फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

Wed, 21 Apr 2021 06:03 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा अधिसूचना जारी कर रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आज हम आपको इन्हीं सरकारी विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:01 PM, 21-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: मद्रास हाईकोर्ट में नौकरियां

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की नियुक्ति तमिलनाडु राज्य के विभिन्न न्यायिक जिलों में की जाएगी। 

05:26 PM, 21-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: 15 हजार से ज्यादा टीजीटी और पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन तिथि आगे बढ़ी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में निकली रिक्तियों के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी दी है। यहां 15 हजार से ज्यादा प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती 2021 की आवेदन तिथि 10 दिन आगे बढ़ाई गई है। पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन सबमिट की अंतिम तिथि 1 मई, 3 मई और 5 मई की गई है।

04:41 PM, 21-Apr-2021

Sarkari naukri 2021: आईडीबीआई बैंक में निकली पदों का विवरण

चीफ डेटा ऑफिसर 1 पद
डिप्टी सीटीओ चैनल्स-1 पद
डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर डिजिटल-1 पद
चीफ इंफ्कोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर-1 पद
हेड डिजिटल बैंकिंग-1 पद

 

विज्ञापन
03:58 PM, 21-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: आईडीबीआई बैंक में निकली हैं नौकरियां

IDBI Bank Recruitment 2021: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया ने चीफ डेटा ऑफिसर पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 3 मई है। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  इन रिक्तियों के लिए 45 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्राइमरी स्क्रीनिंग के बाद साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
 

03:16 PM, 21-Apr-2021

Govt Jobs: गुजरात हाईकोर्ट ने निकाली बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन

गुजरात हाईकोर्ट द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली हैं। जारी अधिसूचना के तहत कोर्ट ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और गुजराती स्टेनोग्राफर ग्रेड 1 के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मई, 2021 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
02:24 PM, 21-Apr-2021

Govt Jobs: एसीएमएस में शिक्षक के पदों पर होंगी भर्तियां

आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसीएमएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न विभाग में रिक्त शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु एसीएमएस के आधिकारिक वेबसाइट http://theacms.in/ पर जा सकते हैं।

01:44 PM, 21-Apr-2021

सरकारी नौकरी: शुरू हो गई भारतीय खेल प्राधिकरण के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया

भारतीय खेल प्राधिकरण ने कोच और असिस्टेंट कोच के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 320 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। 

12:54 PM, 21-Apr-2021

Sarkari Vacancy: यहां निकलीं हैं स्टाफ नर्स के विभिन्न पदों पर नौकरियां

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची में स्टाफ नर्स की बंपर रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। आपको बता दें कि रिम्स झारखंड का बड़ा सरकारी अस्पताल है। जहां स्टाफ नर्स के पदों के लिए रिक्तियां चल रही हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास नर्सिंग की डिग्री है, वे इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये सारी भर्तियां  ग्रेड-ए के अधीन हो रही हैं और इनमें चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 के तहत वेतन मिलेगा।

11:50 AM, 21-Apr-2021

Govt Jobs : आईडीबीआई के विभिन्न पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर चीफ डेटा ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 मई 2021 निर्धारित की गई है। 

11:00 AM, 21-Apr-2021

Sarkari Vacancy: सेना ने स्थगित की 25 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा

सांबा के बड़ी ब्राहम्णा के आर्मी पब्लिक स्कूल में 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें सुंजवा मिलिट्री स्टेशन में 10 फरवरी से भर्ती रैली का आयोजन किया गया था।

10:31 AM, 21-Apr-2021

सरकारी नौकरी: मद्रास हाईकोर्ट के इन पदों पर होंगी भर्तियां

कुल पद - 3557

  • ऑफिस असिस्टेंट – 1911 पद
  • वॉचमैन – 496 पद
  • नाईट वॉचमैन (मसालची) – 485 पद
  • स्वीपर – 189 पद
  • नाइट वॉचमैन कम मासलची – 108 पद
  • सैनिटरी वर्कर – 110 पद
  • गार्डनर – 28 पद
  • स्वीपर कम क्लीनर – 18 पद
  • वाचमैन कम मासलची – 15 पद
  • स्कैवेंजर/स्वीकर – 7 पद
  • कॉपीईस्ट अटेंडर – 3 पद
  • वाटरमैन एवं वाटरवूमेन – 1 पद
  • ऑफिस कम फुल टाइम वाचमैन – 1 पद

10:00 AM, 21-Apr-2021

सरकारी नौकरी: बीपीएससी ने स्थगित की पंचायत अंकेक्षण की प्रारंभिक परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली पंचायत अंकेक्षण की प्रारंभिक परीक्षा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। इस बात की जानकारी आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने दी है।

09:30 AM, 21-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE: यूपीएमआरसी ने जारी की लिखित परीक्षा की आंसर-की

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने 292 तकनीकी व गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दी गई है। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमेटेड में सहायक प्रबंधक परिचालन के छह पदों और स्टेशन नियंत्रक ट्रेन ऑपरेटर के 186 पदों पर सीधी भर्ती होगी।

09:00 AM, 21-Apr-2021

Govt Jobs: मद्रास हाईकोर्ट के 3557 पदों पर करें आवेदन

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की नियुक्ति तमिलनाडु राज्य के विभिन्न न्यायिक जिलों में की जाएगी। 

08:30 AM, 21-Apr-2021

Sarkari Naukri: यूपीएचईएससी ने स्थगित किए प्राचार्य भर्ती के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए चल रहे साक्षात्कार को स्थगित कर दिया है। मंगलवार को सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक कोरोना के कारण फिर से 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12 एवं 13 मई का साक्षात्कार अनिश्चित काल के स्थगित किया जाता है। इसके साथ ही 26 से 30 अप्रैल तक और 3, 4, 5, 6, 7, 10 व 11 मई को प्राचार्य भर्ती के मूल अभिलेखों का सत्यापन भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

08:00 AM, 21-Apr-2021

Sarkari Vacancy: एचपीएससी ने टाली विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, जंतु विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, पंजाबी, संस्कृत, केमिस्ट्री, साइंस बी और चुनाव तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को 2 मई तक स्थगित कर दिया है। बता दें यह परीक्षाएं पहले 23 अप्रैल से 2 मई के बीच आयोजित होने वाली थी। 

07:45 AM, 21-Apr-2021

सरकारी नौकरी: बढ़ी 15198 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 15198 पदों पर आवेदन तिथि 10 दिन और बढ़ा दी है। उपसचिव नवल किशोर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एनआईसी के ई-परीक्षा पोर्टल के सुचारु रूप से कार्य न करने के कारण अभ्यर्थियों को हो रही असुविधा को देखते हुए चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों को 10 दिन का अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय लिया है।

07:30 AM, 21-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में एएसआई भर्ती 2018 का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी कर दिए हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in  पर जारी परिणाम के अनुसार कुल 1433 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें 161 महिला व 1272 पुरुष शामिल हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें