फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: ऑयल इंडिया ने निकालीं भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से मिलेंगी नौकरियां

Wed, 01 Sep 2021 07:12 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों द्वारा भर्तियां निकालीं गई है। इनमें से कई पदों के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। वहीं कई की आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। यहां हम आपको पदों के विवरण से लेकर आवेदन की अंतिम तिथि तक हर छोटी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:10 PM, 01-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 13 सितंबर तक चलेंगे

इन रिक्तियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 13 सितंबर तक जारी रहेगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी oil-india.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट oil-india.com  पर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 

05:40 PM, 01-Sep-2021

Govt Jobs: ऑयल इंडिया लिमिटेड में इन पदों पर मिलेगी जॉब

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ये रिक्तियां दूलियाजान (असम) स्थित फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए निकाली हैं। इन रिक्तियों के जरिए कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक, ड्रिलिंग, रिग्मैन, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन, गैस लॉगर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट डीजल मेकेनिक, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट वेल्डर पदों पर भर्ती होगी।

04:50 PM, 01-Sep-2021

सरकारी नौकरी 2021: ऑयल इंडिया में निकली हैं नौकरियां, वॉक इन इंटरव्यू

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने वॉक इंटरव्यू के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां असम के लिए हैं। सभी रिक्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल हैं। जिनमें अभ्यर्थियों को 16,640 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसके अलावा, एक या दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। विभिन्न पदों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 115 है। 

विज्ञापन
03:38 PM, 01-Sep-2021

Govt Jobs: इन पदों पर होगी भर्ती

राज्य सेवा - 363 पद

अधीनस्थ सेवा - 625 पद

03:04 PM, 01-Sep-2021

Sarkari Naukri: इस परीक्षा के लिए 2 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 (RAS/ RTS परीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
01:56 PM, 01-Sep-2021

सरकारी नौकरी: ऐसे होगा आवेदकों का चयन

अभ्यर्थियों का चयन अर्हक परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों के समान अंकों के मामले में जन्म तिथि को वरिष्ठता के रूप में लिया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड जारी करना, दस्तावेज सत्यापन की तारीख की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

12:50 PM, 01-Sep-2021

Sarkari job: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन

  • रिक्ति अनुबंध आधारित है और अनुबंध 12 महीने के लिए है।
  • स्नातक प्रशिक्षुओं को 9,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • तकनीशियन अपरेंटिस को 8,000 रुपए प्रति माह मिल सकते हैं।
  • ट्रेड अपरेंटिस में, एक वर्ष के आईटीआई वाले लोगों को 7,700 रुपए प्रति माह दिए जा सकते हैं।
  • दो साल के आईटीआई वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

11:52 AM, 01-Sep-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

डबल्यूसीएल अपरेंटिस भर्ती 2021: रिक्ति विवरण

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए सीटों की संख्या - 101
  • तकनीशियन अपरेंटिस के लिए सीटों की संख्या - 215 
  • ट्रेड अपरेंटिस के लिए सीटों की संख्या - 965 

10:31 AM, 01-Sep-2021

Sarkari Naukri Live 2021: वेस्टर्न कोलफील्ड्स ने निकाली भर्तियां

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने एक भर्ती अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य स्नातक प्रशिक्षुओं, तकनीशियन प्रशिक्षुओं और व्यापार प्रशिक्षुओं को नियुक्त करना है। आवेदन पत्र 6 सितंबर, 2021 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस रिक्ति में रुचि रखते हैं, वे 21 सितंबर, 2021 तक आवेदन करना सुनिश्चित करें क्योंकि समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

09:37 AM, 01-Sep-2021

Sarkari Job: आवेदन करने के लिए जमा करना होगा इतना शुल्क

रेलवे के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी-एसटी और महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

09:03 AM, 01-Sep-2021

Sarkari Naukri: चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 56 हजार रूपए तक का वेतन

चयनित आवेदकों को 18,000 रुपए से 56,900 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को उत्तर मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र के भीतर विभिन्न डिवीजनों, कार्यशालाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा।

08:26 AM, 01-Sep-2021

Govt Jobs: 8वीं और 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन


 रेलवे के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 प्रणाली में मैट्रिक (कक्षा 10) पास होना अनिवार्य है। वहीं आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ कक्षा 8वीं पास करने वाले अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 1 सितंबर 2021 को अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए।

07:56 AM, 01-Sep-2021

सरकारी नौकरी: यह है पदों का विस्तृत विवरण

कुल पद - 1664

  • झांसी डिवीजन - 480, 
  • प्रयागराज डिवीजन - 364, 
  • आगरा डिवीजन - 296,
  • झांसी वर्कशॉप - 185

07:31 AM, 01-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: ऑयल इंडिया ने निकालीं भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से मिलेंगी नौकरियां

भारतीय रेलवे भर्ती सेल ने अपरेंटिस के 1600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए  अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है।इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryi.org पर जाकर अपरेंटिस के 1664 रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आज आवेदन की अंतिम तिथि है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें