फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनएचएम ने इस राज्य में 3300 पदों पर निकालीं नौकरियां, जारी है आवेदन प्रक्रिया

Wed, 27 Oct 2021 06:08 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: महामारी के दौरान हर व्यक्ति सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:10 PM, 27-Oct-2021

Sarkari Job: रिक्तियों का विवरण

  • डिप्टी मैनेजर: 8
  • प्रोग्रामर: 2
  • असिस्टेंट साइट इंजीनियर: 49
  • सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड- II: 23
  • जूनियर कानूनी अधिकारी: 16
  • जूनियर इंजीनियर (पावर): 3
  • सहायक प्रोग्रामर: 2
  • आशुलिपिक: 19
  • ड्राफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर: 15
  • कनिष्ठ सहायक: 80

05:45 PM, 27-Oct-2021

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 217 रिक्तियों को भरना है। आवेदकों की कम से कम 18 वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिए और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2021 को उनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

05:15 PM, 27-Oct-2021

सरकारी नौकरी लाइव : रीको ने निकालीं बंपर भर्तियां

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम लिमिटेड (RIICO) ने जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट साइट इंजीनियर (सिविल) और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती पोर्टल riico.onlinerecruit.in/2021/ पर 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
04:26 PM, 27-Oct-2021

Sarkari Naukri: 3393 पदों पर होगी भर्तियां

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण आयुक्तालय, आंध्र प्रदेश अनुबंध के आधार पर मिड-लेवल हेल्थ प्रोवाइडर (एमएलएचपी) के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। यह भर्ती अभियान कुल 3393 रिक्तियों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hmfw.ap.gov.in या cfw.ap.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

03:44 PM, 27-Oct-2021

सरकारी नौकरी: यह है डायरेक्ट लिंक

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
02:30 PM, 27-Oct-2021

Sarkari job: ऐसे करें आवेदन

  • आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण या पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

01:36 PM, 27-Oct-2021

सरकारी नौकरी: इस समय जारी होगा परिणाम

प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी और परिणाम दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में घोषित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा जनवरी/ फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी और अनंतिम आवंटन अप्रैल 2022 में किया जाएगा।

12:37 PM, 27-Oct-2021

Sarkari Naukri Live 2021: आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर आवेदन का आज अंतिम मौका

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान 27 अक्टूबर, 2021 को आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से क्लर्क पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, आज उनके लिए यह अंतिम मौका है। ध्यान रहे कि यह भर्ती अभियान संगठन में 7858 पदों को भरने के लिए शुरू किया गया है।

11:17 AM, 27-Oct-2021

Sarkari Job: यह है महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 25 अक्तूबर, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 06 दिसंबर, 2021
  • आवेदन फीस जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 25 अक्तूबर, 2021
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 27 नवंबर, 2021
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

10:17 AM, 27-Oct-2021

Sarkari Naukri: इन पते पर भेजे आवेदन पत्र

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को सभी आवश्यक दस्तावेजों की सभी सत्यापित प्रतियों के साथ निम्नलिखित पते पर पोस्ट करना होगा:

सहायक निदेशक (रेक्ट)
ओ/ओ चीफ पोस्टमास्टर जनरल
राजस्थान सर्किल, सरदार पटेल मार्ग,
सी-योजना, जयपुर- 302007

09:12 AM, 27-Oct-2021

Govt Jobs: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

एफ डाक सहायक, सॉर्टिंग सहायक, डाकिया के पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम और न्यूनतम आयु 18 से 27 के बीच होनी चाहिए। एमटीएस के पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है।

08:29 AM, 27-Oct-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती अभियान 22 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है जिसमें से 9 रिक्तियां डाक सहायक के पद के लिए हैं, 8 रिक्तियां पोस्टमैन के पद के लिए हैं, 5 रिक्तियां एमटीएस के पद के लिए हैं।

07:57 AM, 27-Oct-2021

LIVE : एनएचएम ने इस राज्य में 3300 पदों पर निकालीं नौकरियां, जारी है आवेदन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट ने मेधावी खिलाड़ी के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत राजस्थान पोस्टल सर्कल, जयपुर में पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। हालांकि, किसी भी कम्प्यूटरीकृत डाकघर में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें