फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : वायुसेना, थलसेना और चिकित्सा विभाग में निकली हैं बंपर भर्तियां

Sun, 04 Apr 2021 07:06 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर व्यक्ति सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको उन सरकारी विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भर्तियां निकाली गई हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:05 PM, 04-Apr-2021

UPSC Recruitment : उप सचिव पदों के लिए भर्ती

UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए दो महीने का वक्त है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है। 

06:04 PM, 04-Apr-2021

Sarkari Bharti Update :  न्यूनतम योग्यता 12वीं पास

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड स्पेशल टीचर भर्ती 2021 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।

05:25 PM, 04-Apr-2021

Government Jobs : शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती

टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  

विज्ञापन
04:51 PM, 04-Apr-2021

Sarkari Job : बीएसएफ में साढ़े तीन लाख तक की सैलरी मिलेगी

सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें

03:56 PM, 04-Apr-2021

Govt Jobs : बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

विज्ञापन
03:31 PM, 04-Apr-2021

Sarkari Job : थलसेना के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए यह है निर्धारित योग्यता

  • सिपाही - जनरल ड्यूटी : न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास करने वाला अभ्यर्थी इस पद के लिए योग्य है।
  • सिपाही टेक्निकल : भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट - आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का बारहवीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
  • सिपाही क्लर्क/ स्टोरी कीपर टेक्निकल - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • सिपाही ट्रेड्समैन (दसवीं पास) - दसवीं कक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • सिपाही ट्रेड्समैन (आठवीं पास) - आठवीं कक्षा में प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं। 

02:35 PM, 04-Apr-2021

Govt Jobs : भारतीय सेना द्वारा यहां होगा भर्ती रैली का आयोजन

भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों के युवाओं के लिए 17 मई से 28 मई तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, कुपवाड़ा, शोपियां, गंदेरबल, बांदीपोरा और कुलगाम के युवा हिस्सा ले सकेंगे। 2 अप्रैल आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

01:50 PM, 04-Apr-2021

Sarkari Naukri : दिल्ली विश्वविद्यालय में 1145 पदों पर होंगी भर्तियां

दिल्ली विश्वविद्यालय में बंपर भर्ती निकली है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 

12:46 PM, 04-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : आईएएफ के विभिन्न पदों के लिए यह है निर्धारित चयन प्रक्रिया

ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए पदानुसार अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। सभी पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। 

11:55 AM, 04-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : आईएएफ के यूनिट्स में होगी भर्तियां

कुल पद - 1515

  • मेंटेनेंस कमांड - 479
  • ट्रेनिंग कमांड - 398
  • पश्चिमी एयर कमांड - 362
  • ईस्टर्न एयर कमांड - 132
  • सेंट्रल एयर कमांड - 116
  • साउदर्न एयर कमांड - 28

11:23 AM, 04-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आईएएफ में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

आईएएफ यानी भारतीय वायुसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रुप सी सिविलियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए हिंदी टाइपिस्ट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, एलडीसी, ड्राइवर, कुक आदि के कुल 1515 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की वेबसाइट http://indianairforce.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:50 AM, 04-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : छत्तीसगढ़ और केरल पोस्टल में निकती हैं 2558 रिक्तियां

इंडिया पोस्ट ने छत्तीसगढ़ और केरल पोस्टल सर्कल में कुल 2,558 रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां ग्राम डाक सेवक (जीडीएस) पदों के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल है। इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

10:25 AM, 04-Apr-2021

सरकारी नौकरी : डीएसएसएसबी के पदों पर 14 अप्रैल तक करें आवेदन

डीएसएसएसबी के रिक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च, 2021 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 14 अप्रैल, 2021 तक दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड की इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। कुल रिक्तियों की संख्या 1809 है। इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट http://dsssb.delhi.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर ऑनलाइन 100 रुपए जमा करने होंगे। 

09:55 AM, 04-Apr-2021

Sarkari Job 2021 : डीएसएसएसबी में 1800 से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 1800 से ज्यादा पदों पर नौकरियां निकाली हैं। ये नौकरियां दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में निकाली गई हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना मुताबिक ये नौकरियां दिल्ली जल बोर्ड, आयुष निदेशालय, दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली नगर निगम में खाली पड़े पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्पेशल एजुकेशन (प्राइमरी), असिस्टेंट फोरमैन, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।

09:30 AM, 04-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : मध्य प्रदेश के इन महाविद्यालय में होगी स्टाफ नर्स के पदों पर भर्तियां

मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्स के पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। यह भर्ती दतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की जाएगी। इस मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के रिक्त 215 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।दतिया मेडिकल कॉलेज की ओर से स्टाफ नर्स भर्ती-2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर दतिया मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्स भर्ती 2021 के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।

09:01 AM, 04-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ की जरूरत

मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी यानी जठरांत्र रोग विज्ञान में शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ के एक पद पर रिक्ति है। इस पद के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।

08:42 AM, 04-Apr-2021

Sarkari Naukri : सहायक प्रोफेसर मनोचिकित्सा विज्ञान विशेषज्ञ के लिए आवेदन शुरू

मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर साइकियाट्री यानी मनोचिकित्सा विज्ञान विशेषज्ञ के 11 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।

08:29 AM, 04-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : सहायक प्रोफेसर फिजियोलॉजी के विभिन्न पदों पर भर्तियां

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर फिजियोलॉजी यानी शरीर क्रिया विज्ञान विशेषज्ञ के दो पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।

08:14 AM, 04-Apr-2021

Govt Jobs : सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स के 14 पदों पर रिक्तियां

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स यानी बाल रोग विशेषज्ञ/ शिशु रोग विशेषज्ञ के 14 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।

07:54 AM, 04-Apr-2021

सरकारी नौकरी : चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों के पदों पर होंगी भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों समेत कई रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के द्वारा आयोजित की जा रही है। सभी पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है। 

07:30 AM, 04-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : वायुसेना, थलसेना और चिकित्सा विभाग में निकली हैं बंपर भर्तियां

एमसी यानी पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 400 पदों पर भर्ती निकली है। पीएमसी की भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (पीएमसी) के अधीन विभागों में रिक्त पदों पर आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार 16400 रुपये से लेकर 60000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। ध्यान रहे, आवेदन करने की अंतिम तिथि दो अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें