फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकार ने कई पदों पर निकालीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Tue, 10 Aug 2021 08:42 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो सरकारी मिलना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज लीहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:41 PM, 10-Aug-2021

सरकारी भर्ती 2021: इंडिया पोस्ट में 2300 से ज्यादा नौकरियां

अन्य जानकारियां

आयु सीमा
-  20 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी ओबीसी और पीडब्ल्यूडी एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को क्रमशः 5, 3, 10, 13 और 15 साल की छूट दी गई है। 

शैक्षणिक योग्यता -  किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।

07:56 PM, 10-Aug-2021

सरकारी भर्ती 2021: इंडिया पोस्ट में 2300 से ज्यादा नौकरियां

महत्वपूर्ण तिथियां - 
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 20 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 अगस्त, 2021
 
आवेदन शुल्क - आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।

06:52 PM, 10-Aug-2021

सरकारी नौकरी लाइव : स्नातक कर सकते हैं आवेदन

किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को न्यूनतम 14 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
05:45 PM, 10-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती

इंडिया पोस्ट की ओर से चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 

04:38 PM, 10-Aug-2021

Govt Jobs: यहां निकलीं 2300 से ज्यादा नौकरियां

सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय डाक सेवा विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। विभाग की ओर से यह भर्ती पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में की जा रही है।

विज्ञापन
03:27 PM, 10-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: रेलवे में निकलीं हैं भर्तियां

भारतीय रेलवे भर्ती सेल ने अपरेंटिस के 1600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryi.org पर जाकर अपरेंटिस के 1664 रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

02:41 PM, 10-Aug-2021

Govt Jobs: 18 वर्ष से ऊपर वाले कर सकते हैं अप्लाई

पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।

01:31 PM, 10-Aug-2021

Sarkari Naukri: जारी है आवेदन की प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 21 जुलाई, 2021
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 20 अगस्त, 2021

12:31 PM, 10-Aug-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

  • उत्तरी क्षेत्र - I, फरीदाबाद - 134
  • उत्तर पूर्वी क्षेत्र, शिलांग - 127
  • पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा - 115
  • दक्षिणी क्षेत्र - II, बेंगलुरु - 114
  • पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर - 112
  • उत्तरी क्षेत्र - III, लखनऊ - 96
  • उत्तरी क्षेत्र - II, जम्मू - 83
  • पूर्वी क्षेत्र - I, पटना - 82
  • दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद - 76
  • पूर्वी क्षेत्र - II, कोलकाता - 74
  • ओडिशा परियोजनाएं, भुवनेश्वर - 53
  • कॉर्पोरेट केंद्र, गुरुग्राम - 44

11:23 AM, 10-Aug-2021

Sarkari job: पीजीसीआईएल ने निकालीं बंपर भर्तियां

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अपरेंटिस के 1,110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in के जरिए 20 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:12 AM, 10-Aug-2021

सरकारी नौकरी: 19000 रुपये तक का मिलेगा वेतन

भारतीय वायु सेना के पदों पर आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित आवेदकों को 18000 रुपये से लेकर 19000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

09:38 AM, 10-Aug-2021

Sarkari Naukri Live 2021: 7 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 अगस्त, 2021 
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 7 सितंबर, 2021

09:06 AM, 10-Aug-2021

Sarkari Job: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

कुल पद - 282 

  • मुख्यालय रखरखाव कमांड - 153 पद, 
  • मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड - 32 पद,
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 पद 
  • हाउस कीपिंग स्टाफ - 15 पद,  
  • मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमांड -11 पद, 
  • लोअर डिवीजन क्लर्क - 10 पद
  • मेस स्टाफ - 9 पद, 
  • कुक (साधारण ग्रेड) - 5 पद, 
  • अधीक्षक (स्टोर) - 5 पद
  • सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर - 3 पद
  • हिंदी टाइपिस्ट - 3 पद, , 
  • स्टोर कीपर - 3 पद, 
  • कारपेंटर - 3 पद, 
  • पेंटर - 1 पद, 
  • स्वतंत्र इकाइयां - 1 पद

08:32 AM, 10-Aug-2021

Sarkari Naukri: ग्रुप सी सिविलियन पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ, मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड, लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ब्यूरो ऑफ आउटरीज एंड कम्यूनिकेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.davp.nic.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रत्र भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:06 AM, 10-Aug-2021

Govt Jobs: अधिकतम 38 वर्ष की आयु वाले सकते हैं आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा / एमबीबीएस / एमडी / एमएस / डीएनबी करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। विस्तृत योग्यता जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

07:44 AM, 10-Aug-2021

सरकारी नौकरी: यह है पदों का विस्तृत विवरण

कुल पद - 4,618

  • ग्रुप डी - 3466 पद
  • ग्रुप ए मेडिकल ऑफिसर - 1152 पद

07:30 AM, 10-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकार ने कई पदों पर निकालीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट, महाराष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रुप ए और ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती कुल 4,000 से भी ज्यादा पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट maha-arogya.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें