फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और सरकारी उपक्रमों में कई पदों पर मांगे आवेदन, यहां पढ़िए पूरी डिटेल्स

Wed, 18 Aug 2021 07:11 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:09 PM, 18-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021: प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर मिलेगी नियुक्ति

प्रादेशिक सेना के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों के वेतन, भत्ते, और विशेषाधिकार नियमित सेना के अधिकारियों के समान होंगे। हालांकि, प्रादेशिक सेना एक वर्ष में दो महीने के प्रशिक्षण के साथ एक अंशकालिक सेवा अवधारणा यानी पार्ट टाइम कॉन्सेप्ट है। प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए प्राथमिक चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी है। 

06:37 PM, 18-Aug-2021

Sarkari Naukri Live 2021: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त

भारतीय प्रादेशिक सेना ने विभिन्न गैर विभागीय पदों पर प्रादेशिक सेना अधिकारियों के रूप में राष्ट्र की सेवा करने के अवसर के लिए लाभकारी रूप से नियोजित युवा नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2021 है। 

05:37 PM, 18-Aug-2021

Sarkari job: प्रादेशिक सेना भर्ती 2021

प्रादेशिक सेना लिखित परीक्षा के माध्यम से विभिन्न गैर-विभागीय पदों पर अधिकारियों की भर्ती कर रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पहले से ही सक्रिय है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पुरुष और महिला दोनों पात्र भारतीय नागरिक होने चाहिए। शारीरिक और मानसिक फिटनेस हर तरह से अनिवार्य है।  

विज्ञापन
04:57 PM, 18-Aug-2021

Govt Jobs : जीपीएससी एडमिट कार्ड 2021 जारी

सीजीपीएससी की लिखित परीक्षा रायपुर जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार, 26 अगस्त के दिन को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की जाएगी। रिक्त पदों की संख्या जिनके लिए सीजीपीएससी एडमिट कार्ड 2021 जारी किया गया है, वे 15 हैं। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा सामान्य अध्ययन, छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान और योग्यता परीक्षण जैसे विषयों के प्रश्नों पर आधारित रहेगी। 

03:46 PM, 18-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: सीजीपीएससी भर्ती के प्रवेश पत्र जारी

सीजीपीएससी यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने रजिस्ट्रार, सहायक निदेशक जनसंपर्क और अन्य पदों भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग की ओर से यह परीक्षा 26 अगस्त, 2021 को लिखित माध्यम में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
02:57 PM, 18-Aug-2021

Govt Jobs: इन पदों पर होगी भर्ती

कुल पद - 282 

  • मुख्यालय रखरखाव कमांड - 153 पद, 
  • मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड - 32 पद,
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 पद 
  • हाउस कीपिंग स्टाफ - 15 पद,  
  • मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमांड -11 पद, 
  • लोअर डिवीजन क्लर्क - 10 पद
  • मेस स्टाफ - 9 पद, 
  • कुक (साधारण ग्रेड) - 5 पद, 
  • अधीक्षक (स्टोर) - 5 पद
  • सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर - 3 पद
  • हिंदी टाइपिस्ट - 3 पद, , 
  • स्टोर कीपर - 3 पद, 
  • कारपेंटर - 3 पद, 
  • पेंटर - 1 पद, 
  • स्वतंत्र इकाइयां - 1 पद

02:18 PM, 18-Aug-2021

Sarkari Naukri: भारतीय वायु सेना ने निकालीं बंपर भर्तियां, फौरन करें आवेदन

भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ, मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड, लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ब्यूरो ऑफ आउटरीज एंड कम्यूनिकेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.davp.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

01:08 PM, 18-Aug-2021

सरकारी नौकरी: 21 वर्ष से ऊपर वाले कर सकते हैं आवेदन

ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा निकालीं गईं भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। कुछ परिस्थितियों में ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

12:09 PM, 18-Aug-2021

Sarkari job: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • अभ्यर्थी ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। 
  • आवेदन करने और दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म जमा करें। 
  • फॉर्म जमा करने के बाद, अभ्यर्थियों को एक स्थायी लोक सेवा खाता संख्या सौंपी जाएगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें।

11:11 AM, 18-Aug-2021

सरकारी नौकरी: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने निकालीं बंपर भर्तियां

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने  चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के ग्रुप ए (जूनियर शाखा) में 1,586 चिकित्सा अधिकारी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। एससी और एसटी श्रेणियों में आने वाले अभ्यर्थी 21 अगस्त, 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें एससी के लिए 585 और एसटी के लिए 1,001 पद निर्धारित किए गए हैं।

10:07 AM, 18-Aug-2021

Sarkari Naukri Live 2021: आवेदन करने के लिए देने होंगे 1000 रुपये

एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी को छोड़कर सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹1000 का भुगतान करना होगा। अन्य को आवेदन शुल्क के रूप में ₹200 का भुगतान करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

09:32 AM, 18-Aug-2021

Sarkari Job: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक साइट idbibank.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को एग्जीक्यूटिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपने आप को पंजीकृत करें या खाते में लॉगिन करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आवेदन की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

09:01 AM, 18-Aug-2021

Sarkari Naukri: स्नातक करने वाले कर सकते हैं आवेदन

आईडीबीआई बैंक के 920 पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास करना अनिवार्य है। 

08:45 AM, 18-Aug-2021

Govt Jobs: कार्यकारी के पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

आईडीबीआई बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कार्यकारी के 920 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आज यानी 18 अगस्त इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

08:33 AM, 18-Aug-2021

सरकारी नौकरी: 26 वर्ष तक की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन

इलाहबाद हाई कोर्ट के 90 पदों पर आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों का किसी भी मान्यता प्राप्त लॉ कॉलेज से कानून में तीन साल की व्यावसायिक / पांच साल की एकीकृत डिग्री होनी अनिवार्य है। एलएलबी के अंतिम वर्ष 2020-21 की परीक्षा में भाग लेने वाले और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

08:15 AM, 18-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और सरकारी उपक्रमों में कई पदों पर मांगे आवेदन, यहां पढ़िए पूरी डिटेल्स

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर लॉ क्लर्क ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें