिसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों की प्रति के साथ  कंपनी के पते पर भेजना होगा।

07:45 AM, 07-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : एनसीएचएमसीटी के विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां, 10वीं व 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

एनसीएचएमसीटी यानी नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, अकाउंटेंट, एलडीसी व अन्य कई पदों रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 9 अप्रैल से पहले हर हाल में आवेदन कर लें। इन नौकरियों के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड के जरिए करना है। एनसीएचएमसीटी की इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 27 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एससी, एसटी को आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी गई है।

07:28 AM, 07-Apr-2021

सरकारी नौकरी : बेसिल के पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। डीसीए, पीजीडीसीए और आईटीआई (इलेक्ट्रिकल ट्रेड / वायरमैन) डिप्लोमा धारक भी आवेदन के पात्र हैं। संबंधित क्षेत्र में अनुभवी युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ध्यान रहे यह आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से 20 अप्रैल 2021 तक सक्रिय रहेगी। 

07:09 AM, 07-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभागों में 3103 पदों पर निकली हैं नौकरियां, फौरन करें आवेदन

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड यानी बेसिल की ओर से 1670 पदों पर कुशल /अर्द्ध-कुशल / अकुशल कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं। बेसिल मैनपावर भर्ती 2021 के तहत ये नौकरियां प्रशिक्षण के बाद अनुबंध के आधार पर दी जाएंगी। बीईसीआईएल यानी बेसिल की ओर से निकाली गई बंपर भर्ती में आठवीं पास, 10वीं पास और 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें