LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों के बीच केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न विभागों में भर्तियां निकालीं जा रही हैं। वहीं कुछ भर्तियों को विभिन्न समस्याओं की वजह से स्थगित भी कर दिया जा रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए प्रत्येक दिन अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर प्रकाशित होने वाली खबरों को पढ़ना न भूलिएगा।
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने वॉक इंटरव्यू के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां असम के लिए हैं। सभी रिक्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल हैं। जिनमें अभ्यर्थियों को 16,640 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसके अलावा, एक या दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। विभिन्न पदों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 115 है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ये रिक्तियां दूलियाजान (असम) स्थित फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए निकाली हैं। इन रिक्तियों के जरिए कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक, ड्रिलिंग, रिग्मैन, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन, गैस लॉगर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट डीजल मेकेनिक, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट वेल्डर पदों पर भर्ती होगी। इन रिक्तियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच होगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी oil-india.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए है। वहीं सहायक लेखा अधिकारी और सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) के पद के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
पदों का विवरण
सैनिक जीडी- इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करना अनिवार्य है।
सैनिक क्लर्क/स्टोरकीपर - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में न्यूनतम 60 अंकों के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सैनिक ट्रेड्समैन- न्यूनतम 33 फीसदी अंकों के साथ दसवीं या आठवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए।
भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में 2 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हाे चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने अधिसूचना जारी कर 988 पदों पर भर्ती के लिए शुरू होने वाली प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। मंगलवार को आयोग द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 के लिए 28 जुलाई 2021 से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया को तकनीकी समस्याओं के चलते टाल दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पूरा नोटिस पढ़ सकते हैं।